वीभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा में बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने सीएसपी काउंटर पर काम कर रहे संचालकों के कनपट्टी में सटाकर जान मारने की धमकी देकर 45000 रुपए लूटकर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर बाद पिस्तौल से ⁸लैस दो बाइक पर सवार 3 अपराधी दोपहर बाद खाली देख सीएसपी काउंटर पर पहुंचकर खाता खोलने की बात बता कर अंदर घुस गया एवं संचालक पर पिस्तौल तान कर 45000 रुपए काउंटर में रखे हुए थे। जिसे लूट लिया एवं जाते वक्त जान मारने की नियत से गोली चला दी। जिसमे सीएसपी संचालक संजय कुमार की जान बाल बाल बच गया।उन्होंने बताया कि तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी खाता खुलवाने के लिए आए थे। भीतर घुसकर पिस्तौल का भय दिखाकर पैसे लूट लिए एवं फायरिंग करते हुए पश्चिम की ओर भाग गए। सभी अपराधी बिना मास्क के थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। खतना का घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष कैसी भारती ने बताया कि बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपने दल बल के साथ ठिकाने पर पहुंचकर जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी में जुट गई है। आवेदन मिलते हैं कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को बिहार सरकार के कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने से समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखी जा रही है। जिसमें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष सरोज ठाकुर, द्रोणा कुमार झा, कमल सहनी, रंजीत सिंह निषाद,सुजीत सहनी, विकास किंग आदि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद देते हुए कहा कि बिहार में विकास की गति अब और अधिक तेज होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में मंगलवार 17 नवंबर को कार्यालय प्रकोष्ठ में एनएच की बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भुअर्जन पदाधिकारी, एनएचएआइ परियोजना निदेशक, समस्तीपुर, कल्याणपुर, ताजपुर, वारिसनगर के अंचलाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने अंचल वार एनएच हेतु भू अर्जन की कारवाही के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। अंचलाधिकारियो को खतियान की प्रति दरभंगा से प्राप्त कर लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस आशय की जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने प्रेस को दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से मंगलवार 17 नवंबर को दिनदहाड़े हथियार के बल पर लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। अपराधियों ने करीब दस मिनट तक बैंक कर्मियों को हथियार के बल पर बंघक बनाए रखा। कैश काउंटर और पहले से रखे कैश निकाल लिया और घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। सूचना मिलने पर दल बल के साथ पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन और सदर डीएसपी प्रितिश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तीन की संख्या में आए हथियारबंद अपराधी बैंक शाखा में प्रवेश कर गए। इसके बाद चपरासी राम पूजन कुमार को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया। उसे कैश काउंटर पर बैठी आफिस असिस्टेंट अनिशा के पास ले गए। जिसके बाद दोनों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर कैश काउंटर और लॉकर से 1 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग निकले और अपने साथ बैंक के सीसीटीवी कैमरा का हार्डडिस्क और डीभीआर भी लेते चले गए। बैंक कर्मियों एवं बैंक में मौजूद ग्राहकों के अनुसार सभी अपराधियों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बैंक के कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर के क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जिला प्रशासन व नगर परिषद् के कर्मचारियों के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बूढ़ी गंडक नदी के प्रमुख घाटों का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के बूढ़ी गंडक नदी के समीप रेल लाइन बांध किनारे विशेष रूप से चौकसी व सावधानी बरतने, घाटों की सफाई कराने, छठ पूजा के दौरान घाटों पर रोशनी का प्रबंध करने, पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात करने, हर घाटों पर बेरिकेडिंग लगाने का निर्देश विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पदाधिकारियों को दिया। वहां मौजूद नगर परिषद् के कर्मचारियों से चल रहे कार्यो की जानकारी ली। कहा कि भले की इस साल घाटों पर भीड़ नहीं जुटे लेकिन नगर परिषद् अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़े। उन्होने घाट को सैनिटाइज करने को कहा ताकि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में मंगलवार 17 नवंबर को समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में छठ पर्व 2020 के अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था/विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु वीसी के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पीएचसी प्रभारी पदाधिकारी, थाना प्रभारी और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला प्रशासन जिला के लोगों से अपने घरों पर ही छठ पूजा करने की अपील की। इस बाबत जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर की नदियों एवं तालाब घाटों पर कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु छठ पर्व के दौरान सुबह एवं शाम को दिए जाने वाले अर्घ्य को घर पर ही करें। छठ महापर्व के आयोजन के दौरान मास के प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन करें। बैठक में गृह विभाग के आदेश के आलोक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को प्रखंड वार छठ घाटों की सूची और प्रतिबंधित घाटों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विशनपुर चौक स्थित ग्रामीण बैंक में लूट की घटना से लोग दहशत में ...l स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने बदहाल कानून व्यवस्था को सुचारु करने तथा अपराधियों को गिरफ़्तार करने की मांग किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुकेश साहनी को मंत्री बनाए जाने पर साहनी समाज में खुशी का लहर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी को मंत्री बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी के खानपुर युवा अध्यक्ष रितेश साहनी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र साहनी ,प्रदीप साहनी ,मिलन साहनी आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है और नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार ,जेपी नड्डा को साधुवाद दिया है
बार- बार आवेदन देने के बावजूद शहर के मवेशी अस्पताल के पास नाला जाम रहने के कारण सड़क पर जलजमाव के खिलाफ स्थानीय व्यवसायियों एवं भाकपा माले के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका गया।शहर के मवेशी अस्पताल के पास बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता ईकट्ठा होकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर एवं मुख्यमंत्री का पूतला लेकर जुलूस निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नत्थूद्वार पंचायत में मनरेगा के तहत पौधारोपण 1 वर्ष पूर्व किया गया था आज का पौधा काफी बड़ा हो गया हरियाली का संदेश धरती को हरा-भरा बनाने का श्रेय मुखिया महबूब आलम को जाता है
