दलसिंहसराय नवादा में एक ही परिवार पर नरसंहार के उद्देश्य फायरिंग-हत्याकांड एवं वैशाली के देसरी में छेड़खानी का विरोध करने पर गुलनाज को जिंदा जलाकर मारने के खिलाफ सोमवार की शाम आइसा द्वारा शहर के स्टेडियम गोलंबर से कैंडलमार्च निकाला गया। अपने हाथों में नारे लिखे कार्डबोर्ड एवं मोमबत्ती लेकर नारे लगाते हुए आइसा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ओवरब्रिज चौराहा स्थित अंबेडकर स्थल पहुंचे। मौके पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने सभा की अध्यक्षता एवं शाहबाज न्याजी ने संचालन किया। मनीष यादव, जिला सह सचिव प्रीति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, चांदनी भारती, जानवी कुमारी, द्रख्शा जबीं, राहुल कुमार, राजू झा, शिव झा, राजा कुमार, आशीष कुमार, ऋतिक, मो० सगीर, मो० अरबाज, अधिवक्ता अकबर रजा, आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया। बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सह राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि दलसिंहसराय के नवादा में एक ही परिवार के बच्चे एवं महिला समेत 2 लोगों को गोली मारकर हत्या एवं 5 लोग को घायल अपराधियों ने कर दिया। वहीं अपने साथ छेड़खानी का विरोध करने पर वैशाली जिला के देसरी में गुलनाज को जिंदा जलाकर मार दिया गया। ये दोनों घटना हृदयविदारक है। दोनों घटना के आरोपी छुट्टा घूम रहा है। प्रशासन अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में मीम सेना समस्तीपुर संगठन के जिला अध्यक्ष दानिश रहमान, जिला उपाध्यक्ष मीम सेना शारिक इब्राहिम, सेना समस्तीपुर संगठन से शादाब परवेज़, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद राजा, असद अहमद, इकबाल अफरीदी,प्लूरल के तेजस्वी राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में भाग लेकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

दलसिंहसराय नवादा में एक ही परिवार पर नरसंहार के उद्देश्य फायरिंग- हत्याकांड एवं वैशाली के देसरी में छेड़खानी का विरोध करने पर गुलनाज को जिंदा जलाकर मारने के खिलाफ सोमवार की शाम आइसा द्वारा शहर के स्टेडियम गोलंबर से कैंडलमार्च निकाला गया. अपने हाथों में नारे लिखे कार्डबोर्ड एवं मोमबत्ती लेकर नारे लगाते हुए आइसा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ओवरब्रिज चौराहा स्थित अंबेडकर स्थल पहुंचे. मौके पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने सभा की अध्यक्षता एवं शाहबाज न्याजी ने संचालन किया. मनीष यादव, जिला सह सचिव प्रीति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, चांदनी भारती, जानवी कुमारी, द्रख्शा जबीं, राहुल कुमार, राजू झा, शिव झा, राजा कुमार, आशीष कुमार, ऋतिक, मो० सगीर, मो० अरबाज, अधिवक्ता अकबर रजा, आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया. बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सह राज्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि दलसिंहसराय के नवादा में एक ही परिवार के बच्चे एवं महिला समेत 2 लोगों को गोली मारकर हत्या एवं 5 लोग को घायल अपराधियों ने कर दिया. वहीं अपने साथ छेड़खानी का विरोध करने पर वैशाली जिला के देसरी में गुलनाज को जिंदा जलाकर मार दिया गया. ये दोनों घटना हृदयविदारक है. दोनों घटना के आरोपी छुट्टा घूम रहा है. प्रशासन अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा. कार्यक्रम में मीम सेना समस्तीपुर संगठन के जिला अध्यक्ष दानिश रहमान, जिला उपाध्यक्ष मीम सेना शारिक इब्राहिम, सेना समस्तीपुर संगठन से शादाब परवेज़, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद राजा, असद अहमद, इकबाल अफरीदी,प्लूरल के तेजस्वी राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में भाग लेकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की.इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कोरोना संक्रमण काल में मीडिया की भूमिका और मीडिया पर इसके प्रभाव पर संगोष्ठी आयोजित समस्तीपुर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार 16 नवम्बर को जिला समाहरणालय के सभागार में जिला जन-संपर्क कार्यालय समस्तीपुर के तत्वावधान में "कोविड-19 महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका और मीडिया पर इसका प्रभाव" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े मौजूद पत्रकारों ने भी कोरोनाकाल और मीडिया पर पड़े उसके प्रभाव से जुड़े अपने-अपने अनुभवों साझा किया। कोविड-19 के कारण मीडिया संस्थानों की बिगड़ती आर्थिक हालातों का क्या असर उससे जुड़े पत्रकारों पर पड़ा, इसकी भी चर्चा संगोष्ठी में की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता विनय कुमार राय ने कोरोना के संकट काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को लेकर पत्रकारों के हौसले की तारीफ की। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने कहा कि कम सुरक्षा उपायों के बावजूद एहतियात बरतते हुए जिले के मीडिया कर्मियों ने जो कोरोना संक्रमण काल में अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करते हुए कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है, जिसके लिए जिले के मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हैं। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शिव चंद्र झा, उमेश मिश्रा, गिरिजा नंदन शर्मा, निर्भय कुमार, जहांगीर आलम, सुमन कुमार मिश्रा, फिरोज आलम उर्फ़ झुन्नू बाबा, उषित चंद्र लाल, मोहम्मद जमशेद, संजय कुमार, नंद कुमार चौधरी, दिव्यांशु कुमार एवं नितेश कुमार सहित कई अन्य मीडिया कर्मी मौजूद थे।

छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाई गई गुलनाज की 10 दिनों तक तड़पने के बाद हुई मौत समस्तीपुर : अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा किरासन तेल छिड़ककर जलाई गई वैशाली जिले के देसरी थाना के गुलनाज खातुन शनिवार को पीएमसीएच में अंतिम सांस ली। वे पीछले 10 दिनों से ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही थी। घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बिहार में दुष्कर्म, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुशासन की सरकार के प्रशासन पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय लेनदेन कर आरोपियों को बचाने के लिए खड़ी रहती है। सरकार के इशारे पर प्रशासन जाति और धर्म देखकर कार्रवाई करती है। ऐसी ही गलत रवैये के कारण अपराधी सरेआम घटना को अंजाम देकर बच निकलते हैं। हमें ऐसे घटना को गंभीरता से लेना होगा। ऐसी घटना सरकार, प्रशासन एवं समाज के नाम पर कलंक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो ऐपवा आंदोलन करेगी।

आजादी की लड़ाई और आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया- शाहीन  समस्तीपुर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार 16 नवंबर को आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की पर्याय है। उन्होंने कहा की आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने की कला एंव विधा है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह-विधायक अख्तरुल इस्लाम "शाहीन" ने कहा हैं की मीडिया को समाज का दर्पण एवं दीपक दोनों माना जाता है। इनमें जो समाचार मीडिया है, चाहे वे समाचारपत्र हो या समाचार चैनल, उन्हें मूलतः समाज का दर्पण माना जाता है। दर्पण का काम है समतल दर्पण का तरह काम करना ताकि वह समाज की हू-ब-हू तस्वीर समाज के सामने पेश कर सकें। श्री शाहीन ने कहा की मीडिया की स्वतंत्रता के लिए लोकतंत्र का सशक्त होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा महत्वपूर्ण स्तम्भ माना जाता है,परन्तु इसकी पूर्ण स्वतंत्रता तभी कायम रह सकती है, जब लोकतंत्र के अन्य तीन स्तम्भ सशक्त होंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया नागरिकों के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई तथा आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजद प्रवक्ता ने प्रेस को समाज का दर्पण बताया और कहा कि लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ प्रेस के बगैर हर स्तंभ अधूरा है। उन्होंने कहा कि प्रेस व्यक्ति,संगठन,समाज और राष्ट्र की अभिव्यक्ति और आवाज को एक संवाहक के रूप में दूर-दूर तक पहुँचाता है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा गारंटी योजना लाने, पत्रकार व इनके परिजनों का जीवन बीमा कराने,रियायती दरों पर रेलवे व हवाई सेवा का टिकट उपलब्ध कराने और पत्रकारों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने हेतु सरकार से सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद नेता राकेश यादव, मनोज पटेल, ज्योतिष महतो, परवेज आलम, प्रमोद कुमार पप्पू, दीपक यादव तथा छोटन खान भी मौजूद थे।

अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा किरासन तेल छिड़ककर जलाई गई वैशाली जिले के देसरी थाना के गुलनाज खातुन शनिवार को पीएमसीएच में अंतिम सांस ली. वे पीछले 10 दिनों से ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विभुतिपुर के दोनों L.O.C.का बैठक खोकसाहा में किया गया! नवनिर्मित माननीय विधायक अजय कुमार के उपस्थिति में किया गया ।लोगों ने माला पहना कर किया स्वागत।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत अनुमंडल रोसरा मे लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा छठ घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। समय से सभी घाटों के पूरी तरह साफ सफाई किए जाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी व ट्रैक्टर को लगाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दीपावली के बाद छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. कोरोना काल में आस्था के इस महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. बिहार सरकार की ओर से रविवार को छठ पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है. सरकार की ओर से दिए गए दिशानिर्देश के मुताबिक अर्घ्य के दौरान तालाब में डुबकी नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मूर्ति व कलश विसर्जन के दौरान नारियल लेने के होड़ में में उतरे दो बालक की डूबने से मौत हो गई। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के रतिया टोला निवासी कारी साह के 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार व रामदेव महतो के 14 वर्षीय पुत्र वीर कुमार अपने कुछ साथियों के साथ उक्त जगह पर मूर्ति विसर्जित करने के बाद नारियल लेने पुल के नीचे उतरे,तभी अचानक दोंनो का सन्तुलन बिगड़ गया और वे गहरा पानी में बह गये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।