प्रखंड के विशनपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, विचारक व भूदान आंदोलन के जनक संत विनोबा भावे जी की पुण्य-तिथि पर "भूदान आंदोलन और विनोबा जी" विषयक "विचार गोष्टी" आयोजित की गई तथा उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन समर्पित की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के मोरवा प्रखंड के चकपहार पंचायत में एक खूनी सांढ़ ने चार लोगों को पटक कर घायल कर दिया है। घायलों में चकपहार पंचायत कमतौल गाँव के वार्ड संख्या दो निवासी सत्तर वर्षीय रामूराय के रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है और वे घायल होकर जीवन मौत से जूझ रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में बिजली के करंट से  एक बालक की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान निकसपुर पंचायत के छठु साह का पुत्र गोलू (15)के रूप में किया गया। मृतक बालक रविवार को दोपहर अपने घर में बल्ब लगाने के लिए होल्डर लगा रहा था। इसी दौरान बालक करंट के चपेट में आ गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार की करीब 8 बजे रात्री दलसिंहसराय के नवादा में जनसंहार करने की नियत से अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में स्थानीय ताजपुर के मोतीपुर- चकहैदर सीमा, वार्ड-11 निवासी मजदूर सोहिनदर राय का परिवार उजड़ गया।11 वर्षीय उनके पुत्र स्मित कुमार मौके पर ही दम तोड़ दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में रोशनी के त्योहार दीपावली को काफी धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि लोगों ने धूमधाम से दीपावली मनाने को लेकर कुछ दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इसको लेकर लोगों ने कोरोना से बेखौफ़ होकर बाजारों में दीपावली की पर्व खुशियों से मनाने के लिए जरूरत की समानों और पूजा सामग्रियां दीप आदि खरीदने उमड़ पड़े थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रेलवे प्रशासन ने वेब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर चार युवकों की कटकर दर्दनाक मौत संबंधी दावों से इनकार किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेल प्रशासन ने बताया कि रेलवे प्रशासन को सोशल मिडिया के माध्यम से जिले के एक वेब न्यूज पोर्टल पर विषयोक्त शीर्षक के अंतर्गत प्रकाशित खबर कल संज्ञान में आयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के दलसिंहसराय में शनिवार 14 नवंबर को दीपावली की रात्रि पूजा कर रहे परिवार पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 2 लोगों की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस फायरिंग में आधा दर्जन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

15 नवंबर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली पंजीकृत और सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन के सौजन्य से आज चित्रगुप्ता पूजा की पूर्व संध्या पर स्लम एरिया के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार विधानसभा 2020 के नतीजों पर राष्ट्र सेवा दल के सुरेंद्र कुमार के विचार |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दीदी जी फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ नम्रता आनंद ने बाल दिवस और दीपावली का पर्व जगजीवन नगर चितकोहरा स्लम एरिया के 100 से अधिक गरीब बच्चों के बीच मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटा गया और उनके बीच बिस्किट, केक, टॉफी, लड्डू , मोमबत्ती का वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।