जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के चाइल्ड लाइन परियोजना अंतर्गत मोहीउद्दीननजर, मोहनपुर, पटोरी और मोरवा प्रखंड में बाल दिवस को समर्पित बाल संरक्षण दिवस पर चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम के अवसर पर सभी प्रखंडों में "नई ऊर्जा नया प्रकाश-अबकी बार बच्चों के साथ" "बाल शोषण समाप्त करनें के लिए एक दिया जलाएँ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर अंतर्गत अनुमंडल रोसरा क्षेत्र में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ रही दिवाली को लेकर अनुमंडल मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों के बाजार भी गुलजार रहे शहर में काफी संख्या में लोग खरीदारी को घर से निकले जिसमें पूरे शहर में रुक रुक कर जाम भी लग रहा बाजार में बिकने वाले दीप ,मोमबत्ती ,लक्ष्मी गणेश की रंग बिरंगी मूर्ति आदि की कई दुकानों सजी हुई थी खासकर मूर्ति पूजा सामग्री, कपड़ा, मिठाई वाले की दुकान पर दिवाली के लेकर खरीदारी की में लोग जुटे नजर आए!

बिहार विधान परिषद में दरभंगा शिक्षक मदन मोहन झा ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा नेता सुरेश प्रसाद रॉय को 689 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार विधान परिषद में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर के माननीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनकी जीत समस्तीपुर के किसानो-मजदूर भाइयों-छात्रों-नौजवानो- व्यवसायीयो -शिक्षाविदों तथा महागठबंधन के कार्यकर्ताओ व समस्तीपुर की जनता-जनार्दन को समर्पित है l अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शाहीन जी की जीत सामाजिक न्याय व गंगा-यमुनी तहजीब की जीत की पर्याय है l कहा कि शाहीन जी ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का भेदभावरहित चहुमुखी विकास किया है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अथक प्रयास की वजह से सूबे बिहार में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की गाथा की अनुगूँज हो रही है l फलतः समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की चर्चा विकास पुरुष के रूप में हो रही है l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, राजद नगर अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद नन्नकी, पूर्व नगर अध्यक्ष छोटन खान , जिला राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, कार्यालय सचिव रोशन यादव , राकेश कुशवाहा , अरुण कुशवाहा , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , बेबी साह, शशि यादव उर्फ शशि राज, मोo ￰फैयाज अहमद , मोo चीना, रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू , हरेंद्र कुमार , सोनी सिंह , जितेन्द्र सिंह चंदेल , राधारमण सिंह , सैयद फैसल आलम मन्नू , शिवशम्भु कुमार , मोहन मुकुल , चन्दन कुमार , सुनील कुमार शोले , वृजनंदन राय, मुकेश कुमार राय, राजीव कुमार राय, गुड्डू सिंह , विमल पासवान , लक्ष्मण पासवान , मोo आसिफ इकबाल , जयलाल राय, सुरेश राय,अरविन्द राय, अशोक साह, जितेन्द्र कुमार राय, संदीप कुमार , विजय राय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बधाई दी है lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर नौकरी का झांसा देकर एक सगी बहन अपनी ही छोटी बहन को देह व्यापार के धंधे में झोंकने ले जा रही थी। यह सनसनीखेज मामला उस समय उजागर हुआ, जब झूमा और उसकी सहेली चुपके से बंगाल से दिल्ली जा रही ट्रेन से समस्तीपुर के दलसिंहसराय में उतर गई । और अपनी ही बहन के झांसे में फंसी सुष्मिता और उसकी सहेली अपनी सूझबूझ से देहव्यापार के दलदल में फंसने से बच गई। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के लोदिया जिला के कोतवाली थाना कृष्णा नगर निवासी सुबीर दास की पुत्री सुष्मिता विदाई (20 वर्ष ) को उसकी अपनी बड़ी बहन नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले जा रही थी। सुष्मिता ने बताया कि उसकी बहन शिल्पा ने उसे और उसकी सहेली झूमा काडोर (18 वर्ष ) के परिवार के लोगो को अच्छी कंपनी में नौकरी के नाम पर झांसा देकर देह व्यापार के लिए दिल्ली ले जा रही थी। उसने बताया कि उसकी दीदी शिल्पा ने कुछ साल पहले ही दिल्ली में शादी की थी और वह दिल्ली में क्या करती है इस बारे में उसे कुछ नहीं पता था और न ही उसने अपने काम के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। सुष्मिता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी दीदी दिल्ली से बंगाल आई थी। कुछ दिन रहने के बाद शिल्पा ने उसे और उसकी सहेली झूमा काडोर को कहा कि तुम दोनों मेरे साथ दिल्ली चलो बहुत सारा पैसा मिलेगा। उसके बाद वो और उसकी सहेली झूमा शिल्पा के साथ बुधवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में बैठ कर दिल्ली के लिए रवाना हुई। झूमा को उसकी दीदी पर शक हुआ तो वह चालाकी दिखाते हुए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर किसी बहाना से उतर गई और रोने लगी। रोता देख सुष्मिता भी ट्रेन से उतर गई। दोनों को रोता देख यात्रियों की भीड़ लग गई। इतने में ट्रेन खुल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता ट्रेन अपनी रफ्तार से प्लेटफार्म छोड़ चुकी थी। इसकी सूचना रेलवे पुलिस को मिली तो वह दोनों लड़कियों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों लड़कियों को गलत काम करने के लिए उसकी दीदी बहला फुसलाकर दिल्ली ले जा रही थी। परन्तु झूमा की सूझबूझ से दोनो सहेली उसके चंगुल से बच निकली। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियां दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम एक्सप्रेस से आज उतरी थी। पूछताछ के बाद उनके परिजनों से फोन के माध्यम से बात कर मिथिला एक्सप्रेस से पुन: घर भेजा गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली पंजीकृत के सौजन्य से दीपावली की पूर्व संध्या पर आज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राजधानी पटना के कारगिल चौक पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली पंजीकृत के सौजन्य से दीपावली की पूर्व संध्या पर आज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान महासभा के सदस्यों ने शहीदों की याद में दीप जलाते हुए लोगों ने दीपावली के त्यौहार पर सभी लोगों से अपने घरों में एक दिया शहीदों के नाम जलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड जदयू प्रवक्ता और कायस्थ रत्न राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि शहीदों ने हमारे देश के लिए खून बहाया है सैनिक सीमा पर रक्षा करते हुए अपनी जान तक गंवा देता है सैनिक सीमा पर जागता है तो हम चैन की नींद सोते हैं।ऐसे में प्रत्येक भारतीयों को दीपावली पर एक दिया शहीद सैनिक के नाम का भी जलाना चाहिए देश के लिए प्राण निछावर करने से बढ़कर कुछ नहीं है हमें सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए हम भारतीय शहीदों के कर्जदार हैं। हमें सीमा पर संघर्ष करते हुए शहीदों की याद में एक दिया जलाना चाहिए। हम सब देशवासी अपने तीज त्योहार प्रसन्नता पूर्वक मनाते हैं तो इसलिए कि हम सब अपने देश के अंदर सुरक्षित है और इसका श्रेय जांबाज सैनिकों को जाता है इसलिए हमारा भी फर्ज है कि दीपावली के मौके पर इन शहीदों को याद किया जाए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

किसान की बेटी शबनम परवीन ने बीए पार्ट-3 में 923 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, अपने गांव और पूरे प्रखंड का नाम जिले भर में रोशन किया है। आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के हांसा गांव वार्ड नंबर 15 निवासी में जहां शिक्षा का नामोनिशान नहीं, वहीं से एक किसान की बेटी शबनम परवीन पिता मोहम्मद यूनुस जो बीए पार्ट-3 में बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में भूगोल विषय में 923 अंक प्राप्त करके पूरे प्रखंड गांव का नाम रोशन किया है। बीआरबी कॉलेज के शिक्षक सत्यनारायण ठाकुर और सुरेश कुमार सिंह ने इस बाबत बधाई दी है। गांव की बेटी के द्वारा पूरे जिले में गांव का नाम रोशन करने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी समस्तीपुर, शशांक शुभंकर के निर्देश पर छठ घाटों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिले के दलसिंहसराय और विद्यापतिनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा दलसिंहसराय और विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। आपको बता दें कि छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई और मरम्मतीकरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के दौरान छठ घाटों की सफाई एवं रखरखाव को लेकर निर्देश भी दिए गए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश कुमार सिंह ने अग्निपीडितों को सौंपा चेक

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाने वाले विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनकी जीत समस्तीपुर के किसानों, मजदूर भाइयों, छात्रों, नौजवानों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों तथा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व समस्तीपुर की जनता-जनार्दन को समर्पित है। अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शाहीन जी की जीत सामाजिक न्याय व गंगा-यमुनी तहजीब की जीत की पर्याय है। कहा कि शाहीन जी ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का भेदभावरहित चहुमुखी विकास किया है। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अथक प्रयास की वजह से सूबे बिहार में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की गाथा की अनुगूँज हो रही है। फलतः समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की चर्चा विकास पुरुष  के रूप में हो रही है। मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, राजद नगर अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद नन्नकी, पूर्व नगर अध्यक्ष छोटन खान, जिला राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राकेश कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, बेबी साह, शशि यादव उर्फ शशि राज, मो. ￰फैयाज अहमद, मो. चीना, रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, हरेंद्र कुमार, सोनी सिंह, जितेन्द्र सिंह चंदेल, राधारमण सिंह, सैयद फैसल आलम मन्नू, शिवशम्भु कुमार, मोहन मुकुल, चन्दन कुमार, सुनील कुमार शोले, वृजनंदन राय, मुकेश कुमार राय, राजीव कुमार राय, गुड्डू सिंह, विमल पासवान, लक्ष्मण पासवान, मो. आसिफ इकबाल, जयलाल राय, सुरेश राय,अरविन्द राय, अशोक साह, जितेन्द्र कुमार राय, संदीप कुमार, विजय राय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बधाई दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।