समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाने वाले विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनकी जीत समस्तीपुर के किसानों, मजदूर भाइयों, छात्रों, नौजवानों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों तथा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं व समस्तीपुर की जनता-जनार्दन को समर्पित है। अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शाहीन जी की जीत सामाजिक न्याय व गंगा-यमुनी तहजीब की जीत की पर्याय है। कहा कि शाहीन जी ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का भेदभावरहित चहुमुखी विकास किया है। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अथक प्रयास की वजह से सूबे बिहार में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की गाथा की अनुगूँज हो रही है। फलतः समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की चर्चा विकास पुरुष  के रूप में हो रही है। मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मो. अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, राजद नगर अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद नन्नकी, पूर्व नगर अध्यक्ष छोटन खान, जिला राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राकेश कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, बेबी साह, शशि यादव उर्फ शशि राज, मो. ￰फैयाज अहमद, मो. चीना, रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, हरेंद्र कुमार, सोनी सिंह, जितेन्द्र सिंह चंदेल, राधारमण सिंह, सैयद फैसल आलम मन्नू, शिवशम्भु कुमार, मोहन मुकुल, चन्दन कुमार, सुनील कुमार शोले, वृजनंदन राय, मुकेश कुमार राय, राजीव कुमार राय, गुड्डू सिंह, विमल पासवान, लक्ष्मण पासवान, मो. आसिफ इकबाल, जयलाल राय, सुरेश राय,अरविन्द राय, अशोक साह, जितेन्द्र कुमार राय, संदीप कुमार, विजय राय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को बधाई दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।