किसान की बेटी शबनम परवीन ने बीए पार्ट-3 में 923 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, अपने गांव और पूरे प्रखंड का नाम जिले भर में रोशन किया है। आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के हांसा गांव वार्ड नंबर 15 निवासी में जहां शिक्षा का नामोनिशान नहीं, वहीं से एक किसान की बेटी शबनम परवीन पिता मोहम्मद यूनुस जो बीए पार्ट-3 में बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में भूगोल विषय में 923 अंक प्राप्त करके पूरे प्रखंड गांव का नाम रोशन किया है। बीआरबी कॉलेज के शिक्षक सत्यनारायण ठाकुर और सुरेश कुमार सिंह ने इस बाबत बधाई दी है। गांव की बेटी के द्वारा पूरे जिले में गांव का नाम रोशन करने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
