परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज
डीएम एवं रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल कॉल डिटेल सार्वजनिक करें चुनाव आयोग - बंदना सिंह समस्तीपुर : विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव को निष्पक्ष साबित कर वोटरों को संतुष्ट करने की जिम्मेवारी चुनाव आयोग को लेनी चाहिए। बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप महागठबंधन के घटक दलों द्वारा लगाया जा रहा है। अधिकारियों को फोन कर चुनाव परिणाम बदलने की दबाब डालने की जनता एवं राजनीतिक दलों में जबरदस्त चर्चा है। उक्त बातों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए महिला संगठन ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने चुनाव से मांग किया है कि बिहार के सभी जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग आफिसर का मोबाईल काल डिटेल निकालकर सार्वजनिक किया जाए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और सबसे बड़े लोकतंत्र की मर्यादा के साथ स्वीकारोक्ति भी बढ़ेगी एवं भविष्य में पक्षपात करने के कलंक से निजात भी मिलेगी। माले नेत्री ने पूसा-कल्याणपुर समेत जिले के कई प्रखंडों में चुनाव बाद पोस्टल बैलट सरकारी कर्मी के पहुंचने की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी करने की मांग की है।
समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नवनीत उर्फ पिंटू हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर : जिला पार्षद मंजू देवी के पुत्र नवनीत उर्फ पिंटू के हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार 13 नवंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रीतीश कुमार ने बताया कि दिनांक 09.11.20 को तेलिया पोखर नजदीक नवनीत उर्फ पिन्टू पे0 कौलाश प्रसाद सिंह ग्राम बाधी थाना मुफस्सिल जिला समस्तीपुर की हत्या गोली मारकर की गई थी। इस संबंध में मुसरीघरारी थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में कुल पांच अभियुक्तों को नामजद किया गया था। जिसमें एक नामजद आरोपी सोनेलाल को दिनांक 12.11.20 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विगत रात्रि में एक अन्य नामजद आरोपी राहुल कुमार पे० विनोद कुमार सिंह ग्रा० बाघी थाना मुफस्सिल जिला समस्तीपुर की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पुछताछ की जा रही है। इस के द्वारा कांड में अपनी भूमिका स्वीकार की गई है। साथ ही पुरे घटनाक्रम का भी खुलासा किया गया है। इसके द्वारा बताया गया है कि दशहरे के समय से ही मृतक को मारने के लिये खोजा जा रहा था। षडयंत्र में शामिल लोग उसके घर पर भी चुके थे। इस पंडयत्र में गिरफ्तार अभियुक्त के पिता विनोद कुमार सिंह भी शामिल हैं। घटना में गिरफ्तार अभियुक्त लाईनर की भूमिका निभाया है। चूंकि उसका किराना दुकान घटनास्थल के सामने है। विगत 15 दिनों से यह मृतक का रेकी कर रहा था। जब भी मृतक इसके दुकान के सामने से गुजरता था तो इसकी सूचना इसके द्वारा अपराधियों को दी जाती थी। घटना के दिन चूंकि मृतक उसके दुकान के सामने स्थित सैलून में दाढ़ी बना रहा था और इसके द्वारा सूचना अपराधियों को दी गई। अधिक समय तक मृतक के घटनास्थल पर रूकने से अपराधी अपने योजना में सफल हुए। घटना में प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तो की भूमिका इसके बयान से भी स्पष्ट होती है। साथ ही तीन अन्य अपराधी जो शूटर के तौर पर थे, उनका भी नाम सामने आ चुका है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना के कारण को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा जो स्पष्ट किया गया है वह यह है कि मृतक द्वारा कुछ दिन पहले ही अखिलेश सिंह के घर पर तोड़फोड़ की गई थीं। इसके अलावा ताजपुर में भी अखिलेश से मारपीट हुआ था। उसमें आरोपी को आशंका है कि मृतक के लोगो द्वारा ही उसको मारा पीटा गया था। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। कुछ समय पूर्व मुसरीघरारी थानाक्षेत्र में फिल्पकार्ट कम्पनी का माल सहित वाहन का लूट हुआ था। उस घटना में भी यह गिरोह शामिल था एवं जेल भी भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार तीन भाई है, जिसमें से रोहित फिल्पकार्ट लूट कांड में जेल में है तथा उसका पिता इस कांड में फरार है। एक अन्य भाई रविरंजन भी जेल में है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चुनाव को निष्पक्ष साबित कर जनता को संतुष्ट करना चुनाव आयोग की जिम्मेवारी- माले विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में चुनाव को निष्पक्ष साबित कर वोटरों को संतुष्ट करने की जिम्मेवारी चुनाव आयोग को लेनी चाहिए।बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप महागठबंधन के घटक दलों द्वारा लगाया जा रहा है और इनके आरोपों में दम भी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दो घरों में आग लगने से 40 हजार नगद सहित लाखों रुपए की संपत्ति हुई जलकर राख समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत वार्ड संख्या 12 में दो घरों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्नि पीड़ित लोगों में संतोष कुमार झा एवं बटेश्वर कुमार झा जानकारी के अनुसार बताए गए हैं। दोनों ही परिवार के सभी लोग बुधवार की रात खा पीकर सो गए थे। इसी दरमियान अचानक घर के पिछवाड़े से आग लगने के कारण चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग जागे और माजरा समझ कर ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया तब तक संतोष कुमार झा एवं बटेश्वर झा के घरों में रखे, 40 हजार नगदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों में पंकज कुमार झा, बबलू कुमार झा, विनीत कुमार झा, राजीव रंजन झा, नवीन कुमार झा, राजो झा, अनिल झा एवं बिपिन झा के द्वारा जब तक दौड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना का कारण ढिबरी उलटने से आग लगना बताया जा रहा है। दोनों ही परिवारों के 10 क्विंटल तंबाकू का गेठिया एवं 10 क्विंटल के लगभग अनाज सहित कपड़े कीमती सामान सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गये। सब कुछ जल जाने के कारण दोनों ही परिवारों के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। कन्हैया कुमार मिश्र के द्वारा घटना की सूचना प्रखंड एवं अंचल प्रशासन को देख कर गरीब अग्नि पीड़ित को अति शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की गई है। सीओ प्रीति लता के आदेश से राजस्व कर्मचारी शंकर महतो ने आकर घटना का निरीक्षण किया है। अंचल प्रशासन द्वारा अति शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।
जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय व्यासपुर के अवकाश प्राप्त पूर्व एचएम महेंद्र मिश्र एवं वनवीरा पंचायत के समाजसेवी डोमन राय के छोटे भाई एवं शिक्षक चालीस वर्षीय शंकर राय के आकस्मिक निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय तिसवारा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य सह समाजसेवी महेंद्र मिश्र की हृदयाघात से मौत हो गई है, जबकि वनवीरा निवासी सेवारत शिक्षक शंकर राय की ब्रेन हेमरेज से मौत होने से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मोरवा प्रखंड शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अंचल मंत्री उमेश चन्द्र झा, सुमन कुमार झा, संजीव आर्य,अविनाश कुमार राय,मुन्ना कुमार यादव, प्रमोद कुमार राय, आदित्य कुमार झा, राजीव कुमार झा, राजीव पांडे आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन के पुनः निर्वाचित होने पर समस्तीपुर जिला में हर्ष व उमंग का आलम हैं। महागठबंधन कार्यकर्ताओ ने विधायक शाहीन को बधाई दी हैं। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि श्री शाहीन एक ऊर्जावान व निष्ठावान विधायक हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों का अपडेट | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीननगर विधानसभा चुनाव के परिणाम पर सकलदीप कुमार की समीक्षात्मक रिपोर्ट
मोहिउद्दीननगर विधानसभा चुनाव में नियोजित शिक्षकों ने निकाला नीतीश कुमार पर गुस्सा
