डीएम एवं रिटर्निंग आफिसर का मोबाइल कॉल डिटेल सार्वजनिक करें चुनाव आयोग - बंदना सिंह समस्तीपुर : विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव को निष्पक्ष साबित कर वोटरों को संतुष्ट करने की जिम्मेवारी चुनाव आयोग को लेनी चाहिए। बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप महागठबंधन के घटक दलों द्वारा लगाया जा रहा है। अधिकारियों को फोन कर चुनाव परिणाम बदलने की दबाब डालने की जनता एवं राजनीतिक दलों में जबरदस्त चर्चा है। उक्त बातों की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए महिला संगठन ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने चुनाव से मांग किया है कि बिहार के सभी जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग आफिसर का मोबाईल काल डिटेल निकालकर सार्वजनिक किया जाए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और सबसे बड़े लोकतंत्र की मर्यादा के साथ स्वीकारोक्ति भी बढ़ेगी एवं भविष्य में पक्षपात करने के कलंक से निजात भी मिलेगी। माले नेत्री ने पूसा-कल्याणपुर समेत जिले के कई प्रखंडों में चुनाव बाद पोस्टल बैलट सरकारी कर्मी के पहुंचने की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी करने की मांग की है।