जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में बिजली के करंट से एक बालक की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान निकसपुर पंचायत के छठु साह का पुत्र गोलू (15)के रूप में किया गया। मृतक बालक रविवार को दोपहर अपने घर में बल्ब लगाने के लिए होल्डर लगा रहा था। इसी दौरान बालक करंट के चपेट में आ गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
