समस्तीपुर : प्रखंड के वाजितपुर पंचायत के निवासी व रतनपुरा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष राजकुमार साह (50 वर्ष) का निधन कल बुधवार को ह्रदय गति रुक जाने से हो गया। राजकुमार साह के आकस्मिक निधन की खबर मिलने पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन आज गुरुवार को उनके आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा गहरा दुःख प्रकट करते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। विधायक ने कहा कि राजकुमार जी एक चर्चित समाजसेवी, कुशल पशु चिकित्सक व दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के लोकप्रिय अध्यक्ष के रूप में सदैव याद आते रहेंगे। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, राकेश यादव, अब्दुल खालिक सहित पीड़ित परिजन व उनके रिश्तेदार मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता के साथ समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। यह बातें कहि मोरवा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रणविजय साहू ने गुरुवार को बाजितपुर कर्नैल पंचायत में आयोजित जननायक कर्पूरी प्रतिमा पूजन समारोह को संबोधित करते हुए। अपनी जीत के बाद पहली बार मोरवा विधानसभा पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक ने जननायक कर्पूरी की प्रतिमा की पूजा करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग एवं सिद्धांतों पर चलकर ही मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही विधायक द्वारा दुर्गा स्थान, बजरंगबली स्थान एवं अमर सिंह स्थान में भगवान की पूजा अर्चना करते हुए छठ पर्व के अवसर पर क्षेत्र की सम्मानित जनता के लिए भगवान से शुभकामना एवं मंगल कामना की। पहली बार क्षेत्र में आने पर विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित विधायक के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक को सादर माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सैकड़ों से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मानपुरा पंचायत के मानपुरा ग्राम में आज केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्येक्रम 2020-2021 में पंचायत के कृषि समन्वयक पंकज कुमार के द्वारा मिट्टी नमूना लेने की वैज्ञानिक पद्धति, मिट्टी जाँच से होने वाले लाभ, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पढ़ने की विधि इत्यादि पर विस्तृत रूप से किसान भाई एवं बहनों को प्रशिक्षित किया गया। पंकज कुमार ने प्रशिक्षण कार्येक्रम में किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि मिट्टी का नमूना क्यों ले, कब ले कैसे ले। आधुनिक युग मे रासायनिक खादों एवं कीटनाशी दवाओं के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य एवं उसकी उर्वरा शक्ति दोनों को नुकसान हो रहा है। लंबे समय तक अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए खेत की मिट्टी का स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान सलाहकार संतोष कुमार झा, किसान निर्मला देवी, बेबी देवी सहित सैंकड़ो किसान मिट्टी नमूना लेने के वैज्ञानिक तरीके से अवगत हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सामजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन,पटना (बिहार) ने लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉ.नम्रता आनन्द ने छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर कुरथौल पंचायत के हजामटोली, कनवाटोली, दुसातटोली और चमटोली तथा चितकोहड़ा पुल के नीचे जगजीवन नगर में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, विकास बर्मन के द्वारा गुरुवार 19 नवंबर को संयुक्त रुप से छठ पर्व हेतु तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा शहर में स्थित प्रसाद घाट, राम गोविंद घाट, कोठी घाट, मगरदही घाट और मगरदही पुल के उत्तर नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले में छठ पर्व 2020 में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निषेधाज्ञा लागू की गई है। ताकि यह पर्व भयमुक्त एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक पर "इंदिरा स्मारक कमिटी" के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री अमर शहीद इंदिरा गाँधी की "जयंती समारोह" बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर ग्रामीण मंडल पश्चिमी के भाजपा मंडल महामंत्री राज कुमार साह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। इस खबर की सूचना पर भाजपाइयों में शोक की लहर फैल गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से चार दिवसीय छठ महापर्व पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होगा! आज पहले दिन बुधवार को व्रती घर, नदी या तालाब में स्नान कर अरबा, चावल, चने की दाल,कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगे एवं अगले दिन गुरुवार को खरना करेंगे । खरना के दिन व्रती दिन भर उपवास रखने के बाद शाम में दूध और गुर के बने खीर,एवं रोटी, फल का प्रसाद ग्रहण करेंगे,तीसरे दिन शुक्रवार को व्रती डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य देंगे एवं शनिवार की सुबह- सुबह उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ पूजा अर्चना समपन्न करेंगे,और प्रसाद वितरण करेंगे। उसके बाद व्रती अन्न जल ग्रहण कर के पारण कर चार दिवसीय छठ पर्व का समापन करेंगे ! व्रतियों और श्रद्धालुओं का कहना है, छठ का त्यौहार सूर्य की आराधना का त्यौहार है, हिंदू देवी देवताओं में सूर्य देव का श्रेष्ठ स्थान माना जाता है !सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण को अर्ध्य देकर एवं प्रातः काल में सूर्य के पाहली किरण को अर्ध्य देकर सूर्य का नमन किया जाता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अच्छी पहल : मोरवा में ररियाही पंचायत के मुखिया ने पुत्र के जन्मदिवस पर गरीबों के बीच वस्त्र वितरण समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र के जन्म दिन के खुशी के अवसर पर एक अच्छी परंपरा की शुरुआत करते हुए वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया। मुखिया फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र निखिल राज आनंद के अट्ठारहवें जन्म दिन पर वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन करते हुए संपूर्ण पंचायत के तीन सौ से अधिक बेसहारा, वृद्ध एवं विकलांग गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया। इसके साथ ही मुखिया एवं मुखिया के पुत्र निखिल राज आनंद के द्वारा संपूर्ण पंचायत के छठ व्रत करने वाले सभी गरीबों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया। सभी गरीबों ने मुखिया पुत्र निखिल राज के जन्मदिवस पर शुभकामना देते हुए जीवन के मंगलमय भविष्य के प्रति आशीर्वाद दिया। वस्त्र वितरण समारोह में सरपंच मनोज पंडित, राम नरेश शर्मा, राजन कुमार सिंह,ललन कुमार सिंह, डॉ गोलू कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग किया। मौके पर सैकड़ों लाभान्वित एवं ग्रामीण मौजूद थे।