जिले में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बीती रात शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक निवासी विकास कुमार उर्फ डुगडुगी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। युवक के शरीर में आधा दर्ज़न से अधिक गोली लगी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कवियत्री और गायिका संपन्ना वरूण का नया गाना ‘बिहार के पावन परबिया छठ वरत हम मनाय’ रिलीज हो गया है।लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर संपन्ना वरूण ने अपना नया गाना बिहार के पावन परबिया... छठ बरत हम मनाय’ सोशल मीडिया पर रिलीज किया है जो रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। इस गाने में छठ मईया की महिमा.के साथ-साथ दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो लोगों को भावुक कर दे रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोक आस्था का पर्व "छठ" आज ￰शनिवार 21.11.20 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूर्ण हो गया।उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही देश भर में आस्था और उल्लास के पर्व छठ का समापन हो गया है l व्रतियों ने अल सुबह पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा के साथ अपना 36 घंटे का अनुष्ठान पूरा किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में छठ महापर्व को लेकर नदी किनारे, तालाबों पर स्थित घाटों पर आस्था से सराबोर होकर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं जिला प्रशासन की अपील पर बहुत सारे लोगों ने अपने घरों पर ही छठ पर्व करना मुनासिब समझा। आस्था में सराबोर श्रद्धालु और छठ मैया के गीतों से पूरा आकाश गुंजायमान हो गया। घाटों पर छठी मैया को अर्पित करने को लेकर श्रद्धालु सूप पर फल, ठेकुए, कसार सजाकर पहुंचे। जिसके बाद छठ व्रतियों के द्वारा छठी मैया को संध्या अर्घ्य दिया गया। संध्या अर्घ्य के बाद छठ व्रतियों के द्वारा उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा और पारण के उपरांत छठ महापर्व का समापन होगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भाकपा माले ताजपुर के प्रखंड के सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा है कि कोरोना काल में लोक आस्था का महापर्व छठ आम लोग मना रहे हैं। सैकड़ों तालाबों एवं नदियों के हजारों घाटों पर लाखों लोग अपने-अपने परिजनों के साथ इस महापर्व में शामिल होंगे। सरकार और प्रशासन सिर्फ़ उपर से नीचे तक के अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं। बयानबाजी किया जा रहा है। जमीन पर कहीं भी किसी घाट की न तो सफाई कराई गई है और न ही गंदे पानी में पाउडर का छिड़काव या कली चुना ही डाला गया है। यहाँ तक कि हर जगह पानी खतरे के निशान से उपर है लेकिन बैरिकेडिंग तक नहीं कराया गया है। मास्क, सैनिटाइजर, लाइट अथवा नदियों के किनारे स्थित घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था तक नहीं की गई है। इस वाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करने बताते हैं कि सभी मुखिया को निर्देश दिया गया है कि पंचम राज्य वित्त आयोग योजना मद की राशि से न सिर्फ़ बैरिकेडिंग कराना है, बल्कि जनरेटर जलाकर लाइट, मास्क और सेनेटाईजर की व्यवस्था करना है। माले नेताओं ने मोतीपुर छठिआरी पोखर, पांडे पोखर, फतेहपुर पोखर, बाधी, आधारपुर, रजबा आदि गाँवों का सर्वेक्षण में पाया कि अभी तक कहीं भी न घाटों को सेनीटाइज करने का काम शूरू हुआ न कहीं बैरिकेडिंग की व्यवस्था ही कराई जा रही है। माले सर्वेक्षण टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी से प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों को सेनेटाईज करने, नदियों के किनारे वाली सभी घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था करने, पर्याप्त मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने, घाट पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था कराने की मांग की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक पर "इंदिरा स्मारक कमिटी" के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री अमर शहीद इंदिरा गाँधी की "जयंती समारोह" बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम को "संकल्प दिवस" के रूप में मनाते हुए उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज एवं संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा की "मेरे प्यारे भाईयों! अमर शहीदों की कुर्बानियों और त्याग-तपस्या ने हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिला दी किन्तु आजादी के इतने दिनों के उपरांत भी हम मानसिक रूप से बीमार और गुलाम हैं। हम आपस में धर्म, भाषा, क्षेत्र, जाति, पार्टी के नाम पर लड़ते और बिखरते रहते हैं, क्या ऐसा करके हम अमर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का अपमान नहीं कर रहे हैं। आपसी प्रेम, स्नेह, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही समाज के कल्याण व देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की जरुरत है। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज के द्वारा बच्चो के बीच कलम, कॉपी, पेंसिल तथा जलेबियाँ भी वितरित की गई। कार्यक्रम को कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नेता ज्योतिष महतो सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

डीएम और एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश समस्तीपुर : जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, विकास बर्मन के द्वारा गुरुवार 19 नवंबर को संयुक्त रुप से छठ पर्व हेतु तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा शहर में स्थित प्रसाद घाट, राम गोविंद घाट, कोठी घाट, मगरदही घाट और मगरदही पुल के उत्तर नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को लाल झंडा एवं खतरे का निशान लगाकर खतरनाक घाटों को चिन्हित कराना, बैरिकेडिंग का कार्य कराना, घाटों पर पर्याप्त मात्रा में चेंजिंग रूम का निर्माण कराना, घाट के समीप पानी में नाव, नाविकों एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराना, मेडिकल टीम की व्यवस्था, एवं नियंत्रण कक्ष में पब्लिक एड्रेस सिस्टम संस्थापित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी लाइन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी समस्तीपुर, शशांक शुभंकर ने प्रेस को दी।

प्रशासन ने छठ व्रतियों के लिए की शहर में 5 जगहों पर निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था समस्तीपुर : छठ पर्व 2020 के अवसर पर जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा छठ व्रतियों को लाने व ले जाने हेतु निशुल्क ई-रिक्शा का परिचालन दिनांक 20.11.2020 तथा 21.11.2020 को अर्घ्य के 3 घंटा पूर्व से किया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा इसको लेकर प्रस्थान स्थल व रूट चिन्हित किए गए हैं। जिसके तहत चिन्हित किए गए प्रस्थान स्थल एवं रूट इस प्रकार से हैं:- पटेल मैदान से होकर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल मैदान। पटेल चौक से प्रारंभ कर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल चौक पर। ताजपुर रोड एलआईसी ऑफिस के पास से व्रतियों को लेकर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) पर व्रतियों को छोड़ते हुए पुनः वापस ताजपुर रोड एलआईसी ऑफिस पर। कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर से प्रारंभ होकर मोक्ष धाम मंदिर के पास व्रतियों को उतार कर पुनः हाउसिंग बोर्ड मैदान की तरह वापस जाकर कृष्णा उच्च विद्यालय के निकट पहुंचना। बाजार समिति से प्रारंभ कर मथुरापुर चौक पर व्रतियों को उतार कर पुनः वापस बाजार समिति के पास पहुंचना। उपरोक्त निर्धारित मार्गो से छठ पर्व 2020 के दौरान ई-रिक्शा का परिचालन रिंग रोड सर्विस की भांति अनवरत किया जाएगा।

जिले के मोरवा प्रखंड के ररियाही पंचायत में सांप्रदायिक सौहार्द के बीच हिंदुओं का महापर्व छठ पर्व संपन्न होता है। इस पंचायत में अधिकांश हिंदू परिवार जहां छठ पर्व संपन्न करते हैं वही कुछ परम श्रद्धालु मुसलमान परिवार भी अपनी मन्नत पूरी होने के बाद छठ पूजा संपन्न करते हैं। हिंदू भाइयों के साथ मिलजुल कर मुसलमान भाइयों एवं मुस्लिम महिला के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द के बीच संपन्न होने वाले छठ को देखने के लिए दूर दूर से लोगों की भीड़ जुटी हुई रहती है। पंचायत के मुखिया फूलन कुमार सिंह एवं बुजुर्ग ग्रामीणों के अनुसार एक मुसलमान महिला के पति गंभीर रूप से बीमार थे। पति के ठीक हो जाने पर भगवान सूर्य की पूजा करने कि उक्त महिला ने मन्नत मानी थी। इसे चमत्कार कहा जाए या भगवान सूर्य की पूजा मुसलमान महिला के गंभीर रूप से बीमार पति अगले साल के कार्तिक महीना आते-आते पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे। तब से उक्त मुसलमान श्रद्धालु महिला द्वारा छठ पर्व की शुरुआत की गई थी। हिंदू महिलाओं के अनुसार ही नहाए खाए के साथ अरवा भोजन करते हुए खरना के दिन दिनभर उपवास रखकर रात्रि में खरना करती है। उसके बाद पूरी तरह उपवास रखते हुए सांध्य कालीन सूरज का अंक देकर फिर सारी रात जागरण करते हुए प्रातः कालीन सूरज को अर्घ देने के बाद एवं छठी मैया की पूजा के बाद ही भगवान छठी मैया का प्रसाद ग्रहण कर महाव्रत पूर्ण करती है। हिंदू एवं मुसलमान भाइयों के द्वारा ररियाही पंचायत में पूरी तरह सांप्रदायिक सौहार्द के बीच संपन्न होने वाले छठ महापर्व को देखने के लिए दूर-दूर के श्रद्धालुओं पहुंच जाते हैं ।सांप्रदायिक सौहार्द के बीच होने वाले ररियाही  पंचायत एवं चकपहार पंचायत का भी छठ महापर्व इसीलिए सदा से चर्चा का विषय बना हुआ रहता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मनरेगा पीओ के खिलाफ मुखिया ने डीडीसी से लगाई गुहार - जेसीबी और ट्रैक्टर का कराया जा रहा काम - कार्य स्थल पर नहीं लगाई गई योजना बोर्ड - मामला खास टभका उत्तर पंचायत का विभूतिपुर। ग्राम पंचायत राज खास टभका उत्तर की मुखिया मंजू देवी ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के खिलाफ डीडीसी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मुखिया द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि उनके ग्राम पंचायत की योजना को पीओ के द्वारा पंचायत समिति के माध्यम से करवाया जा रहा है, जो नियम के विरुद्ध है। ग्राम पंचायत के वार्ड 2 में पंचायत भवन के बगल के गड्ढे को बिना किसी सूचना और बिना किसी योजना बोर्ड के जेसीबी तथा ट्रैक्टर से मिट्टी भराया जा रहा है। वार्ड 1 में बैंती बांध जो पंचायत के अंदर है, उस पर बिना योजना बोर्ड लगाए दर्जनों की संख्या में लगाए गए पौधों को जेसीबी से उखाड़ दिया गया है। बताया कि ग्राम पंचायत के कार्य क्षेत्र में ग्राम सभा से चयनित योजनाओं की अनदेखी कर दूसरे योजनाओं का संचालन किया जाना पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन है। इसके अलावा जेसीबी से कार्य कराए जाने पर मजदूरों का पलायन रोकना असंभव प्रतीत होता है। मुखिया ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।