मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कटनी द्वारा रविवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के फार्म हाउस कैलवारा कला में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

थॉट्स एन इंक संस्था द्वारा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी और भोजपुरी के मशहूर गीतकार डॉ सागर ने शिरकत की। डॉ. सागर ने फिल्मी दुनियां के लिए कई मशहूर गीत लिखे हैं जिनमें "बंबई में का बा" भी शामिल है।साहित्य ,समाज और जीवन दर्शन पर आधारित इस परिचर्चा के सूत्रधार मशहूर युवा कलाकार श्री अनुराग कीर्ति रहे। डॉक्टर सागर से प्रेरणा लेने इस कार्यक्रम में हजारों साहित्य प्रेमियों ने सोशल मीडिया के तहत अपने आप को जोड़ा। थॉट्स एन इंक के संस्थापक श्री अभिषेक शंकर ने कहा कि साप्ताहिक चल रहे इस संवाद श्रृंखला का इंतजार प्रदेश और देश के युवा रचनाकारों को रहता है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक असर पड़ता है ।गौरतलब है कि थॉट्स एन इंक एक गैर सरकारी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था है जो युवा पीढ़ी को साहित्य सृजन एवं प्रकाशन में मदद कर रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जब विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता की स्त्रियाँ अपने सम्पूर्ण वैभव के साथ सज-धज कर अपने आँचल में फल ले कर निकलती हैं तो लगता है जैसे प्रकृति और संस्कृति स्वयं समय को एक साथ चुनौती देती हुई कह रही हो, "देखो! तुम्हारे असँख्य झंझावातों को सहन करने के बाद भी हमारा वैभव कम नहीं हुआ है, हम आदि हैं, हम सनातन हैं, हम भारत हैं। हम तबसे हैं जबसे तुम हो और जब तक तुम रहोगे तब तक हम भी रहेंगे।"जब घुटने भर जल में खड़ी व्रती की सिपुलि में उदीयमान सूर्य की किरणें उतरती हैं तो लगता है जैसे स्वयं सूर्य बालक बन कर उसकी गोद में खेलने उतरे हैं। स्त्री का सबसे भव्य, सबसे वैभवशाली स्वरूप वही है। इस धरा को " *भारत माता"* कहने वाले बुजुर्ग के मन में स्त्री का यही स्वरूप रहा होगा। कभी ध्यान से देखिएगा छठ के दिन जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ दे रही किसी स्त्री को, आपके मन में मोह नहीं श्रद्धा उपजेगी। छठ वह प्राचीन पर्व है जिसमें राजा और रंक एक घाट पर माथा टेकते हैं, एक देवता को अर्घ देते हैं और एक बराबर आशीर्वाद पाते हैं। धन और पद का लोभ मनुष्य को मनुष्य से दूर करता है, पर मानव धर्म उन्हें साथ लाता है।अपने मानव धर्म के साथ होने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि आप अपने समस्त पुरुखों के आशीर्वाद की छाया में होते हैं। छठ के दिन नाक से माथे तक सिंदूर लगा कर घाट पर बैठी स्त्री अपनी हजारों पीढ़ी की अजियासास, ननियासास, दादा-दादी-परदादी-परदादा, नाना-नानी-परनानी-परनाना की छाया में होती है, बल्कि वह उन्हीं का स्वरूप होतीं हैं। उसके दउरे में केवल फल नहीं होते, समूची प्रकृति होती है। वह एक सामान्य स्त्री सी नहीं, अन्नपूर्णा सी दिखाई देती है। " *बालिका/किशोरी/नववधु/माताओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। समता का हक, जीवन खुशहाली और न्याय के साथ जीने का हक प्राप्त हो। बालिका वध कभी न हो।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में राशन डीलरों के यहां अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया नवंबर माह के लिए आवंटित मासिक खाद्यान्न की आपूर्ति। खानपुर प्रखंड क्षेत्र में अभी तक राशन डीलरों के यहां से नवंबर माह का मासिक खाद्यान्न वितरित नहीं हो रहा है। ज्ञात हो कि नवंबर माह में दीपावली एवं छठ पर्व भी था लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पर्व त्यौहार के माह में ही खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय नहीं करवाई जा सकी है। प्रखंड क्षेत्र के किसी भी राशन डीलरों के यहां नवंबर माह का राशन विभागीय आपूर्ति के तहत नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके बारे में खानपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से अभी तक सभी राशन डीलरों का चालान भी जेनरेट नहीं हुआ है जल्द ही सभी राशन डीलरों का खाद्यान्न आपूर्ति का चालान जेनरेट हो जाने पर राशन डिलरों आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।

आज गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर, समस्तीपुर बहादुरपुर स्थित श्री गौशाला समस्तीपुर में भी बहुत धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया गया ,इस अवसर पर भगवान राधे कृष्ण एवं गौ माता की पूजन की गई ,साथ ही समाज के विभिन्न बच्चों के बीच बालकृष्ण (गोपाल) मानकर दूध वितरण किया गया जिसमें श्री गौशाला समस्तीपुर के उपाध्यक्ष, एमएलसी हरि नारायण चौधरी, सचिव सुरेश कुमार दीक्षित, गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष श्री राकेश कुमार राज, डॉक्टर अमित कुमार मुन्ना राम कुमार साह, धर्मेंद्र पोद्दार , ओमप्रकाश खेमका ,सुशील पोद्दार, कन्हैया पोद्दार आदि लोगों ने बच्चों के बीच दूध का वितरण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

चुनाव समीक्षा के बाद 26 नवंबर आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर माले जिला कमिटी की बैठक संपन्न।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : जिले के कल्याणपुर एवं वारिसनगर विधानसभा चुनाव की समीक्षा के बाद 26 एवं 27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का निर्णय रविवार को पूसा के गढ़िया चौक पर संपन्न भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया पर्यवेक्षण राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने किया। बंदना सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, फूल बाबू सिंह (वारिसनगर उम्मीदवार), रंजीत राम (कल्याणपुर उम्मीदवार) समेत अन्य जिला कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के शुरू में चुनावी हार की आलोचनात्मक समीक्षा किया गया। चुनावी महासमर में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया। बतौर पर्यवेक्षक राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 26-27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से कमर कस कर लग जाने का अह्वान किया।

जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला जेल के समीप तालाब पर छठ पूजा हो रहा था। आस पास के पंचायत के लोग तलाब किनारे छठ पूजा करने जूट थे। कुछ युवक तलाब में नाव पर सवार होकर घूम रहे थे। अचानक नाव बीच में जाकर तलाब में पलट गया जिसपर सवार 5 युवक डूब गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के विशनपुर पंचायत के निवासी व राजद नेता रंजीत कुमार रम्भू के पिताजी हेमेन्द्र ठाकुर का निधन हो गया। लोकप्रिय समाजसेवी हेमेन्द्र ठाकुर लगभग 70 वर्ष के थे तथा पिछले कई दिनों से बीमार थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोक आस्था का पर्व "छठ" ￰शनिवार 21.11.20 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूर्ण हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही देश भर में आस्था और उल्लास के पर्व छठ का समापन हो गया है। व्रतियों ने अल सुबह पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा के साथ अपना 36 घंटे का अनुष्ठान पूरा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में छठ पर्व की धूम के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुकवार रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान विशनपुर निवासी राम पुकार महतो के पुत्र विकास कुमार उर्फ़ डुग डुगीया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक के समीप बिजली के ट्रांसफर्मर के पास अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग की जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।