समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में राशन डीलरों के यहां अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया नवंबर माह के लिए आवंटित मासिक खाद्यान्न की आपूर्ति। खानपुर प्रखंड क्षेत्र में अभी तक राशन डीलरों के यहां से नवंबर माह का मासिक खाद्यान्न वितरित नहीं हो रहा है। ज्ञात हो कि नवंबर माह में दीपावली एवं छठ पर्व भी था लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पर्व त्यौहार के माह में ही खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय नहीं करवाई जा सकी है। प्रखंड क्षेत्र के किसी भी राशन डीलरों के यहां नवंबर माह का राशन विभागीय आपूर्ति के तहत नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके बारे में खानपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से अभी तक सभी राशन डीलरों का चालान भी जेनरेट नहीं हुआ है जल्द ही सभी राशन डीलरों का खाद्यान्न आपूर्ति का चालान जेनरेट हो जाने पर राशन डिलरों आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।