जिले में छठ पर्व की धूम के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुकवार रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान विशनपुर निवासी राम पुकार महतो के पुत्र विकास कुमार उर्फ़ डुग डुगीया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक के समीप बिजली के ट्रांसफर्मर के पास अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिंग की जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
