समस्तीपुर सरकार के निर्देश पर बिहार के सभी जेलों में मंगलवार 24 नवंबर को छापेमारी की गई। इसी के तहत समस्तीपुर मंडल कारा में समस्तीपुर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के नेतृत्व में छापामारी की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ताजपुर 24 नवंबर '20 26-27 नवंबर को आहूत मजदूर- किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर भाकपा माले ऐतिहासिक बनाएगी. 26 नवंबर को हास्पिटल चौक से 8-30 बजे माले का जत्था समस्तीपुर के लिए कूच करेगी एवं 27 नवंबर को 11 बजे से ताजपुर प्रखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर जनहित में स्मार-पत्र सौपेगी. इसे लेकर ब्रांच, पंचायत एवं गांव- टोला- मुहल्ले की बैठक, जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा, रात्री बैठक, लेवी वसूली, पार्टी सदस्यता, पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध की सदस्यता आदि करने की रणनीति मंगलवार को मोतीपुर खैनी गोदाम पर संपन्न माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक में बनाई गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया तथा ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, शंकर सिंह, रजिया देवी, नीलम देवी, धर्मेंद्र पासवान, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज साह, मोतीलाल सिंह समेत अन्य माले कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए. प्रखण्ड में बढ़ते हत्या, अपराध, सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की गई. बैठक के अंत में इनौस- माले नेता सह रहिमाबाद के बहेलिया टोला निवासी मो० एजाज के पिताजी सेवानिवृत्त शिक्षक मो० ईशा की मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया.

मथुरापुर घाट से गंडक पुल पार करने में राहगीरों को लग जाता है कई घंटे। लगातार जाम से आम जनता परेशान रहती है। ऐसे में एम्बुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

26-27 नवंबर को आहूत मजदूर- किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर भाकपा माले ऐतिहासिक बनाएगी।26 नवंबर को हास्पिटल चौक से 8-30 बजे माले का जत्था समस्तीपुर के लिए कूच करेगी एवं 27 नवंबर को 11 बजे से ताजपुर प्रखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर जनहित में स्मार-पत्र सौपेंगी।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत अनुमंडल रोसरा मे लोगों को हो रही है परेशानी छठ के बाद घर आए लोगों अब पुनः अपने कार्य पर प्रदेश लौट रहे हैं। सभी ट्रेनों के परिचालन को लेकर टिकट की मारा-मारी है। ऐसे में लोगों के पास एकमात्र सहारा बस ही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छठ पर्व में मिथिला दुग्ध संघ ने 12 लाख लीटर सुधा दूध की बिक्री कर किया रिकॉर्ड कायम किया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर के मोहनपुर रोड स्थित शांति इमरजेंसी हॉस्पिटल में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा किए गए ऑपरेशन में जच्चा-बच्चा की मौत होने पर कार्रवाई की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। घटना के बाद डॉक्टर नर्सिंग होम से फरार हो गया। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों की लापरवाही से महिला की जान चली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री काम्प्लेक्स के समीप डॉ. शकील अहमद के शांति इमरजेंसी अस्पताल में ऑपरेशन के कुछ ही घंटों के भीतर महिला की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा व तोड़फोड़ की। जच्चा-बच्चा की मौत पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर रहे हैं। मृतक महिला की पहचान पति ताजपुर के रजवा गांव निवासी राजीव कुमार पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। मृतक के पति राजीव कुमार ने बताया कि कल वह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर यहाँ भर्ती कराया था। उसके कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने मरीज की कंडीशन बिगड़ने की बात बतायी और ऑपरेशन के लिए एक लाख 50 हजार रुपए का खर्च बताया। जिसका इंतजाम कर वह जमा करवा दिया उसके बाद ऑपरेशन हुआ, जिसमे बताया गया कि बच्चा गर्भ में ही मर चुका था। वहीं माँ की हालत नाजुक है। उसके बाद आज शाम मरीज माँ ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया। जिससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर रहे हैं। वहीं इस हंगामे की सुचना पर पहुंची नगर पुलिस ने अस्पताल के कर्मी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की उसी ने गलत इंजेक्शन दिया जिससे महिला की मौत हो गयी।

एसपी के निर्देश पर चला अभियान, 50 वारंटी किए गए गिरफ्तार समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर में सोमवार 23 नवंबर को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी विकास वर्मन ने बताया कि उनके निर्देश पर जिले में 22 सितंबर की देर रात से 23 सितंबर के अहले सुबह के बीच हत्या, लूट, डकैती एव अन्य काडों के फरारियों की गिरफ्तारी हेतु महासमकालीन अभियान चालाया गया था। जिसमें विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा 50 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 36 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सदर अनुमंडल अन्तर्गत हत्या शीर्ष में 01 अपराधी, दहेज मृत्यु के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो में 12 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रोसड़ा अनुमंडल अन्तर्गत हत्या के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो के 07 अपरधी को गिरपतार किया गया। वहीं दलसिंहसराय अनुमंडत में हत्या के 01 अपराधी एवं अन्य कांडो के 09 अपराधी को गिरफ्तार किया गया और पटोरी अनुमंडल में 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे हत्या शीर्ष के 03 एवं दहेज मृत्यु के 01 अभियुक्त हैं।

आज भी सामाचकेबा खेलकर बहनें करती हैं भाई के लिए मंगल कामना | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।