जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा दिनांक 25.11.2020 कोविड-19 अपडेट जारी किया गया। जारी कोविड-19 अपडेट के अनुसार जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 4418 है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 59 है। अभी तक 4348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं अभी तक जिले में 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संवादाता नन्द कुमार चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है, कि दिनांक 24 नवंबर 2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था।जिसका शीर्षक था 'मथुरापुर घाट से गंडक पुल पार करने में राहगीरों को लग जाते है कई घंटे "। उस खबर में बताया गया था, मथुरापुर घाट से गंडक पुल पर हर वक्त लगे जाम के बारे में इस खबर को प्रमुखता से चलाया गया था।जिसका कल से ही असर देखा गया जिले के पुलिस कप्तान, पुलिस अधीक्षक खुद ट्रैफिक सँभालने आये और 2 से 3 घंटे तक ट्रैफिक को कंट्रोल किया और जाम से निजात दिलाने के लिए अपनी एक कमिटी बनायीं। खबर का असर यह हुआ कि आज सुबह से ही देखा गया कि पूरा रोड खली मिला कही जाम की कोई समस्या नहीं हुई ।

कांग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार अहमद पटेल के निधन पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार अहमद पटेल के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। अहमद पटेल के निधन पर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अहमद पटेल पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के साथ साथ एक मजबूत स्तंभ थे। वे मंत्री पद के बदले संगठन के लिए काम करना पसंद किया करते थे। निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। अहमद पटेल के निधन पर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, वरीय नेता अंजनी मिश्रा, सरोज कुमार सिंह, अरुण चौधरी, राम विलास राय, बद्री प्रसाद सिंह, कन्हैया सिंह आदि कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। आपको बता दें कि 71 वर्षीय पटेल अक्टूबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने सुबह साढ़े तीन बजे अपनी अंतिम सांस ली। वह तीन बार लोकसभा सांसद के अलावा पांच बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे।

ऑल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन की तरफ से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इस हड़ताल में बैंकों के तीन संगठन शामिल हैं. हड़ताल में एसबीआई और प्राइवेट बैंकों को छोड़कर सभी ग्रामीण, सहकारी और वाणिज्यिक बैंक बंद रहेंगे. बैंक यूनियनों ने भी इस हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन दे दिया है. 26 को हड़ताल के बाद 27 को बैंक खुलेंगे, इसके बाद तीन दिनों की छुट्टी रहेगी. बैंक यूनियनों का आरोप है कि सरकार श्रमिक और किसान विरोधी कानून बना रही है. पब्लिक सेक्टर निजीकरण किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पर सरकार कदम आगे न बढ़ाए. गौरतलब है कि 26 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल में एसबीआई शामिल नहीं होगा. इसलिए समस्तीपुर जिले में सभी एसबीआई ब्रांच खुले रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि हमारी यूनियन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन इसमें शामिल नहीं है. इसलिए एसबीआइ की शाखाएं खुली रहेंगी और अन्य बैंकों में कार्यरत इस संगठन के सदस्य भी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित राकेश कुमार ठाकुर के आवास पर बुधवार 25 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर भगवान सत्यनारायण का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित आचार्य शंकर तिवारी के द्वारा वैदिक विधि से भगवान सत्यनारायण की पूजा कराई गई तथा मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण भी कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा दिनांक 24.11.2020 कोविड-19 अपडेट जारी किया गया। जारी कोविड-19 अपडेट के अनुसार जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 4415 है और नेगेटिव केसों की संख्या 56 है। अभी तक 4348 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना में प्रशिक्षु एएसपी हिमांशु को थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार 23 नवम्बर को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। वहीं अगले आदेश तक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र को अपर थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर शहर में इन दिनों सड़क से लेकर बाजारों में जाम का झाम झेल को मजबूर है राहगीर। चौक चौराहे पर होमगार्ड को लगाया गया है, लेकिन बाबजूद उसके लोग ओवरटेक करने से बाज नही आते है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने की योजना का राजद ने विरोध किया है। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि अगर बैंक को जितवारपुर से हटाने का प्रयास किया गया तो राजद सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।    विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

26-27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर ऐतिहासिक बनाएगी माले- सुरेन्द्र समस्तीपुर : 26-27 नवंबर को आहूत मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर भाकपा माले ऐतिहासिक बनाएगी। 26 नवंबर को हास्पिटल चौक से 8-30 बजे माले का जत्था समस्तीपुर के लिए कूच करेगी एवं 27 नवंबर को 11 बजे से ताजपुर प्रखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर जनहित में स्मार-पत्र सौपेगी। इसे लेकर ब्रांच, पंचायत एवं गांव-टोला-मुहल्ले की बैठक, जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा, रात्री बैठक, लेवी वसूली, पार्टी सदस्यता, पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध की सदस्यता आदि करने की रणनीति मंगलवार को मोतीपुर खैनी गोदाम पर संपन्न माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक में बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया तथा कई अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रखण्ड में बढ़ते हत्या, अपराध, सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने अन्यथा आंदोलन चलाने की घोषणा की गई। बैठक के अंत में इनौस-माले नेता सह रहिमाबाद के बहेलिया टोला निवासी मो० एजाज के पिताजी सेवानिवृत्त शिक्षक मो० ईशा की मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया।