केंद्र सरकार के नए श्रम कानून और कृषि कानून के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल के आलोक में आज समस्तीपुर में भी राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया तथा जनविरोधी श्रम कानून के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। आज गुरुवार को कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय से एक जुलुस निकल कर स्टेडियम गोलम्बर के पास पहुंचा, तदुपरांत राजद कार्यकर्ता ने सड़को पर बैठ कर धरना दिया। फलतः समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ सुबह 10.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक लगभग 04 घंटे तक जाम रहा। नेतृत्व व अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की। मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक में सरकार ने हड़ताल पर जाने के मजदूरों के अधिकारों पर अत्याधिक बंदिश लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही नियुक्ति एवं छंटनी संबंधी नियम लागू करने के लिए न्यूनतम मजदूरों की सीमा 100 से बढ़ाकर 300 कर दिया गया है, जिसके चलते ये प्रबल संभावना जताई जा रही है नियोक्ता इसका फायदा उठाकर बिना सरकारी मंजूरी के ज्यादा मजदूरों को तत्काल निकाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि ‘इन कानूनों के चलते 74 फीसदी से अधिक औद्योगिक श्रमिक और 70 फीसदी औद्योगिक प्रतिष्ठान ‘हायर एंड फायर’ व्यवस्था में ढकेल दिए जाएंगे, जहां उन्हें अपने मालिक के रहम पर जीना पड़ेगा।’ राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रम सुधार के नाम पर लाए गए तीनों कानून श्रमिक विरोधी व जनविरोधी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, नगर परिषद् के सभापति तारकेश्वरनाथ गुप्ता, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद प्रदेश सचिव नन्द किशोर महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद अनु. जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान, जिला राजद महासचिव रामविनोद पासवान, दिनेश्वर राय, हरिश्चंद्र राय, राजेश्वर महतो, मनोज कुमार राय, राकेश कुमार राय, शत्रुध्न यादव, गुंजन देवी, मो. जाबिर, मो. अकबर अली, जगदीश राय, राजेन्द्र राम, रविन्द्र कुमार रवि, ज्योतिष महतो, विजय कुशवाहा, जयलाल राय, परमानन्द राय, अश्वनी कुमार राय आदि मौजूद थे।
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संविधान शिल्पकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को आज दिनांक 26 नवंबर 2020 को जिला युवा समन्वयक श्री अमित कुमार के अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया जिस में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्वयंसेवी संस्था के सचिव श्री संजय कुमार बबलू, युवा शौर्य संस्था के सचिव श्री दीपक कुमार एवं जिला के विभिन्न प्रखंड से आए हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित हुए जिला युवा समन्वयक श्री अमित कुमार के द्वारा संविधान की प्रस्तावना के बारे में विशेष रुप से चर्चा किया गया और उन्होंने संविधान के द्वारा जो मौलिक अधिकार दिया गया है हम नागरिकों को उन्हें भी विस्तार से बताया संजय कुमार बबलू ने संविधान के निर्माण जो अलग-अलग प्रांतों से लिया गया उस पर भी विशेष चर्चा उनके द्वारा किया गया, और सचिव श्री दीपक कुमार के द्वारा संविधान के बारे में विशेष रूप से चर्चा किया गया और उन्होंने यह भी बताया के आज हम सभी 26 नवंबर और संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं इस संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की बहुत बड़ी भूमिका रहा है जिन्होंने अपनी कलम से हम देशवासियों का संविधान बना कर दे दिया जो आज हम सभी एक कदम भी चलते हैं तो संविधान को मानते हुए ही चलते हैं संविधान के द्वारा जो हमें अधिकार मिला है उस अधिकार को जानना हर एक युवाओं को अत्यंत जरूरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोजी-रोटी, सामाजिक सुरक्षा-सम्मान की गारंटी करने, बेरोजगारी, मंदी, छटनी, महंगाई पर रोक लगाने, समान काम के बदले समान वेतन देने, स्कीम वर्करों को श्रमिक का दर्जा देने, किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने, जनविरोधी बिजली बिल वापस लेने, निर्माण मजदूरों का निबंधन करने, लॉकडाउन भत्ता देने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करने, फुटपाथी दुकानदारों के लिए सरकारी दुकान की व्यवस्था करने, गुलामी के चार लेबर कोर्ड कानून को रद्द करने, पहले के अनुसार 8 घंटे काम की गारंटी करने, मनरेगा को मजबूत बनाने, 200 दिन काम की गारंटी करने, प्रवासी मजदूरों को काम देने, 10 हजार रू० प्रतिमाह भत्ता देने, 10 हजार रू० न्यूनतम मासिक मजदूरी देने, 10 हजार रू० मासिक पेंशन देने, निजीकरण पर रोक लगाने, राष्ट्रीय संपत्ति बेचने आदि मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय आम हड़ताल के अवसर पर गुरूवार को भाकपा माले के द्वारा मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला गया. जुलूस स्टेशन चौक पहुंचकर माकपा, भाकपा के जुलूस में शामिल हो गया. जुलूस नारेबाजी करते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर ओवरब्रिज चौराहा पहुंचकर मुख्यमार्ग को जाम कर दिया. घंटो जाम के कारण शहर के विभिन्न सड़कों पर जाम का नजारा हो गया. वहीं पर एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता रधुनाथ राय, जीबछ पासवान, सुधीर देव ने किया तथा माकपा के रामाश्रय महतो, मनोज कुमार गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, रामसागर पासवान, रामसागर पासवान, उपेंद्र राय, एसएमए ईमाम, रामप्रकाश यादव, पुनम कुमारी, कुंवर प्रसाद सहनी, भाकपा के सुरेन्द्र कुमार मुन्ना, प्रयाग चंद मुखिया, रामविलास शर्मा, शत्रुओं पंजी, महेश कुमार, भाकपा माले के प्रो० उमेश कुमार, बंदना सिंह, उपेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, फूल बाबू सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार, महेश कुमार, मनीषा कुमारी, अमित कुमार, राम कुमार, रामचंद्र पासवान, खुर्शीद खैर, रंजीत राम आदि ने सभा को संबोधित किया. नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद जाम हटाया गया. वक्ताओं ने आम हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए इसके लिए समस्तीपुरवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कई सारे बीमार व्यक्ति फंसे रहे जाम में
समस्तीपुर निजीकरण, छटनीकरण, मजदूर विरोधी अध्यादेश, किसान विरोधी कानून आदि के खिलाफ 26 नवंबर को वामदलों से संबंधित मजदूर संगठनों के अह्वान पर राष्ट्रीय आम हड़ताल के पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के स्टेशन चौराहा से भाकपा माले, माकपा, भाकपा एवं संबंधित विभिन्न मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में मशाल लेकर नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
“बिहार में बनी शेडो गवर्नमेंट” ‘जागो' के तत्वावधान में बिहार विधानसभा (2020-25) के लिए बनने वाली सरकार के समांतर ‘छाया सरकार' का गठन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : ऑल इण्डिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन समस्तीपुर मंडल के बैनर तले मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार झा की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपुर के समक्ष धरना दिया गया। धरने में मंडल के लगभग 125 से अधिक स्टेशन मास्टर्स एवं धरना को समर्थन दे रहे अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कोरोना का देखते हुए मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना पर बैठे धरनार्थी रकम की कटौती को गलत बताते हुए तत्काल इसे रोकने की मांग कर रहे थे। जोनल वित सचिव-निलेश कुमार ने बताया कि आज के धरना का समर्थन-टिकट चेकिंग एसो0, गार्ड काउंसील, एलारसा, गाड़ी नियंत्रक एसोसिएशन, रिटायर्ड स्टेशन मास्टरों/कर्मचारी संघ आदि संगठनों द्वारा किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा बुधवार 25 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि दिनांक-23.11.2020 को सुरेन्द्र राय पे0-स्व0 शिवबालक राय, ग्राम-कुरसाहा पूर्वी टोल, थाना-मो0नगर, जिला-समस्तीपुर द्वारा ग्राम+पो0-महुआ, जिला-वैशाली के दी विदेशिया ग्रेट पार्टी ऑफ किन्नर नाचपार्टी का साटा किया गया था। ये लोग दिनांक-23.11.2020 को शाम 05:00 बजे, कुरसाहा पूर्वी टोला, लक्ष्मी स्थान, डांस करने आये थे। रात्रि में प्रोग्राम चल रहा था। नितीश कुमार एवं मुनचुन कुमार द्वारा आवेश में आ कर नाचपार्टी की डांसर ब्यूटी कुमारी पर गोली चला दिया। गोली उसके बाह में लगी जिसका ईलाज मुस्कान सेवा सदन, मो0नगर में चल रहा है। डॉक्टर द्वारा उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस संबंध में मो0नगर थाना में 24 नवंबर को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त सुरेन्द्र राय, पे0-स्व0 शिवबालक राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्त नितीश कुमार पे0-मंटुन राय, एवं मुनचुन राय पे0-परम राय को गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिनांक 25/11/2020 को ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर टेम्पो से प्रचार किया गया। प्रचार गाड़ी समस्तीपुर जिले के विशनपुर, केवस, छतौना, भुषण चौंक, कोरबद्धा महादेव चौंक होते हुए शहर के बहादुरपुर, बस स्टैंड, बाजार समिति परिसर में नुक्कड़ सभा किया गया। इस दौरान आम जनता से अपील किया गया कि भाजपा की सरकार ग़रीब मजदूर विरोधी है। सभा कि अध्यक्षता एटक नेता शत्रुघ्न पंजी ने किया। सभा को सीटू नेता रघुनाथ राय एवं एक्टू नेता अशोक कुमार ने संबोधित किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों अंचलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शनिवार को अपने संबद्ध प्रखंड/अंचल/बाल विकास परियोजना/मनरेगा आदि कार्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं यथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, आपदा राहत कार्य आदि से संबंधित योजनाओं कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे तथा समीक्षा उपरांत प्रत्येक सोमवार को समीक्षा से संबंधित प्रतिवेदन देंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
