महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार और चाइल्ड लाइन इंडिया फाउण्डेशन, मुम्बई के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के तत्वावधान में मोरवा प्रखंड के इंद्रवारा पंचायत के वार्ड 2 में अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष पुतुल देवी की अध्यक्षता में खुला मंच का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को 18 दिसम्बर 2020 को जितवारपुर से हटा कर समस्तीपुर मुख्य शाखा में विलय करने के फैसले के विरोध में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आज शुक्रवार को राजद का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जितवारपुर कॉलेज शाखा के प्रबन्धक से मिलकर ज्ञापन सौपा तथा बैंक प्रबंधक के फैसले पर विरोध दर्ज किया lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लेने, किसानों का केसीसी लोन माफ करने, नि:शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी, कृषि यंत्र देने, दिल्ली में किसान पर लाठी- गोली चलाने के आरोपी पर कारबाई करने, बिजली बिल 2020 वापस लेने, बोडिंग के लिए अलग फीडर से बिजली देने, प्रखंड के लंबित नलजल योजना को पूरा करने, शाहपुर बधौनी में पुराने पाईप से नया कनेक्शन निकालने पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के बैनर तले नेशनल हाईवे जाम कर दिल्ली में किसान आंदोलन पर लाठी- गोली चलाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार की आर्थिक औद्योगिक नीतियों के विरोध में संयुक्त डाक संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय हड़ताल आयोजित समस्तीपुर: दिनांक-26-11-2020 को केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपने 22 सूत्री मांगों के समर्थन में 'संयुक्त डाक संघर्ष समिति' के बैनर तले अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी, एमटीएस, ग्रामीण डाक डाक सेवकों के द्वारा आज प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद कुँवर की अध्यक्षता में एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया। संचालक प्रवक्ता शैलेश कुमार सिंह थें। जीडीएस संघ का नेतृत्व सचिव इंद्रदेव राय ने किया। हड़ताल के परिणाम स्वरूप सममस्तीपुर प्रधान डाकघर समेत जिले की तमाम डाक सेवाएँ ठप्प रही तथा सभी डाकघरों में ताले लटके पाये गए। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों का जम कर विरोध किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं कहा कि सरकार इस काले कानून को सरकार अविलंब वापस ले और पुरानी पेंशन नीति लागू करे। मौके पर चंदेश्वर प्रसाद कुँवर (प्रांतीय अध्यक्ष), ओम प्रकाश सिंह (सचिव,पी-3), दिलीप कुमार, बासुदेव सिंह, अशोक पांडेय, रजनी कांत गिरी, मंजू कुमारी, अर्चना, अशोक मिश्र, कुमार धीरज, मृत्युंजय कुमार, अभिषेक मिश्र समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थें।

कोरोना को लेकर बड़ी खबर : पटना समेत कई जिलों में सरकारी-निजी दफ्तरों में आधे कर्मचारी आयेंगे, गाड़ियों में पैसेंजर पर भी पाबंद : कोरोनो के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं. सरकार ने पटना समेत राज्य के कई और जिलों में सरकारी और निजी दफ्तरों में सिर्फ 50 फीसदी यानि आधे कर्मचारियों को ही कार्यालय आने देने का फैसला लिया गया है. सरकार ने कई और पाबंदियां लगा दी है कोरोना को लेकर पाबंदी कोरोना को लेकर बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) आमिर सुबहानी और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रेस कांफ्रेंस कर नये दिशा निर्देशों की जानकारी दी. राज्य सरकार ने ये तय किया है कि जिन जिलों में कोरोना पॉजिटिव की दर 10 फीसदी से ज्यादा है वहां पाबंदियां लगायी जायेंगी. यानि जिन जिलों में कोरोना जांच के दौरान 10 प्रतिशत से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं वहां सरकारी और निजी दफ्तरों में सिर्फ 50 फीसदी लोग आयेंगे. बिहार सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी पटना में कोरोना पॉजिटिव की दर 10 फीसदी से ज्यादा है. लिहाजा यहां ये पाबंदी लागू होंगी. इसके अलावा बेगूसराय, जमुई, वैशाली, पश्चिम चंपारण और सारण जिले में भी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े हैं. वहां ये पाबंदियां लागू होंगी. गाड़ियों पर आधे पैसेंजर बैठेंगे सरकार ने तय किया है कि इन जिलों में निजी और व्यवसायिक वाहनों पर सिर्फ आधे पैसेंजर बैठेंगे. पटना में सार्वजनिक बस से लेकर ऑटो में ठूंस कर पैंसेजर ढ़ोये जा रहे थे. इन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. राज्य सरकार ने कहा कि कोरोना को लेकर ये निर्देश फिलहाल एक सप्ताह के लिए जारी किये गये हैं. एक सप्ताह बाद इसकी समीक्षा की जायेगी.

समस्तीपुर जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा दिनांक 26.11.2020 कोविड-19 अपडेट जारी किया गया। जारी कोविड-19 अपडेट के अनुसार जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 4421 है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिला पदाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में दिनांक 25.11.2020 को यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति से निपटने हेतु आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी मुफस्सिल/नगर/मथुरापुर ओपी/मुसरीघरारी, मोटर निरीक्षक, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर जिले में आम हड़ताल के समर्थन में वामदलों ने जुलूस निकालकर किया चक्का जाम। रोजी-रोटी, सामाजिक सुरक्षा-सम्मान की गारंटी करने, बेरोजगारी, मंदी, छटनी, महंगाई पर रोक लगाने, समान काम के बदले समान वेतन देने, स्कीम वर्करों को श्रमिक का दर्जा देने, किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने, जनविरोधी बिजली बिल वापस लेने, निर्माण मजदूरों का निबंधन करने, लॉकडाउन भत्ता देने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करने, फुटपाथी दुकानदारों के लिए सरकारी दुकान की व्यवस्था करने, आदि मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय आम हड़ताल के अवसर पर गुरूवार को भाकपा माले के द्वारा मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर दिनांक 26.11.2020 को बीएसएसआर यूनियन के के सदस्यों सहित देशभर के सभी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव तथा विक्रय प्रतिनिधि ने अपने अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर 26 नवंबर 2020 का देशव्यापी आम हड़ताल में शामिल हुए | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर प्रधान सचिव, निगरानी विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 77/अनु0, दिनांक 10.02.2014 के द्वारा समस्तीपुर जिले में सुशासन कार्यक्रम के तहत भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर निगरानी उड़नदस्ता दल गठित करते हुए इस दल में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर का चयन किया गया था, जिसके आलोक में इस कार्यालय आदेश ज्ञापांक 799/सीजी, दिनांक 16.02.2014 द्वारा अपर समाहर्ता, समस्तीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के नेतृत्व में जिला स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।