जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस की टीम को निशाना बनाकर एक दबंग मुखिया को बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया है, जिसे पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था. इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगने की बात सामने आ रही है. इलाके में एक्स्ट्रा फाॅर्स की तैनाती कर छापेमारी की जा रही है.मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. चांदचौर करिहारा पंचायत के दबंग मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया गया है. बताया जा रहा है कि दबंग मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बलों के साथ डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में गांव की नाकेबंदी कर फरार मुखिया को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उसे वापस नहीं पकड़ा जा सका. पुलिस ने इस घटना में 19 लोगों को नामजद तथा 20 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने का केस दर्ज किया है. जिसमें से अब तक 3 नामजद बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को गत 28 अगस्त 2020 को सातनपुर चौक स्थित सरायरंजन रोड में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी मुरारी चौधरी का पुत्र संदीप चौधरी उर्फ नेपाली (30) की दिन दहाड़े हुई हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा में आरोपित किया गया था. इसके बाद मुखिया फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को आगे करके मुखिया ने ही पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़का दिया था.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार और चाइल्ड लाइन इंडिया फाउण्डेशन, मुम्बई के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के तत्वावधान में मोरवा प्रखंड के इंद्रवारा पंचायत के वार्ड 2 में अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष पुतुल देवी की अध्यक्षता में खुला मंच का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किसान गोष्ठी आयोजित की गयी। इस गोष्टी में किसानों को जीरो टिलेज विधि से गेहूं और आलू बुआई के संबंध में जानकारी दी गई। समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के निकसपुर पंचायत अंतर्गत चाकोभिण्डी गांव में किसान श्यामनंदन राय के पैतृक आवास पर शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विश्वविद्यालय बिरौली पूसा के वैज्ञानिक डॉ. आरके तिवारी ने जलवायु अनुकुल कृषि कार्यक्रम के तहत किसानों को जीरो टिलेज से गेंहूँ, आलू बुआई के संबंध में विस्तार से बताया। कम लागत में अधिक उपज का गुर सीखाया। उन्होंने ने बताया कि जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत मोरवा प्रखंड के चाकोभिण्डी, गुनाई बसही, हरपुर भिण्डी, चकपहाड़ एवं ताजपुर प्रखंड के रामापुर महेशपुर गांव को मिलाकर एक कलस्टर बनाकर वैज्ञानिकों के देखरेख व निर्देशन में कम लागत में उन्नत खेती कर लाभ कमाने की योजना बनाई गई है। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर बल दिया गया है। वहीं मृदा वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने किसानों को खेत के मिट्टी संरक्षण व मिट्टी के उर्वरा शक्ति के संबंधित जानकारी विस्तार से दिया। किसान कार्यशाला में जैविक खेती पर बल दिया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों से खेत में पुआल व अन्य कृषि से संबंधित सामाग्री को जलाने के बजाय उसे मिट्टी में ढक देने का अपील किया। मौके पर दर्जनों किसान मौजूद थे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और रणनीतिकार राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर जिला कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है। इस बाबत जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

थर्मल स्क्रीनिंग के विरोध में समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा, आरपीएफ जवान को पीटकर किया घायल, तीन गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : स्टेशन पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये बिना थर्मल स्क्रीनिंग कराये एवं टिकट जांच के बिना यात्रियों की इंट्री को रोक दी गयी है। इसको लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही प्लेटफार्म पर जाने की जिद करने लगा। इस दौरान समझाने गये आरपीएफ जवान पर ही यात्रियों ने हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। यात्रियों के अचानक हमला करने एवं जवान की पिटाई से अफरातफरी मच गयी। स्टेशन परिसर में अन्य आरपीएफ व जीआरपी के जवानों व अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत किया। वहीं पिटाई से जख्मी आरपीएफ जवान को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में घुसकर ऑन ड्यूटी आरपीएफ जवान पर हमला कर जख्मी करने एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीन अन्य युवकों ने हमला करने के बाद पुलिस बल कोे आता देख फरार हो गए। इस मामले में जख्मी आरपीएफ जवान पवन कुमार के बयान पर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गिरफ्तार यात्रियों में समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के मोरदीवा वार्ड संख्या तीन का जय किशोर कुमार, गणेश कुमार एवं विभूतिपुर थाना के सरसी वार्ड संख्या पांच का विक्रम कुमार शामिल है। रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने छठ महापर्व के उपरान्त होने वाली अतिरिक्त भीड़ को क्लीयर करने के उददेशय से दिनांक 29.11.2020 को समस्तीपुर मंडल के दौरम मधेपुरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एकतरफा विशेष गाड़ी संख्या 05561 चलाने का निर्णय लिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर के 4 सेंटरों पर होगा संचालित डीएलएस फेस टू फेस पाठ्यक्रम प्रशिक्षण।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित डीएलएस (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2019-21 का प्रथम वर्ष एवं सत्र 2018-20 का द्वितीय वर्ष की परीक्षा, 2020 समस्तीपुर जिला मुख्यालय अन्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्र यथा- +2 तिरहुत एकेडमी, समस्तीपुर, राजकीयकृत +2 बालिका उच्च विद्यालय, काशीपुर, समस्तीपुर, आरएसबी इंटर, स्कूल समस्तीपुर एवं एसआईकेएसडी बालिका उच्च विद्यालय, घोषलेन, समस्तीपुर पर दिनांक 02.12.2020 से 14.12.2020 तक परीक्षा कार्यक्रमानुसार संचालित होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र दिनांक 10.09.2020 के द्वारा कोविड-19 के समस परीक्षा संचालन हेतु निर्गत दिशा-निदेश के अनुरूप किया जायेगा। प्रत्येक केन्द्र पर एक आइसोलेशन रूम रखा जाय तथा ऐसे अभ्यर्थी, जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिख रहा हो उन्हें उस कमरा में बैठा कर परीक्षा ली जाय। परीक्षार्थी मास्क/फेस कभर पहने रहेंगे साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित कर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय। ऐसी स्थिति पाये जाने पर केन्द्राधीक्षक, सिविल सर्जन, समस्तीपुर को मोबाईल सं0-9470003701 पर सूचित करेंगे।विधि-व्यवस्था संधारण तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर एक से अधिक स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जोन में विभक्त कर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस बल के साथ की गयी है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार परीक्षा केन्द्रों को सम्बद्ध करते हुए गश्ती दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संचालन हेतु प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक एवं कमरे में न्यूनतम दो वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति केन्द्राधीक्षक करेंगे। परीक्षा कार्यक्रमानुसार परीक्षा दिवस को सदर अनुमंण्डल कार्यालय, समस्तीपुर में जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया जाता है। जिला/नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06274-222099 है। यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्त स्थल एवं उसके आसपास यातायात की सुचारू व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित कराना सुनिश्चित करेंगें। सिविल सर्जन, समस्तीपुर किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए सदर एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में चिकित्सक दल (एम्बुलेंस सहित) की प्रतिनियुक्ति कर लगातार तैयार स्थिति में रखेंगे। सिविल सर्जन, समस्तीपुर सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दिवस को प्राथमिक चिकित्सा के साथ एएनएम की प्रतिनियुक्ति ससमय सुनिश्चित करायेंगे। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज के द्वारा प्रेस को दी गई। जिसमें बताया गया कि जिला प्रशासन कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु कटिबद्ध है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को 18 दिसम्बर 2020 को जितवारपुर से हटा कर समस्तीपुर मुख्य शाखा में विलय करने के फैसले के विरोध में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आज शुक्रवार को राजद का एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जितवारपुर कॉलेज शाखा के प्रबन्धक से मिलकर ज्ञापन सौपा तथा बैंक प्रबंधक के फैसले पर विरोध दर्ज किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के ताजपुर प्रखंड में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के बैनर तले किसानों ने किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लेने, किसानों का केसीसी लोन माफ करने, नि:शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी, कृषि यंत्र देने, दिल्ली में किसान पर लाठी-गोली चलाने के आरोपी पर कार्रवाई करने, बिजली बिल 2020 वापस लेने, बोडिंग के लिए अलग फीडर से बिजली देने, प्रखंड के लंबित नलजल योजना को पूरा करने, शाहपुर बधौनी में पुराने पाईप से नया कनेक्शन निकालने पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिल्ली में किसान आंदोलन पर लाठी-गोली चलाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।