दिनांक 29 .11. 2020 को पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई। सिविल सर्जन सर ने सख्त रूप से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी को भी अभियान का मोनिटरिंग करने का निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहनपुर एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में अधिकारियों ने की नल-जल योजना का जांच। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिनांक 28.11.2020 को जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में शहर में यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति से निपटने को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी ब्यूरो प्रमुख और संवाददाताओं तथा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीपीआई (एम) के विधायक कामरेड अजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार गुप्ता व सत्यनारायण सिंह, डीवाईएफआई के अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सदर अस्पताल समस्तीपुर जाकर दलसिंहसराय पुलिस पदाधिकारी संगीता कुमारी हिमांशु अन्य पुलिस के द्वारा कथित तौर पर मारपीट से ग्राम मखदुमपुर थाना दलसिंहसराय के जख्मी अजीत राय से मुलाकात किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
युवा जदयू समस्तीपुर के द्वारा कर्पूरी स्मारक के सामने तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया। सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद दूसरे पर आरोप लगाकर इस्तीफा मांग रहे हैं और माननीय मुख्यमंत्री जी के ऊपर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसी आक्रोश में युवा जनता दलयू समस्तीपुर के द्वारा उनका पुतला दहन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों अंचलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 07 दिसम्बर, 2020 से 28 दिसम्बर, 2020 तक एवं 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 05 दिसम्बर, 2020 से 26 दिसम्बर, 2020 तक किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महाप्रबंधक/पूर्व मध्य रेल द्वारा निर्देशित तथा मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के देख-रेख में दिनांक 27.11.2020 को एक अनोखी पहल के अन्तर्गत समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों एवं ईकाईयों पर शिविर लगाकर कैसे हो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज दिनांक 28 नवम्बर 2020 को महाराज धिराज कामेश्वर सिंह चैरिटेबूल ट्रस्ट रामबाग पैलेस, दरभंगा में महाराजधिराज कामेश्वर सिंह जी की 113 वीं जयंती की अवसर पर रामबाग पैलेस एवं राज अस्पताल परिसर दरभंगा में विशाल दिव्यांग शिविर कैम्प का आयोजन किया गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
युवा जदयू समस्तीपुर के द्वारा कर्पूरी स्मारक के सामने तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया | सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद दूसरे पर आरोप लगाकर इस्तीफा मांग रहे हैं और माननीय मुख्यमंत्री जी के ऊपर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं इसी आक्रोश में युवा जनता दलयू समस्तीपुर के द्वारा उनका पुतला दहन किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
