इस लड़की का नाम नाहिद प्रवीण है। पिता का नाम इलियास है जो समस्तीपुर जिला के चकनुर पंचायत के रहमतपुर गांव के वार्ड न. 02 की निवासी है। आज 29-11-2020 शाम 5 बजे कोचिंग पढ़ने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। मालुम हुआ है कि इसका साइकिल घर से आधे किलोमीटर दूर गड्ढे में मिला है। अगर आप लोगों को कहीं भी दिखाई दे तो इस नंबर पर जानकारी दें। 9386182606 और 8809309212 ये नंबर इस लड़की के मामू का है

दीदी जी फाउंडेशन पटना बिहार की संस्थापिका ,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद ने मिसेज एशिया यूनिवर्स 2020 और मिसेज इंडिया सीइज इंडिया की विजेता ऋचा कुमारी को सम्मानित किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के इन्द्रवारा में बाबा केवल महाराज के दरबार मे बिहार सरकार के मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पूजा अर्चना कर परिसर में उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा बाबा केवल धाम राज्य में निषाद एकता का प्रतीक एवं निषाद समाज का अमूल्य धरोहर है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

पत्नी ने पति से विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस महिला के पति को घर से उठाकर थाने ले गई और पिटाई भी की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को विभूतिपुर विधायक अजय कुमार पीड़ित से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। विधायक ने पहले पीड़ित से मिलकर बात की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

समस्तीपुर में भूमि सुधार व राजस्व मंत्री हुआ नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आम जनता और गरीब की सरकार के लिए सरकार में आए है।आम लोगों की समस्या का समाधान कर जमीनी विवाद को कम करते हुए जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। मंत्री ने कहा कि अब गरीबों को वासगीत पर्चा और जमीन हाथों-हाथ मिलेगा। पहले भूमिहीनों को पर्चा दे दिया जाता था, लेकिन अब तक उन्हें जमीन मुहैया नहीं कराया जा सका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

ज़िले के कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन पहुंचकर बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पल्स पोलियो अभियान का जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया इस अवसर पर बीडीओ गौरी कुमारी हेल्थ मैनेजर अमानुल्लाह डॉ प्रमोद शिक्षक लालबाबू आदि मौजूद थे

महात्मा रावफूलों की 150 वी जयंती सक्सेस यूथ कोचिंग बछौली में मनाया गया जिला परिषद पति प्रदीप साहनी अजय सहनी राहुल कुमार आदि ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में नल जल योजना में कार्य होने के बाद भी अभी तक पानी नहीं दिया जा रहा है लोगों में आक्रोश व्याप्त है सरकार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय में मुखिया व वार्ड मेंबर के मिलीभगत से बंदरबांट किया जा रहा है

वर्तमान सरकार से छात्रों को क्या उम्मीद है आज हम बात करते हैं आदित्य कुमार झा से आदित्य कुमार झा ने कहा कि नई सरकार शिक्षा नीति पर पहल करें उच्च शिक्षा ग्रामीण स्तर पर छात्रों को दिया जाए