समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई l अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि समस्तीपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है l बैंक के जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । पैक्स को किसान कल्याण केंद्र के तौर पर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कृषि हमारा व्यवसाय, पशु हमारा धन है। उन्होंने कहा कि देश की 90 करोड़ आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। किसानों के उत्थान करने में पैक्सों को अहम भूमिका निभानी होगी। इसके लिए पैक्सों को मजबूत बनाने की जरूरत है। बैठक को समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार , निदेशक राम उदार चौधरी , राम कलेवर प्रसाद सिंह , राम कुमार यादव , रामचंद्र पासवान , मनोज कुमार शर्मा , प्रवीण कुमार रौशन, राजेश कुमार सहनी, प्रभा कुमारी, अनीता देवी तथा बैंक के प्रबंध निदेशक भी मौजूद थे l वही दूसरी ओर बैंक अध्यक्ष के कक्ष में ￰धान अधिप्राप्ति 2020-21 को लेकर पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई l अधिप्राप्ति कार्य में पूर्व वर्ष का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज , बैंक द्वारा कैश क्रेडिट क्रय के नाम पर लिए जा रहे व्याज, मार्जिन मनी , बोरा के दाम का भुगतान ससमय पर नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया तथा अधिप्राप्ति कार्य को 15 दिसंबर तक नहीं किये जाने का निर्णय लिया गया l मौके पर समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार राय , सूर्यदेव पांडेय , आनंद वर्धन , अरविन्द कुमार , रामकुमार झा , प्रभात सिंह , विद्यानंद कुमार तथा राम कुमार महतो आदि मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लोक जनशक्ति पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा की माता समाजसेवी राजेश्वरी मिश्रा के निधन पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा की रामबाबू चौक समस्तीपुर निवासी स्वर्गीय राजेश्वरी मिश्रा प्रखर समाजसेवी, धर्म-परायणी, मधुरभाषी महिला थीं। राजेश्वरी मिश्रा की निधन की खबर सुन कर रामबाबू चौक उनके निवास पर जा कर शहर के समाजसेवी एवं लोजपा कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए। नीरज भारद्वाज ने कहा कि हम सब उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना करते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रेम प्रसंग : दरोगा बना बंधक, शादी के रजामंदी और बॉन्ड बनवाने के बाद हुए मुक्त समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बाद में प्रेमी दरोगा के शादी करने पर राज़ी होने और बांड बनवाने पर मुक्त किया गया। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है जंहा प्रेमिका से मिलने पहुंचे दरोगा को लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमी दरोगा को बंधक बना लिया। दरोगा प्रेमी के द्वारा मामले की जानकारी परिजनों को दी गई जिसके बाद दरोगा के परिजन स्थानीय थाने के साथ मौके पर पहुंचे। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। लड़की के परिजन और ग्रामीण प्रेमी दरोगा पर शादी का दबाब बना रहे थे। पूरी रात यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में प्रेमी दरोगा के शादी के रजामंदी के बाद बांड बनकर मुक्त किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में सामाजिक स्तर पर बनी सहमति के बाद 10 दिसम्बर को शादी की तारीख मुकर्रर की गई है। लेकिन इस मामले में न तो लड़की पक्ष और न ही लड़का पक्ष के लोग कुछ बोलने को तैयार है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के स्थानांतरण के विरोध में आइसा का प्रतिरोध मार्च व सभा आयोजित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा समस्तीपुर कॉलेज इकाई के द्वारा सोमवार 30 नवंबर को समस्तीपुर कॉलेज कैंपस सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का स्थानांतरण के विरोध में चांदनी चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च समस्तीपुर कॉलेज गेट पर पहुंच कर प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष व पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनीषा कुमारी तथा संचालन पूर्व समस्तीपुर कॉलेज इकाई के नेता गंगा प्रसाद पासवान ने की। वहीं सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेताओं ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कई दशकों से समस्तीपुर कॉलेज कैंपस में स्थापित है इस बैंक से हजारों नियमित छात्र व पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं का नामांकन, परीक्षा फॉर्म, पंजीयन, सीएलसी व अन्य प्रमाण पत्र में चालान से पैसा जमा किया जाता है। साथ ही कॉलेज के कर्मचारी, शिक्षक व सैकड़ों ग्रामीणों का खाता, वेतन, पेंशन का इस बैंक से सुविधा मिल रही है लेकिन अब इस बैंक का स्थानांतरण से हजारों छात्रों, ग्रामीणों एवं शिक्षक-कर्मचारी को दूर जाना पड़ेगा इस जनविरोधी बैंक का स्थानांतरण का फैसला वापस हो. वहीं आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि बैंक का स्थानांतरण मोदी सरकार का कारपोरेट को बढ़ावा व बैंकों का मर्जर करने की नीति का परिणाम है जिसे आइसा बर्दाश्त नहीं करेगी समस्तीपुर कॉलेज कैंपस से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थानांतरण पर रोक नहीं लगाया गया तो छात्रों एवं ग्रामीणों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। 

जिले के मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत के वार्ड संख्या तीन के हजारों लोग सड़क की जर्जरता एवं बदहाली के कारण भारी कठिनाइयों में जी रहे हैं। सड़क की जर्जरता एवं भारी कठिनाई से पीड़ित लोगों द्वारा सोमवार को चकपहाड़ पंचायत में विधायक रणविजय साहू को लोगों ने घेर कर सड़क निर्माण कराने की मांग की। सड़क के अभाव एवं जर्जरता के कारण लोगों की कठिनाइयों से विधायक को अवगत कराते हुए इसे अति शीघ्र जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई। कमतौल गांव के वार्ड संख्या तीन में, मुन्नी लाल शर्मा के घर के निकट से रामचंद्र राम के घर तक पिछड़ी एवं दलित आबादी के सड़क के अभाव में नारकीय जीवन की जानकारी विधायक को दी गई। समाजसेवी विजय राम के नेतृत्व में सड़क के जीर्णोद्धार से संबंधित सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन विधायक को सौंपा गया। विधायक रणविजय साहू ने लोगों की कठिनाइयों  को गंभीरता से लेते हुए अति शीघ्र समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकपा नेता बिंदेश्वर राय के दरवाजे पर मोरवा विधायक रणविजय साहू का नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। चकपहाड़ पंचायत के कई स्थानों पर विधायक के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। मौके पर संपूर्ण क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ताजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोरवा में किया मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, एक धंधेबाज गिरफ्तार समस्तीपुर : जिले के मोरवा प्रखंड में ताजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां पुलिस ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनाई बसही पंचायत के मौरा खुर्द में ताजपुर पुलिस ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। ताजपुर पुलिस द्वारा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों को बरामद कर वर्षों से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। ताजपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बनाने में काम आने वाली, भारी मात्रा में स्प्रिट,भारी मात्रा में शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनिक द्रव्य, रैपर, खाली बोतल एवं स्टीकर सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है। ताजपुर पुलिस द्वारा सभी सामानों को एक पिकअप वाहन पर लादकर ताजपुर पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया है। इसके साथ ही ताजपुर पुलिस द्वारा एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य लोग फरार होने में सफल हो गए हैं। ताजपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के अनुसार शराब बरामदगी के लिए गुनाई बसही सहित अन्य आसपास के क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी है। इस संबंध में जिला आरक्षी अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को जानकारी दी जा चुकी है। गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद संपूर्ण मोरवा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे  शराब बनाने के अन्य ठिकानों के भंडाफोड़ होने संभावना बताई गई है तथा इस संबंध में विस्तृत खुलासा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है, ताजपुर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ती हुई शराब की घटनाओं पर अपना नजर बनाई हुई है।

जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुर बघौनी पंचायत के उदयपुर गांव से गायब महिला का शव धनबाद कतरास से मिला। बताया गया कि बीते 25 नवंबर  कि 25 नवम्बर के रात्रि करीब दो बजे उदयपुर निवासी विजय कुमार चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी प्रतिभा उम्र करीब 40 वर्ष शौच के लिए घर से बाहर दरवाजे पर निकली थी। उसी वक्त से गायब थी। परिजन आस-पास ढूंढते ढूंढते परेशान थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा समस्तीपुर कॉलेज इकाई समस्तीपुर कॉलेज कैंपस सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का स्थानांतरण के खिलाफ चांदनी चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला जो समस्तीपुर कॉलेज गेट पर पहुंच कर प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया जिसका अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष व पूर्व वि. वि. प्रतिनिधि मनीषा कुमारी तथा संचालन पूर्व समस्तीपुर कॉलेज इकाई के नेता गंगा प्रसाद पासवान ने किया।

रोसरा प्रखंड में सिंचाई के लिए 40 स्टेट ट्यूबेल है पर सारे के सारे ठप हैं, यह सिर्फ दिखावे के स्टेट ट्यूबेल है प्रखंड के अन्य सरकारी परियोजनाओं भी प्राय अमृतपुर आया है इसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के चकनूर पंचायत के रामपुर गांव के वार्ड नंबर 2 के निवासी इलियास की पुत्री नाहिद प्रवीण लापता बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार 29 नवंबर को शाम के 5:00 बजे कोचिंग पढ़ने गई थी और उसके बाद से वापस नहीं लौटी। आपको बता दें कि उसके घर से आधे किलोमीटर दूरी पर सड़क किनारे गड्ढे में उसकी साइकिल मिली है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना के विभिन्न स्रोतों जैसे कि मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस बाबत सूचना प्रसारित की जा रही है। अगर आपको भी इस संबंध में कुछ जानकारी प्राप्त होती है तो आप 9386182606 और 8809309212 पर संपर्क कर इस संबंध में सूचना दे सकते हैं। आपको बता दें कि यह नंबर लापता हुई लड़की के मामू का है। इस आशय की जानकारी भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस को दी।