सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के स्थानांतरण के विरोध में आइसा का प्रतिरोध मार्च व सभा आयोजित। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा समस्तीपुर कॉलेज इकाई के द्वारा सोमवार 30 नवंबर को समस्तीपुर कॉलेज कैंपस सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा का स्थानांतरण के विरोध में चांदनी चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च समस्तीपुर कॉलेज गेट पर पहुंच कर प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष व पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनीषा कुमारी तथा संचालन पूर्व समस्तीपुर कॉलेज इकाई के नेता गंगा प्रसाद पासवान ने की। वहीं सभा को संबोधित करते हुए आइसा नेताओं ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कई दशकों से समस्तीपुर कॉलेज कैंपस में स्थापित है इस बैंक से हजारों नियमित छात्र व पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं का नामांकन, परीक्षा फॉर्म, पंजीयन, सीएलसी व अन्य प्रमाण पत्र में चालान से पैसा जमा किया जाता है। साथ ही कॉलेज के कर्मचारी, शिक्षक व सैकड़ों ग्रामीणों का खाता, वेतन, पेंशन का इस बैंक से सुविधा मिल रही है लेकिन अब इस बैंक का स्थानांतरण से हजारों छात्रों, ग्रामीणों एवं शिक्षक-कर्मचारी को दूर जाना पड़ेगा इस जनविरोधी बैंक का स्थानांतरण का फैसला वापस हो. वहीं आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि बैंक का स्थानांतरण मोदी सरकार का कारपोरेट को बढ़ावा व बैंकों का मर्जर करने की नीति का परिणाम है जिसे आइसा बर्दाश्त नहीं करेगी समस्तीपुर कॉलेज कैंपस से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थानांतरण पर रोक नहीं लगाया गया तो छात्रों एवं ग्रामीणों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।