समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई l अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि समस्तीपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है l बैंक के जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । पैक्स को किसान कल्याण केंद्र के तौर पर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कृषि हमारा व्यवसाय, पशु हमारा धन है। उन्होंने कहा कि देश की 90 करोड़ आबादी कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। किसानों के उत्थान करने में पैक्सों को अहम भूमिका निभानी होगी। इसके लिए पैक्सों को मजबूत बनाने की जरूरत है। बैठक को समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार , निदेशक राम उदार चौधरी , राम कलेवर प्रसाद सिंह , राम कुमार यादव , रामचंद्र पासवान , मनोज कुमार शर्मा , प्रवीण कुमार रौशन, राजेश कुमार सहनी, प्रभा कुमारी, अनीता देवी तथा बैंक के प्रबंध निदेशक भी मौजूद थे l वही दूसरी ओर बैंक अध्यक्ष के कक्ष में धान अधिप्राप्ति 2020-21 को लेकर पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई l अधिप्राप्ति कार्य में पूर्व वर्ष का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज , बैंक द्वारा कैश क्रेडिट क्रय के नाम पर लिए जा रहे व्याज, मार्जिन मनी , बोरा के दाम का भुगतान ससमय पर नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया तथा अधिप्राप्ति कार्य को 15 दिसंबर तक नहीं किये जाने का निर्णय लिया गया l मौके पर समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार राय , सूर्यदेव पांडेय , आनंद वर्धन , अरविन्द कुमार , रामकुमार झा , प्रभात सिंह , विद्यानंद कुमार तथा राम कुमार महतो आदि मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
