ऑल इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन की तरफ से 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इस हड़ताल में बैंकों के तीन संगठन शामिल हैं. हड़ताल में एसबीआई और प्राइवेट बैंकों को छोड़कर सभी ग्रामीण, सहकारी और वाणिज्यिक बैंक बंद रहेंगे. बैंक यूनियनों ने भी इस हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन दे दिया है. 26 को हड़ताल के बाद 27 को बैंक खुलेंगे, इसके बाद तीन दिनों की छुट्टी रहेगी. बैंक यूनियनों का आरोप है कि सरकार श्रमिक और किसान विरोधी कानून बना रही है. पब्लिक सेक्टर निजीकरण किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पर सरकार कदम आगे न बढ़ाए. गौरतलब है कि 26 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल में एसबीआई शामिल नहीं होगा. इसलिए समस्तीपुर जिले में सभी एसबीआई ब्रांच खुले रहेंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि हमारी यूनियन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन इसमें शामिल नहीं है. इसलिए एसबीआइ की शाखाएं खुली रहेंगी और अन्य बैंकों में कार्यरत इस संगठन के सदस्य भी हड़ताल पर नहीं जाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
