चुनाव समीक्षा के बाद 26 नवंबर आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर माले जिला कमिटी की बैठक संपन्न।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। समस्तीपुर : जिले के कल्याणपुर एवं वारिसनगर विधानसभा चुनाव की समीक्षा के बाद 26 एवं 27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का निर्णय रविवार को पूसा के गढ़िया चौक पर संपन्न भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया पर्यवेक्षण राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने किया। बंदना सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, फूल बाबू सिंह (वारिसनगर उम्मीदवार), रंजीत राम (कल्याणपुर उम्मीदवार) समेत अन्य जिला कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के शुरू में चुनावी हार की आलोचनात्मक समीक्षा किया गया। चुनावी महासमर में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया। बतौर पर्यवेक्षक राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 26-27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से कमर कस कर लग जाने का अह्वान किया।
