प्रशासन ने छठ व्रतियों के लिए की शहर में 5 जगहों पर निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था समस्तीपुर : छठ पर्व 2020 के अवसर पर जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा छठ व्रतियों को लाने व ले जाने हेतु निशुल्क ई-रिक्शा का परिचालन दिनांक 20.11.2020 तथा 21.11.2020 को अर्घ्य के 3 घंटा पूर्व से किया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा इसको लेकर प्रस्थान स्थल व रूट चिन्हित किए गए हैं। जिसके तहत चिन्हित किए गए प्रस्थान स्थल एवं रूट इस प्रकार से हैं:- पटेल मैदान से होकर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल मैदान। पटेल चौक से प्रारंभ कर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल चौक पर। ताजपुर रोड एलआईसी ऑफिस के पास से व्रतियों को लेकर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) पर व्रतियों को छोड़ते हुए पुनः वापस ताजपुर रोड एलआईसी ऑफिस पर। कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर से प्रारंभ होकर मोक्ष धाम मंदिर के पास व्रतियों को उतार कर पुनः हाउसिंग बोर्ड मैदान की तरह वापस जाकर कृष्णा उच्च विद्यालय के निकट पहुंचना। बाजार समिति से प्रारंभ कर मथुरापुर चौक पर व्रतियों को उतार कर पुनः वापस बाजार समिति के पास पहुंचना। उपरोक्त निर्धारित मार्गो से छठ पर्व 2020 के दौरान ई-रिक्शा का परिचालन रिंग रोड सर्विस की भांति अनवरत किया जाएगा।