जिला पदाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में छठ पर्व के अवसर पर सदर अनुमंडल क्षेत्र हेतु शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में वार्ड संख्या 03, 09, 21 के वार्ड सदस्य, नगर सभापति एवं चकनूर, मोहनपुर, सिंघियाखुर्द, विक्रमपुर, लगुनिया सूर्यकंठ, जितवारपुर, केवस निजामत, हकिमाबाद, बेला पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। शांतिपूर्ण छठ पर्व के आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों से घर से इस पर्व को मनाने की अपील की है। घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे तैयारियों को साझा किया गया। उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा सफाई, लाईट, नियंत्रण कक्ष, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, प्रतिबंधित घाटों पर लाल झंडा और बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग की व्यवस्था आदि तैयारियों के बारे में बताया गया। मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील भी की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
