एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।कई समाजिक संस्था व उद्वमी लोग जरूरत मन्दो को राहत पहुचने में लगे है ।उसी क्रम में एक 10 वर्ष के आनंद युवराज बच्चे ने अपना जन्मदिन केक काटकर नही मनाया ।उसने अपना जन्मदिन 500 जरूरत मन्द लोगो के बीच राशन वितरण कर मनाया ।जिसमे दाल, चावल, आलू,प्याज,तेल,साबुन इत्यादि पैक किया ।जहां कोविड को लेकर रोजी रोजगार गरीबो का छिन्न गया है ।उनके बीच राहत सामग्री मिलने से चेहरे पर मुस्कान आ गयी ।यह कार्य आस बेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में किया गया ।मौके पर संस्थापक सचिव मनीष कुमार, बिहार एनजीओ संघ सचिव संजय कुमार बबलू,अभिषेक कुमार,चंदन कुमार,दिवाकर कुमार,मुरारी कुमार,युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार,रोहन तनेजा,अली इकबाल,रविन्द्र कटारिया आदि लोग मौजूद थे।सभी लोगो का असित कुमार ने पौधा देकर सम्मानित किया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल बानी के सारे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद ग्राम पंचायत राज बंगराहा, प्रखंड विद्यापति नगर, समस्तीपुर के लोगों ने कहा।

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड में कोरोना जाँच को लेकर लोगो को काफी समस्या झेलना पर रहा है। जाँच के बाद समय सीमा के अंदर रिपोर्ट नही मिलता है जिस कारण लोगो मे एक डर जैसा माहौल बना रहता है। इस टेंशन में लोग घर के बाहर ही रहते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताया कि कोरोना महामारी का दौर चल रहा है और लोगो द्वारा परहेज किये जा रहे हैं। इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण अस्पतालों में भी कई सारी दिक्कते हो रही है। इसी संदर्भ में नारायणा हॉस्पिटल के कई स्वास्थ्य कर्मियों ने नन्द कुमार चौधरी से संपर्क किये और अस्पताल में हो रही ऑक्सीजन की समस्या को बताया। जिस पर नन्द कुमार चौधरी ने पहल करते हुए अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराई और स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल वाणी के पूरी टीम को धन्यवाद किया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताया कि समस्तीपुर जिले में कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही थी । उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले के आर समाज स्थित नन्द कुमार चौधरी ने मदद करते हुए एक गुप्ता परिवार के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाया। जिसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने से मरीज के परिजन ने नन्द कुमार चौधरी को और मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहा।

जिन भी व्यक्तियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सम्पर्क किया उनको ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरायरंजन प्रखंड के रुपौली पंचायत का सघन दौरा किया तो पाया की लगभग सभी घर मे कम से कम एक या एक से अधिक लोग कोरोना के लक्षण से पीड़ित है। सभी लोग डरे सहमे बेड पर परे हैं। लगभग सभी घर पीड़ित है। पूछने पर सभी लोग लगभग लक्षण एक समान वही बुखार,खांसी, देह दर्द ,माथा दर्द ,गला में खींच-खिंच बता रहें है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के अनुपालन में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम सख्त दिखी। अनावश्यक सड़क पर घूमने वालों पर सख्ती दिखाई। वहीं बिना अनुमति वाले वाहनों के परिचालन पर जुर्माना किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े गए कई दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को सील कर दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटना से बेगूसराय जाने के लिए शुक्रवार को एक एंबुलेंस चालक (बिना आक्सीजन) ने आरपीएस मोड़ निवासी अनिल सिंह से 16 हजार रुपए मांगे। इसकी शिकायत अनिल सिंह ने प्रशासन के वाट्सएप नंबर 6287590563 नंबर पर की। इस पर प्रशासन की टीम ने तत्काल स्थल पर पहुँचकर जाँच शुरू की। इस दौरान जाँच टीम ने शिकायत काे सही पाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि लॉकडाउन के दौरान किराना दुकानों में कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से गुरुवार को आवश्यक किराना सामानों की रेटलिस्ट जारी की गई है। बताया जाता है कि इस रेट लिस्ट को सभी दुकानदारों को अपने दुकान में साटना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।