एक तरफ देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।कई समाजिक संस्था व उद्वमी लोग जरूरत मन्दो को राहत पहुचने में लगे है ।उसी क्रम में एक 10 वर्ष के आनंद युवराज बच्चे ने अपना जन्मदिन केक काटकर नही मनाया ।उसने अपना जन्मदिन 500 जरूरत मन्द लोगो के बीच राशन वितरण कर मनाया ।जिसमे दाल, चावल, आलू,प्याज,तेल,साबुन इत्यादि पैक किया ।जहां कोविड को लेकर रोजी रोजगार गरीबो का छिन्न गया है ।उनके बीच राहत सामग्री मिलने से चेहरे पर मुस्कान आ गयी ।यह कार्य आस बेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में किया गया ।मौके पर संस्थापक सचिव मनीष कुमार, बिहार एनजीओ संघ सचिव संजय कुमार बबलू,अभिषेक कुमार,चंदन कुमार,दिवाकर कुमार,मुरारी कुमार,युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार,रोहन तनेजा,अली इकबाल,रविन्द्र कटारिया आदि लोग मौजूद थे।सभी लोगो का असित कुमार ने पौधा देकर सम्मानित किया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।