नमस्कार दोस्तों, कोरोना वायरस का कहर कम होता दिख रहा है, शहर और रास्ते फिर खुलने लगे हैं, लोग अपने काम पर वापस जाने की तैयारी में है. लेकिन इन सबके पीछे एक अहम मसला है...जो छूट रहा है! ये है ग्रामीण स्वास्थ्य की बदहाल व्यवस्था.. जिस पर बात करना इसलिए जरूरी है कि क्योंकि भारत की अधिकांश आबादी अभी भी गांवों में बसती है. जिनकी सेहत वहां के बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर निर्भर है. कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा भयावह स्थिति ग्रामीण इलाकों में बनी. साथियों, हमें बताएं कि आपके गांव के सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति कैसी है? क्या वहां दवाएं, चिकित्सक और दूसरा मेडिकल स्टॉफ है? क्या इन केन्द्रों पर पर्याप्त बिस्तर, आॅक्सीजन सिलेंडर और दूसरे जरूरी उपकरण उपलब्ध हो रहे हैं? कोरोना काल के दौरान क्या इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दूसरी बीमारियों से ग्रसित लोगों को इलाज मिल सका? क्या कोरोनाकाल के दौरान गांव में टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ है?अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
साथियों, कोरोना संक्रमण ने देश के हर वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है. लोग दवाओं और दुआओं दोनों की आस लिए हर रोज जागते हैं और इसी उम्मीद के साथ सोते हैं कि शायद कल सब कुछ ठीक हो जाए. आम जनता को कोरोना के इलाज में किस तरह की परेशनियां आ रहीं है, ये जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल बानी के सारे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद ग्राम पंचायत राज बंगराहा, प्रखंड विद्यापति नगर, समस्तीपुर के लोगों ने कहा।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताया कि कोरोना महामारी का दौर चल रहा है और लोगो द्वारा परहेज किये जा रहे हैं। इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण अस्पतालों में भी कई सारी दिक्कते हो रही है। इसी संदर्भ में नारायणा हॉस्पिटल के कई स्वास्थ्य कर्मियों ने नन्द कुमार चौधरी से संपर्क किये और अस्पताल में हो रही ऑक्सीजन की समस्या को बताया। जिस पर नन्द कुमार चौधरी ने पहल करते हुए अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराई और स्वास्थ्य कर्मियों ने मोबाइल वाणी के पूरी टीम को धन्यवाद किया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताया कि समस्तीपुर जिले में कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही थी । उन्होंने बताया कि समस्तीपुर जिले के आर समाज स्थित नन्द कुमार चौधरी ने मदद करते हुए एक गुप्ता परिवार के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाया। जिसके बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने से मरीज के परिजन ने नन्द कुमार चौधरी को और मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहा।
