कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शरीर में कोई नकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। पहले की तुलना में काफी बेहतर महसूस हो रहा है।वैक्सीन लेने के बाद किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर/पूसा :- वैश्विक महामारी कोरोना के बीच शराब का धंधा भी जोरों पर है। पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो पर 12 कार्टन शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने स्कार्पियो सहित एक फोन भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि एसआई तारकेश्वर सिंह रात्रि गश्ती में थे। इसी बीच संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो को देखकर उसका पीछा किया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहीं गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो 12 कार्टन शराब और एक मोबाइल फोन बरामद हुई। बता दें कि पूसा थाना क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार लगातार जारी है। कई बार शराब की बरामदगी भी हुई है लेकिन कारोबारी अब भी इस धंधे में जुटे हुए हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार को #Covid19FreeBihar बनाने के लिए आपका सुरक्षित रहना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 104 पर कॉल करें अथवा http://statehealthsocietybihar.org पर जुड़ें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। #covid_19
भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या और प्रतिदिन बढ़ती मौतों के बीच दुनिया के कई मुल्क मदद के लिए आगे आए हैं। इसके पूर्व भारत ने वैक्सीन मैत्री योजना के जरिए कई मुल्कों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति की थी, लेकिन आज स्थिति उलट गई है। भारत कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहा है। देश में कोरोना महामारी के कारण उपजी अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए दुनिया के 40 देशों से सहयोग की पेशकश की है। आइए जानते हैं कि किन मुल्कों से किस तरह की सामग्री भारत को पहुंचाई जा रही है। 40 देशों से अधिक देश भारत को कर रहे मदद- भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि 40 देशों से अधिक देश भारत को सहायता देने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न अभूतपूर्ण स्थिति को देखते हुए अमेरिका, रूस, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई, खाड़ी देशों, पड़ोसी देशों सहित 40 देशों से सहयोग की पेशकश की गई है।उन्होंने कहा कि सिर्फ विकसित देश ही नहीं, बल्कि मॉरिशस, बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी भी जो भी संभव हो सकता था, वो सहायता देने के लिए आगे आए हैं। उनके अनुसार भारत को खाड़ी के देश, यूएई, बहरीन, कतर, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भौगोलिक रूप से दूर गुयाना जैसे देशों से सहायता आ रही है। इसके अलावा यूरोप के देशों ने भी मदद भेजने का वादा किया है। उनके अनुसार दो हजार ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर सहित ऑक्सीजन बनाने वाले उपकरणों की एक बड़ी खेप अमेरिका से आ रही है। इससे 2 करोड़ 80 लाख लीटर ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार में सरकार ने 10 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नही है सुबह होते ही दुकानदार अपनी दुकान खोलकर दुकानदारी करते नज़र आ रहे है ताज़ा मामला समस्तीपुर से है। जहां ज़िले के नगर थाना की पुलिस ने शहर के मारवाड़ी बाजार ,बसंत मार्केट सहित अलग अलग क्षेत्रों में सघन जाँच अभियान चलाया। नगर थाना अध्यक्ष अरुण राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने समस्तीपुर बाजार में खुली कई दुकानों को बंद करवाया और वही लॉकडाउन का उल्लघंन करते हुए बसंत मार्केट के 6 दुकानों को सील कर दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज बात एक ऐसी महिला की जिसने अपनी जिंदगी में जो ठाना वो कर के दिखाया। लगन और मेहनत के बूते यह महिला वहां तक पहुंची जहां पहुंचने की तमन्ना कई लोगों के दिल में होती है। आज हम बात कर रहे हैं आईएएस अफसर प्रियंका शुक्ला की। छत्तीसगढ़ की यह आईएएस अफसर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं औऱ कोरोना वायरस जैसे घातक संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम भी करती हैं। हालांकि, आईएएस अफसर बनने से पहले प्रियंका शुक्ला एक एमबीबीएस डॉक्टर थीं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद वो आईएएस अफसर बन गईं। साल 2006 में प्रियंका शुक्ला ने लखनऊ के KGMU संस्थान से MBBS की डिग्री हासिल की थी। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने लखनऊ में काम शुरू कर दिया था। अपने कामकाज के दौरान ही वो लखनऊ के एक झोपड़पट्टी इलाके में पहुंची थीं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि एक महिला और उनका बच्चा प्रदूषित पानी पी रहे हैं। उस वक्त प्रियंका शुक्ला ने महिला से पूछा था कि आप यह पानी क्यों पी रही हैं? इसपर महिला ने प्रियंका शुक्ला को जवाब दिया कि ‘क्या तुम कोई कलेक्टर हो?’…महिला की यह बात सुनकर प्रियंका शुक्ला चकित रह गई थीं। महिला की बात प्रियंका को इतनी चुभी कि उन्होंने आईएएस अफसर बनने का फैसला कर लिया। इसके लिए उन्होंने साल 2009 में अपनी तैयारी शुरू की। दूसरी बार में प्रियंका शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। प्रियंका शुक्ला के बारे में बताया जाता है कि उनकी गिनती बेहतरीन आईएएस अफसरों में होती है। वो बेहतरीन कविताएं लिखती हैं और एक अच्छी नर्तकी भी हैं। इसके अलावा उन्हें गाने और पेंटिग्स का भी शौक है। अपनी कलाकारी से वो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को अक्सर चकित करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई प्रशंसक मौजूद हैं। अकेले ट्विटर पर उन्हें 70,000 लोग फॉलो करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल में अपने बेहतरीन काम के लिए प्रियंका शुक्ला अवार्ड भी जीत चुकी हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के उनके काम को लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्राइवेट एम्बुलेंस चालन हेतु बिहार सरकार के द्वारा दर निर्धारित कर दिया गया है | निर्धारित दर से अधिक मनमाना किराया लेने वालों पर कानूनी करवाई की जाएगी | निर्धारित दर की सूचि मैंने नीचे संलग्न किया है |
बिहार के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म की तारीख को बिना विलंब शुल्क के साथ आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई हैं। अब संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में बिना विलंब शुल्क के आवेदन की तिथि 25 मई कर दी गई है, विलंब शुल्क के साथ 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अब परीक्षा 15 जून को होगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में पूरा रिवाइज शेड्यूल जारी किया गया है।
बिहार में 18+ युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। युवक-युवतियों से अपील है कि स्वयं भी वैक्सीन लें और घर में, पड़ोस में जिन 45+ लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है, उन्हें भी ऑनलाईन बुकिंग करने और टीका दिलवाने में मदद करें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
महिला संगठन "ऐपवा" के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक ओर कोविड महामारी के समय ऐंबुलेंस के आभाव में पीड़ित मर रहे हैं, कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर छपरा के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी 30 से अधिक ऐंबुलेंस छुपाकर अपने घर में रखे हुए थे. इन पर देशद्रोह समेत कोविड आपदा उलंघन एक्ट का मुकदमा दर्ज कर नीतीश सरकार रूडी को जेल में बंद करे. जाने- माने महिला अधिकार कार्यकर्ता श्रीमती सिंह ने कहा है कि पूरा बिहार- भारत कोविड के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. लोग चंदा मांगकर पीड़ितों की सेवा में लगे हैं. विश्व के अनेकों देश भारत को लगातार सहायता कर रहे हैं. इस युद्ध में प्रमुख हथियार एम्बुलेंस , बेड ,ऑक्सीजन ,वेंटिलेटर, आक्सीमिटर, दवाई आदि हैं. इसके कालाबाजारी मानवता के खिलाफ है. ऐसे में छपरा के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा अपने घर में 30 से अधिक ऐंम्बुलेंस छुपा कर रखना कोविड के विरुद्ध चल रहे लड़ाई को कमजोर करना है. सरकार इन देशद्रोह के साथ कोविड एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल में बंद करे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
