आज शुक्रवार को स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय विशनपुर स्थित टीकाकरण केन्द्र पर कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली l इसके उपरांत निरीक्षण कर कोविड-19 टीकाकरण कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित प्रथम डोज लेने आए लोगो से चर्चा कर उनका हालचाल जाना l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटना, आज राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित समाज सेविका एवं शिक्षिका द्वारा चमडडी और चंदासी गांव के 300 लोगों को एवं ईटा भट्ठा के 100 गरीब मजदूरों को मास्क साबुन दिया गया। covid-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भीषण महामारी में भी मजदूर वर्ग अपने पेट को चलाने के लिए मेहनत कर रहा है। ऐसे में दीदी जी फाउंडेशन के संस्थापक नम्रता आनंद ने सोचा कि इन गरीब मजदूरों को मास्क और साबुन देकर उनका जीवन बचाने की कोशिश की जाए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एकबारगी डीएम के निरीक्षण से प्रखंड व अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम ने प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण के उपरांत चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पटोरी प्रखण्ड क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत को छात्रों के लिए विकासात्मक प्रयासों के लिए एशियन एजुकेशन अवॉर्ड से नवाजा गया है । प्रधानाध्यापक संजीव कुमार जायसवाल ने बताया कि डाक द्वारा ग्लोबल एशियन पुरस्कार प्राप्त हुआ है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत खोकसाहा नरहन पथ अमन हीरो मोटरसाइकल एजेंसी के पासविपरीत दिशा से आ रही वैगनार और हाइवा में हुईं जोड़दार टक्कर में सैदपुर वार्ड 14 निवासी राम ज्ञान महतो के 18 वर्षीय पुत्र सज्जन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के बनफूल खातून बताती है कि 12 साल पहले इनके पिता गुजर गए है। मां काम करती है तो घर चलता है कोरोना में जिस दिन से लॉक डाउन हुआ कोई काम नही मिल रहा है। मदद की जरूरत है
समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत के निवासी व रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामदेव राय का निधन कल देर रात उनके पैतृक आवास पर हो गया l वे लगभग 80 वर्ष के थे तथा पिछले कई सप्ताह से बीमार थे l आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के तट पर जितवारपुर सीढ़ी घाट पर संपन्न हुआ l स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा पर श्रद्धांजलि अर्पित की l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से आगामी 20 मई को प्रार्थना एवं सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ की सचिव, कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक और कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती श्वेता सुमन ने बताया कि जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से कृष्णा कलायन कला केंद्र के संयोजन में "द आर्ट ऑफ लिविंग "के सानिध्य में "लोका समस्ता सुखिनो भवन्तु" के उद्देश्य से प्रार्थना एवं सत्संग का आयोजन 20 मई संध्या सात बजे से किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आगा खान फाउंडेशन के द्वारा एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में 71 विभिन्न शिक्षकों ,संकुल समन्वयको ने भाग लिया। आगा खान फाउंडेशन की जिला समन्वयक नेहा प्रवीण की अध्यक्षता में यह मीटिंग आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज प्रकाश दास से किया गया साक्षात्कार। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री में 23 रूपए वृद्धि की गई है। उन्होंने यह बताया कि जब बिहार में लॉकडाउन लगाया गया। तब मई माह के शुरुआत में वह सरसों तेल ₹147 प्रति लीटर खरीदें और जबकि लॉकडाउन के घोषणा के साथ ही वह 4 मई को सरसों तेल खरीदने किराना की दुकान पर गए तो उन्हें 1 लीटर सरसों तेल के लिए ₹170 देना पड़ा। यह दर उन्हें नियमित ग्राहक होने के कारण छूट होने के बाद है जबकि बाजारु दर 1 लीटर सरसों तेल का ₹185 हो गया है वो यह भी बताते हैं कि पेट्रोल की कीमत में भी लगभग ₹8 प्रति लीटर का बदलाव आया है वह सरकार से मांग करते हैं कि लोग डर के कारण यह जो कीमतों की वृद्धि हो रही है इस पर नियंत्रण के लिए
