समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत के निवासी व रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामदेव राय का निधन कल देर रात उनके पैतृक आवास पर हो गया l वे लगभग 80 वर्ष के थे तथा पिछले कई सप्ताह से बीमार थे l आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के तट पर जितवारपुर सीढ़ी घाट पर संपन्न हुआ l स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा पर श्रद्धांजलि अर्पित की l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
