बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से शिव शंकर पासवान ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उनका रोजगार खत्म हो चूका है और खाने के लिए राशन भी नहीं है
बिहार राज्य के ग्राम नरहन जिला समस्तीपुर से शम्भू पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि इस कोरोना महामारी में उनका रोजगार नहीं है और खाने के लिए राशन की सुविधा भी नहीं है
बिहार राज्य के ग्राम नरहन जिला समस्तीपुर से किशोर पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि इस कोरोना महामारी में उनका रोजगार नहीं है। क्योकि वह मजदूरी करते थे और खाने के लिए राशन की सुविधा भी नहीं है
समस्तीपुर जिले के बहादुरपुर वार्ड नंबर 26 निवासी पप्पू पासवान मोबाइल वाली पर रिकॉर्ड कर आते हैं कि उनके घर के बगल में ही कोविड-19 के टीकाकरण का केंद्र है परंतु वह टीका नहीं ले पा रहे है और इस संबंध में जब वो टीकाकरण स्थल पर गए तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि आपको पहले कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण के लिए समय सुरक्षित कराना होगा वह बताते हैं कि वह पढ़े लिखे नहीं है इस वजह से वह कोविन पोर्टल पर अपना बुकिंग कराने में सक्षम नहीं है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से छोटे लाल पासवान ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उनका रोजगार खत्म हो चूका है और खाने के लिए राशन भी नहीं है
जिले के ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित स्टेट बैंक को बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियो ने निशाना बनाकर पिस्टल के बल पर करीब 7 लाख रू० लूटकर चलते बने. बताया जा रहा है कि लगभग 6 की संख्या में अपराधी थे घटना को अंजाम देने के बाद वे चलते बने. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार, थानाध्यक्ष शंभु नाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सधन जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है. दिनदहाड़े इस प्रकार की वारदात की सर्वत्र चर्चा है. धटना की निंदा करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने धटना की जांच कर पर्दाफाश करने, अपराधियों को गिरफ्तार करने प्रखण्ड क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की मांग की है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नहीं रहे मशहूर शिक्षाविद व वामपंथी चिंतक डॉ शंकर प्रसाद यादव, नेताओं ने कहा अपूरणीय क्षति समस्तीपुर। वीमेंस कालेज समस्तीपुर के सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य सह वामपंथी चिंतक, शहर के अटेरन चौक निवासी डॉ शंकर प्रसाद यादव का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुए दिल का दौरा पड़ने के कारण आज संध्या 6:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया| इनके निधन से समस्तीपुर जिला ने एक शिक्षाविद साहित्यकार कवि लेखक और ट्रेड यूनियन लीडर खो दिया है। उक्त बातें जीकेपीडी महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सीता कुमारी ने स्व0 यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि, जिले में सहृदय एवं भावुक स्वभाव के स्वामी डॉ यादव शिक्षण कार्य करते हुए ट्रेड यूनियन लीडर के रूप में इन्होंने जिले के विकास के लिए आयोजित कई आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इन्होंने रेल विस्तार विकास मंच द्वारा वर्ष 1994से 1996तक रेल कारखाना बचाओ एवं डीजल शेड निर्माण के लिए चलाए गए आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। आज समस्तीपुर मे मौजूद रेल कारखाना और रेलवे डीजल शेड एवं उस आंदोलन में भाग लेने वाले अन्य लोग इसके गवाह हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। डॉ यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ दुर्गेश राय प्रदेश महासचिव जनता दल यूनाइटेड, समस्तीपुर कॉलेज के प्रोफेसर दिनेश्वर राय, शिक्षक नेता रजनीश कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार राय, समाजसेवी जगदीश राय, शिव नारायण राय, सेवानिवृत्त रेलकर्मी शत्रुघ्न राय, रामाश्रय राय, राम स्वार्थ राय, राजेंद्र राय अधिवक्ता, उमेश राय, रामदेव महतो, भोला राय, रामाश्रय राय, ब्रह्मचारी, भाजपा मजदूर संघ के नेता शशि भूषण शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल है। वहीं भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उनकी छात्रा रहीं ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने डॉ यादव के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे शिक्षा जगत और साम्यवाद आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले संवाददाता दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 19.05.2021 से 20.05.2021 तक कोविड पोर्टल में पॉँच हजार पंजीकरण कर समय व स्थल आरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 16.05.2021 से प्रतिदिन लगभग पॉँच हजार से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के समय व स्थल आरक्षित कराने की सुविधा कोविड पोर्टल पर दी जा रही थी । परंतु अचानक हीं 19 मई के टीकाकरण की बुकिंग के लिए 18 मई 2021 को मात्र 450 टीका के लिए मात्र 2 केंद्रों की बुकिंग की सुविधा कोविड पोर्टल पर प्रदर्शित हुई थी और इतने हीं लोग बुकिंग करा पाए थे । इससे सम्बंधित खबर को मोबाइल वाणी पर चलाया गया था और साथ ही इस समस्या को जिले के सिविल सर्जन एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ साझा किया गया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल वाणी संवाददाता को सूचित किया था कि वह इसकी जाँच कर जल्द ही जानकारी देंगे एवं समस्तीपुर जिले में टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी के द्वारा 19 मई के शाम में ही यह जानकारी दी गई कि 20 .05.2021 के लिए आज कोविड पोर्टल पर पहले की तरह ही बुकिंग संभव हो पायेगा। और ऐसा हुआ भी ,शाम के 7:00 बजे ऐसा ही कोविड पोर्टल पर पांच हजार से ज्यादा टीका के लिए करीबन 31 टीकाकरण स्थलों पर समय और स्थान सुरक्षित कराने में लोग सफल हुए
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा BSS क्लब के प्रधानाचार्य राजेश जी को ट्री मैन या ऑक्सिजन मैन के नाम से जाने जाते है उन्होंने ने इस कार्य को लेकर बिहार के प्रत्येक जिला गावँ में जा जा कर आम लोगो को समझाने की कोशिश किया है आज मोबाइल वाणी के माध्यम करोना महामारी में ऑक्सिजन की समस्या को लेकर उन्होंने क्या कहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य समस्तीपुर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के होने के बाद उनकी नौकरी चली गई। जिस कारण से उनके पास खाने को राशन तक भी नहीं है
