समस्तीपुर ::-शुक्रवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के हसनपुर जाने के क्रम में समस्तीपुर पहुंचने पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उनका भव्य स्वागत माला, बुके व मोमेंटो प्रदान कर किया l तदुपरांत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया l सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में आपातकालीन कक्ष, शिशु वार्ड , महिला वार्ड , कोविड केयर वार्ड तथा सिविल सर्जन कार्यालय का जायजा लिया l अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में चारों तरफ गंदगी पसरा हुआ है। कोई डॉक्टर भी नजर नहीं आ रहा है, पूरी व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई नजर आ रही है l इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार सिंह से अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन, दवा, एंबुलेंस, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी आदि की जानकारी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने ली। विधायक ने डेडिकेटेड कोविड आइसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात की तथा मरीजों को हो रही असुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा रोगियों की समुचित देखभाल करने का निर्देश भी चिकित्सकों को दिया। मौके पर उन्होंने मरीज के परिजनों के बीच भोजन का पैकेट भी वितरित किया l इस अवसर पर समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , महुआ विधायक मुकेश रौशन , अस्पताल के उपाधीक्षक डाo हेमंत कुमार सिंह , अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत कुमार, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर तथा युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव भी मौजूद थे l समस्तीपुर से हसनपुर जाने के क्रम में जितवारपुर चौक पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत माला पहनाकर किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जनसंघ वह भाजपा नेता स्वतंत्रता सेनानी सियाराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री वह विधान पार्षद संजय पासवान ,भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत कई भाजपा के नेताओं ने उनके तल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए
कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा पंचायत में विगत दिनों अगलगी की घटना से चार घर पूरी तरह जल गया था आपदा कोष से प्रभारी अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित परिजनों को राहत चेक दिया
मोहनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख कमलेश राय की कोरोना से मौत उनके मौत की खबर सुनकर लोगों का तांता लगा रहा
महम्मदी पुर में सरकार के दावों की पोल खोलता हुआ नल जल योजना, पदाधिकारी मौन फोटो-मौके पर मौजूद सरपंच व अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के महम्मदीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के लोगों को अब तक पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हुआ है। सरकार लाख दावें करती हो की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत सभी पंचायत के लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया करवाया जा रहा है लेकिन उनके दावों को उन्हें के नौकरशाहों के द्वारा धज्जियां उड़ा या जा रहा है। जानकारी देते हुए महम्मदीपुर पंचायत के सरपंच मोहम्मद आलमगीर ने दुखी एवं आक्रोशित होते हुए बताया कि लगभग 18 महीने पहले नल जल योजना का बोर्डिंग करवाया गया एवं आधे अधूरे ढंग से पाइप कहीं बिछाया गया और कहीं नहीं बिछाया गया और तो और जमीन के नीचे 1 इंच वाला पानी का पाइप लगाया गया है कई जगहों पर एवं मोटा पाइप लगाने के लिए कहने के बाद काम करने वालों के द्वारा धमकी दिया गया कि चुप रहो जो करना है करो हम यही लगाएंगे। आलम यह है की बोर्डिंग कराने के 18 महीने के बाद भी आज तक पानी चालू नहीं किया गया है और लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बाबत जब मोबाइल के माध्यम से अधिकारियों को सूचित किया जाता है तो उन लोगों के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया काम नहीं किया गया और आज तक हम लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो सका है जबकि यह योजना लगभग 66 लाख रुपए का है। ग्रामीणों ने बताया कि इस राशि की निकासी कर ली गई है । ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में हम लोग कोरोना से तो बाद में मरेंगे पहले आर्सेनिक युक्त पानी पीने से मर जाएंगे, सरकार बताए कि हम लोगों को पीने का स्वच्छ पानी कब मिलेगा । अब अगर उन लोगों को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिलेगा तो वह लोग आंदोलन एवं आमरण अनशन करेंगे।मौके पर आप नेता हैदर अली, वार्ड सदस्य मोहम्मद आसिफ मुन्ना, मोहम्मद नौशाद, इनामुल ओसामा आदि लोग मौजूद थे।
छात्र राजद समस्तीपुर द्वारा लगातार "कोई भूखा ना रहे" अभियान के तहत "लालू की रसोई" जारी है l आज गुरुवार को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक , स्टेशन चौक , चीनी मिल चौक , मगरदही घाट , थानेश्वर मंदिर के पास तथा बारह पत्थर चौक पर छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने "लालू की रसोई " के तहत गरीब व जरूरतमंदो के बीच चावल -दाल-सब्जी-सलाद का लगभग 400 पैकेट भोजन वितरित किया l अपने उदगार व्यक्त करते हुए समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि गरीब व्यक्ति की सेवा मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय की सेवा, मदद ही सच्ची प्रभु भक्ति है। त्याग, दान और निष्काम सेवा में जीवन की सार्थकता है।
भारतीय मजदूर संघ जिला समस्तीपुर के बैनर तले ढाब मोहल्ला स्थित कार्यालय परिसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदी एवं भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री एवं प्रदेश मंत्री रामबाबू सिंह की उपस्थिति में दिन के 2:00 बजे संपन्न की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाटीर् (माकपा) ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर पाटीर् विधायक दल के नेता अजय कुमार के हमलावरों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरे मामले में उच्चस्तरीय जाँच की माँग की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लोहिया आश्रम समस्तीपुर स्थित जनता दल यू कार्यालय में देश के महान ट्रेड यूनियन नेता ,समाजवादी नेता और भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री व एनडीए के पूर्व संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि उनका जीवन सदैव संघर्षों से भरा रहा है, आपातकाल के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा रेल हड़ताल के नेतृत्व का गौरव उनके नाम है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के गंगसारा गांव के निवासी सुनील कुमार गुप्ता बताते हैं कि उनके भाई को बुखार था और गले से खाना भी नहीं निकल पा रहे थे ऐसी स्थिति में दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में अपने भाई को इलाज के लिए ले जाते हैं जहां उनका कोरोणा नेगेटिव रिपोर्ट आता है और उन्हें किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा जाता है और निजी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि उनके भाई को कोविड के लक्षण है और जब तक वह और बेहतर इलाज के लिए ले जा पाते तब तक उनकी मृत्यु हो जाती है
