छात्र राजद समस्तीपुर द्वारा लगातार "कोई भूखा ना रहे" अभियान के तहत "लालू की रसोई" जारी है l आज गुरुवार को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक , स्टेशन चौक , चीनी मिल चौक , मगरदही घाट , थानेश्वर मंदिर के पास तथा बारह पत्थर चौक पर छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने "लालू की रसोई " के तहत गरीब व जरूरतमंदो के बीच चावल -दाल-सब्जी-सलाद का लगभग 400 पैकेट भोजन वितरित किया l अपने उदगार व्यक्त करते हुए समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि गरीब व्यक्ति की सेवा मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय की सेवा, मदद ही सच्ची प्रभु भक्ति है। त्याग, दान और निष्काम सेवा में जीवन की सार्थकता है।