महम्मदी पुर में सरकार के दावों की पोल खोलता हुआ नल जल योजना, पदाधिकारी मौन फोटो-मौके पर मौजूद सरपंच व अन्य ग्रामीण प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के महम्मदीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 के लोगों को अब तक पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हुआ है। सरकार लाख दावें करती हो की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत सभी पंचायत के लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया करवाया जा रहा है लेकिन उनके दावों को उन्हें के नौकरशाहों के द्वारा धज्जियां उड़ा या जा रहा है। जानकारी देते हुए महम्मदीपुर पंचायत के सरपंच मोहम्मद आलमगीर ने दुखी एवं आक्रोशित होते हुए बताया कि लगभग 18 महीने पहले नल जल योजना का बोर्डिंग करवाया गया एवं आधे अधूरे ढंग से पाइप कहीं बिछाया गया और कहीं नहीं बिछाया गया और तो और जमीन के नीचे 1 इंच वाला पानी का पाइप लगाया गया है कई जगहों पर एवं मोटा पाइप लगाने के लिए कहने के बाद काम करने वालों के द्वारा धमकी दिया गया कि चुप रहो जो करना है करो हम यही लगाएंगे। आलम यह है की बोर्डिंग कराने के 18 महीने के बाद भी आज तक पानी चालू नहीं किया गया है और लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बाबत जब मोबाइल के माध्यम से अधिकारियों को सूचित किया जाता है तो उन लोगों के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया काम नहीं किया गया और आज तक हम लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो सका है जबकि यह योजना लगभग 66 लाख रुपए का है। ग्रामीणों ने बताया कि इस राशि की निकासी कर ली गई है । ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में हम लोग कोरोना से तो बाद में मरेंगे पहले आर्सेनिक युक्त पानी पीने से मर जाएंगे, सरकार बताए कि हम लोगों को पीने का स्वच्छ पानी कब मिलेगा । अब अगर उन लोगों को पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिलेगा तो वह लोग आंदोलन एवं आमरण अनशन करेंगे।मौके पर आप नेता हैदर अली, वार्ड सदस्य मोहम्मद आसिफ मुन्ना, मोहम्मद नौशाद, इनामुल ओसामा आदि लोग मौजूद थे।