समस्त समस्तीपुर जिले के सराय रंजन प्रखंड के रायपुर बुजुर्ग के राजीव रंजन दिल्ली में ट्रांसपोर्ट में काम करते थे वहीं कोरोना ग्रस्त हुए परिवार जनों ने दिल्ली से समस्तीपुर लाया और जब तक पता चलता कि उन्हें कोरोना है उससे पहले ही मृत्यु हो गई पूरी व्यथा सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

पंचायतों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाये की मांग को सिरे से खारिज कर पंचायतों को भंग किए जाने के भाजपा- जदयू के नीतीश सरकार के निर्णय के खिलाफ गुरूवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में सरकार विरोधी प्रदर्शन किया. इस दौरान लाकडाउन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लिए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. मौके पर जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सुनील कुमार समेत नीलम देवी, मो० सगीर, संजीत शर्मा, दीपक यदुवंशी, राजू कुमार झा, विवेक कुमार, स्तुति आदि उपस्थित थे. अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत का कार्यकाल 6 माह बढाये जाने के बजाय नौकरशाही का पंचायतों पर कब्जा जमाने की कोशिश की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता की मांग को भाजपा-जदयू की बिहार सरकार ने अनसुना कर दिया है और नीतीश कुमार केंद्र सरकार की तरह तानाशाही चला रहे हैं. जनप्रतिनिधियों की भूमिका को कम करना इस भयावह दौर में आत्मघाती साबित होगा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

छात्र राजद समस्तीपुर द्वारा लगातार "कोई भूखा ना रहे" अभियान के तहत "लालू की रसोई" जारी है l आज बुधवार को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक , स्टेशन चौक , चीनी मिल चौक , मगरदही घाट , थानेश्वर मंदिर के पास तथा बारह पत्थर चौक पर छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने "लालू की रसोई " के तहत गरीब व जरूरतमंदो के बीच चावल-अंडा-सलाद का 275 पैकेट भोजन वितरित किया l अपने उदगार व्यक्त करते हुए राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि निर्धन गरीबों की सेवा से बड़ी कोई दूसरी सेवा हो नही सकती। छात्र राजद समस्तीपुर द्वारा किए जा रहे यह कार्य सचमुच मन को शांति देने वाला है। छात्र राजद समस्तीपुर के द्वारा जारी "लालू की रसोई " बेहद सराहनीय व स्वागत योग्य पहल है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव, छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि यादव , युवा राजद जिला महासचिव प्रिस यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भु यादव , यादव सेना जिलाध्यक्ष अट्टा यादव, छात्र राजद नेता अजित आनंद, मुकेश यादव , समाजसेवी विश्वनाथ राय, दिवाकर यादव , प्रशांत यादव , जिला राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , विजय यादव , राजीव राय, कुंदन यादव , संतोष यादव , ब्रजेश यादव, रवि आनंद , राजद प्रखंड सचिव परमानन्द यादव , मोo आसिफ इकबाल , आर्यन यादव, सुमन यादव, यशवंत कुमार , अहीर ऋतिक ,आदर्श उर्फ धोनी , पप्पू कुमार , सूरज कुमार , चिरंजीवी राय व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

*#पंचायतों को परामर्शदात्री समिति के हवाले करना सरकार की बड़ी साजिश :- माले* पंचायतों को परामर्शदात्री समिति के हवाले करने के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के दक्षिणी हरपुर में हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेेेेकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुुमार ने किया। इस दौरान माले कार्यकर्ता पंचायतों के बारे में मंत्रिमंडल से लिए गए निर्णय वापस लेने,पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के अधिकार समाप्त करने के निर्णय को वापस लेने, पंचायतों के कामकाज को नौकरशाहों के हवाले करना बंद करने, पंचायतों के कार्यकाल को छह माह के लिए बढ़ाने, पंचायतों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या करना बंद करने आदि की मांग कर रहे थे। नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि इस भयावह दौर में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को कम करना आत्मघाती साबित होगा ।कोविड-19 के प्रति जागरूरकता अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभव का बेहतर इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन सरकार ने इस पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया। पंचायतों को परामर्शदात्री समिति के हवाले करना सरकार की बड़ी साजिश है। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र सिंह, महेश सिंह, आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, अनमोल कुमार, बसंत कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, किशन कुमार,अजय कुमार इत्यादि मौजूद थे। - अमित कुमार, भाकपा-माले प्रखंड सचिव पूसा सह जिला स्थायी समिति सदस्य समस्तीपुर।*

समस्तीपुर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान समस्तीपुर जिला उपाध्यक्ष श्री हरीश चंद्र राय गरीबों का सहारा बने हरिश्चन्द्र राय के सौजन्य से वारिसनगर प्रखंड के बसंतपुर रमणी पंचायत में कोविड-19 केयर कीटस गरीब लोगों के बीच वितरण किया गया जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार राय, रेवती रमन, दीप नारायण राय, संतोष राय, ठाकुर प्रसाद चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा वितरण किया गया

हिन्दू सनातनी धर्म की परंपरा के अनुसार मरने के बाद मुखाग्नि दी जाती है। मुखाग्नि पिता, माता को उसके पुत्र देते रहे हैं। परंतु, वर्तमान परिवेश में नैतिकता का इतना पतन हो गया है कि अब पत्नी ही पति को मुखाग्नि दे रही हैं। सोमवार को समस्तीपुर जिले से सटे बेगूसराय सदर अस्पताल में कोरोना से नगर पंचायत बखरी के वार्ड संख्या 19, शकरपुरा निवासी 70 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन प्रसाद सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक त्रिभुवन प्रसाद सिंह के साथ उनकी पत्नी निशा देवी ही साथ थीं। गांव वाले कोई नहीं आए। इसकी सूचना मिलने पर सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी ने मंगलवार की सुबह बरौनी सीओ सुजीत सुमन को सिमरिया गंगा नदी तट पर दाह संस्कार कराने का निर्देश दिया। मंगलवार की दोपहर सिमरिया घाट पर सदर अस्पताल की एंबुलेंस से शव पहुंचा। यहां पर बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने शव के दाह संस्कार की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। इसके बाद निशा देवी ने बरौनी सीओ के द्वारा उपलब्ध कराए गए पीपीई किट पहनकर गले में उतरी डालकर पति को मुखाग्नि की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सारण पंचायत से महिला श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें कोरोना टीकाकरण के लिए स्लॉट खाली नहीं मिल रहा है। इनकी मदद की जाय

पैक्स, इसका गठन सरकार के द्वारा किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों में पूर्ण सहयोग देने के लिए किया गया था लेकिन वर्तमान समय में पैक्स सिर्फ और सिर्फ अपने पदाधिकारियों अपने सदस्यों एवं अपने अध्यक्ष के लिए घोटाला करने का जरिया बना हुआ है, इसमें अगर धान की खरीद होती है तो आपको जानकारी दें कि सिर्फ आठ 10 किसानों के नाम पर सैकड़ों क्विंटल धान की खरीद कर ली जाती है और वह खरीद सिर्फ कागज पर की जाती है कागज पर ही वह मिल में जाता है चुकी जिन लोगों के नाम पर धान की खरीद की जाती है उनके द्वारा कुछ पैसा काट कर के बाकी सभी पैसा पैक्स अध्यक्ष को दे दिया जाता है जिससे उनको सिर्फ एक फसल की खरीद में 25 से 30 लाख रुपए का बेनिफिट होता है और इसमें सभी पदाधिकारियों का हिस्सा भी होता है अगर ऐसा नहीं होता तो इस कदर लूट खरसोद नहीं हो रहा होता। मोबाइल बानी के माध्यम से मैं किसानों से अपील करना चाहता हूं कि आप लोग इसके खिलाफ आवाज उठाने और सरकार से मैं आशा करता हूं की किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पैक्स अध्यक्षों के द्वारा किए गए व्यापक घोटाले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की दिशा में पहल करेंगे।

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के हथौरी थाना क्षेत्र में मथुरापुर वाटर वेज बांध पर रात्रि गश्ती के दौरान हथौड़ी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एक अल्टो कार में बरामद किए अल्टो कार भी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह की पुष्टि

समस्तीपुर शिवाजी नगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने मथुरापुर वाटर वेज बांध पर एक अल्टो कार में अपने दल बल के साथ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किए एक अल्टो कार भी