*#पंचायतों को परामर्शदात्री समिति के हवाले करना सरकार की बड़ी साजिश :- माले* पंचायतों को परामर्शदात्री समिति के हवाले करने के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के दक्षिणी हरपुर में हाथों में नारे लिखे पोस्टर लेेेेकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुुमार ने किया। इस दौरान माले कार्यकर्ता पंचायतों के बारे में मंत्रिमंडल से लिए गए निर्णय वापस लेने,पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के अधिकार समाप्त करने के निर्णय को वापस लेने, पंचायतों के कामकाज को नौकरशाहों के हवाले करना बंद करने, पंचायतों के कार्यकाल को छह माह के लिए बढ़ाने, पंचायतों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या करना बंद करने आदि की मांग कर रहे थे। नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि इस भयावह दौर में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को कम करना आत्मघाती साबित होगा ।कोविड-19 के प्रति जागरूरकता अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभव का बेहतर इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन सरकार ने इस पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया। पंचायतों को परामर्शदात्री समिति के हवाले करना सरकार की बड़ी साजिश है। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र सिंह, महेश सिंह, आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, अनमोल कुमार, बसंत कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, किशन कुमार,अजय कुमार इत्यादि मौजूद थे। - अमित कुमार, भाकपा-माले प्रखंड सचिव पूसा सह जिला स्थायी समिति सदस्य समस्तीपुर।*
