पंचायतों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाये की मांग को सिरे से खारिज कर पंचायतों को भंग किए जाने के भाजपा- जदयू के नीतीश सरकार के निर्णय के खिलाफ गुरूवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर के विवेक-विहार मुहल्ला में सरकार विरोधी प्रदर्शन किया. इस दौरान लाकडाउन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लिए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. मौके पर जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सुनील कुमार समेत नीलम देवी, मो० सगीर, संजीत शर्मा, दीपक यदुवंशी, राजू कुमार झा, विवेक कुमार, स्तुति आदि उपस्थित थे. अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत का कार्यकाल 6 माह बढाये जाने के बजाय नौकरशाही का पंचायतों पर कब्जा जमाने की कोशिश की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता की मांग को भाजपा-जदयू की बिहार सरकार ने अनसुना कर दिया है और नीतीश कुमार केंद्र सरकार की तरह तानाशाही चला रहे हैं. जनप्रतिनिधियों की भूमिका को कम करना इस भयावह दौर में आत्मघाती साबित होगा। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
