समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के गंगसारा गांव के निवासी सुनील कुमार गुप्ता बताते हैं कि उनके भाई को बुखार था और गले से खाना भी नहीं निकल पा रहे थे ऐसी स्थिति में दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में अपने भाई को इलाज के लिए ले जाते हैं जहां उनका कोरोणा नेगेटिव रिपोर्ट आता है और उन्हें किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा जाता है और निजी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि उनके भाई को कोविड के लक्षण है और जब तक वह और बेहतर इलाज के लिए ले जा पाते तब तक उनकी मृत्यु हो जाती है