आगामी 05 से 09 जून, 2021 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। हलाकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। किंतु एक - दो स्थानों पर गरज वाले बादल के साथ बुंदा - बांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस - पास रह सकता है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 कि0 मी0 की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज दिनांक -05.06.21 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र राजद समस्तीपुर के बैनर तले जितवारपुर चौक स्थित "लालू की रसोई " परिसर में आम -अमरुद-जामुन के फलदार पौधे लगाए गए, कार्यकर्ताओ के बीच पौधे वितरित किए गए तथा "पौधे लगाओ -जीवन बचाओ " विषयक विचार -गोष्ठी भी आयोजित की गई l अध्यक्षता - छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव , संचालन - जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , विषय प्रवेश व स्वागत सम्बोधन - छात्र राजद नेता अजित आनंद तथा धन्यवाद् ज्ञापन - छात्र राजद नेता मुकेश यादव ने किया l अपने सम्बोधन के क्रम में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण की सुरक्षा और जागरूकता के लिए मनाया जाता है l उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जरूरी है l पौधे हमारे वातावरण को हरा-भरा रखते है l प्रकृति का संतुलन बनाने में वृक्षों का बड़ा महत्व है l हर नागरिक को चाहिए की वह अपने घर में कम-से-कम 01 से 02 पौधे अवश्य लगाए l मौके पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष सतीश यादव , ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुशवाहा , यादव सेना के जिलाध्यक्ष अमित उर्फ अट्टा यादव, जिला राजद नेता मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , सैयद फैसल आलम मन्नू , युवा राजद के जिला महासचिव प्रिंस यादव , युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भु यादव , छात्र राजद नेता अजित आनंद , प्रशांत यादव , संजीत यादव , दिवाकर यादव , मुकेश यादव , ब्रजेश यादव , आर्यन यादव तथा सुमन कुमार आदि मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर।आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर ओर पौधरोपण किया गया।बताते चले कि आशा सेवा संस्थान ने गो ग्रीन अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और विभिन्न जगहों पर 100 पौधे लगाए।संस्था के सचिव अमित कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धरा नहीं, तो सब धरा रह जायेगा। "गो ग्रीन" का अर्थ है, पर्यावरण के ज्ञान और प्रथाओं को आगे बढ़ाना, जो पर्यावरण के अनुकूल और पारिस्थितिक रूप से जिम्मेदार निर्णय और जीवन शैली का नेतृत्व कर सकते हैं, जो पर्यावरण की रक्षा करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है।हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें। एन जी ओ संघ जे सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है, गो ग्रीन अभियान एवं जल जीवन हरियाली का हम समर्थन करते हैं, जब ऑक्सीजन होगा तो ही हम लोग जिएंगे । ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव ब्रजकिशोर कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए , वर्तमान संकट से उबरने एवं भविष्य को संजोने के लिए" गो ग्रीन "अभियान की शुरुआत की गई है जो बहुत ही अनुकरणीय है।आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा आज दिल्ली, मुम्बई जैसे शहरों मे रहते हुए भी जो पर्याप्त जगह है , उसी मे पौधों को लगाने के साथ साथ प्लास्टिक के यूज्ड बोतलों को रियूज करके ना सिर्फ अपने मनपसंद के खूबसूरत पौट्स बनाया गया हैं, बल्कि पैसे का बचत भी किया गया है और पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाव किया है।अतः आप सभी से भी निवेदन करता हूँ कि आप भी प्लास्टिक के बोतलों को रियूज करके अपने मनपसंद के पौट्स बनाएं और उसमें पौधे लगाएं तथा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने मे सहयोग करें। किसान मशरूम उत्पादन केंद्र के चेयरमैन दीपक कुमार सिंह ने कहा आज धरती त्राहिमाम के कगार पर पहुँच गई है। हम आज तक प्रकृति से लेते ही तो आये है,सूर्य की रौशनी, बारिश का पानी, सबसे जरूरी आक्सीजन, जो हमे पेड़-पौधों से मिलता रहा। अब हमारी बारी है,इन्हें शुक्रिया कहने की,संरक्षण करने की। गो ग्रीन अभियान के तहत सभी को अपनी भागीदारी पूरी आस्था के साथ निभानी होगी।
वारिसनगर ( समस्तीपुर )विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ, आभास औऱ अखंड एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को " पौधरोपण - पखवाड़ा " का प्रखंड के रोहुआ पश्चिम पंचायत में शुभारम्भ किया गया. पौधारोपण करते हुये स्वयंसेवी संस्था संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार सभी सामाजिक कार्यकर्त्ता अपने - अपने आवासीय परिसर औऱ आसपास के क्षेत्र में ही पेड़ लगाने का पवित्र कार्य सम्पन्न किये हैं. आज यहाँ पीपल, बरगद, कागजी बादाम, अमरुद आदि के पेड़ लगाए गए. अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि एक पेड़ लगाने का मतलब है - एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करना. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडो में सामाजिक कार्यकर्त्ता एक पख़वाड़े तक अपने संसाधन से कम से कम 10000 पेड़ लगाएंगे.आज यहां पेड़ लगाने औऱ संकल्प लेने वालों में मुखिया वशिष्ठ राउत, दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, श्रीमती इंद्रमती चौधरी, सौरभ कुमार, राजा कुमार, गणेश पासवान आदि शामिल थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड के मनरेगा कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण को संरक्षित करने एवं उसकी महत्ता को बरकरार रखने की अपील की गई और कहा गया कि अगर हम आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे तो यह हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए अभिशाप बन जाएगा। स्थानीय प्रमुख बबीता देवी के के द्वारा कहां गया कि कोरोना महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की किल्लत के वजह से कितने लोगों ने दम तोड़ दी और अगर हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां ऑक्सीजन के अभाव में सांस के एक एक कतरे की किल्लत महसूस करेगी इसलिए आइए पेड़ लगावें पर्यावरण बचवें। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू सिंह,कनीय अभियंता रजनीश कुमार, पीटीए विनय कुमार, सुभाष कुमार ,अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत पटोरी प्रखंड के धमौन गांव में 500 साल पुराने वटवृक्ष के विगत कुछ महीने पहले आंधी में धारासाई हो जाने की वजह से पर्यावरण सेवीयों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व नया वटवृक्ष के पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसको संबोधित करते हुए वर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवासीय परिसर एक अणे मार्ग में वृक्षारोपण किए
बिना हेलमेट के बाइक चालकों वाहन चेकिंग में इधर से उधर भागते नजर आएं
समस्तीपुर। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल जाना और अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में आपातकालीन कक्ष, शिशु वार्ड, महिला वार्ड, कोविड केयर वार्ड तथा सिविल सर्जन कार्यालय का मुआयना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
