वारिसनगर ( समस्तीपुर )विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ, आभास औऱ अखंड एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को " पौधरोपण - पखवाड़ा " का प्रखंड के रोहुआ पश्चिम पंचायत में शुभारम्भ किया गया. पौधारोपण करते हुये स्वयंसेवी संस्था संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए इस बार सभी सामाजिक कार्यकर्त्ता अपने - अपने आवासीय परिसर औऱ आसपास के क्षेत्र में ही पेड़ लगाने का पवित्र कार्य सम्पन्न किये हैं. आज यहाँ पीपल, बरगद, कागजी बादाम, अमरुद आदि के पेड़ लगाए गए. अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि एक पेड़ लगाने का मतलब है - एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करना. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडो में सामाजिक कार्यकर्त्ता एक पख़वाड़े तक अपने संसाधन से कम से कम 10000 पेड़ लगाएंगे.आज यहां पेड़ लगाने औऱ संकल्प लेने वालों में मुखिया वशिष्ठ राउत, दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, श्रीमती इंद्रमती चौधरी, सौरभ कुमार, राजा कुमार, गणेश पासवान आदि शामिल थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।