*नदियों की उड़ाही अत्यावश्यक : जितेंद्र ।* ताजपुर : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह जिला पर्यावरण प्रमुख और द एलिट सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने जिले के हर नदियों की उड़ाही को अत्यावश्यक बताया । कल पर्यावरण दिवस पर ताजपुर से होकर गुजरने वाली जमुआरी नदी का सर्वेक्षण कई जगहों पर किया गया इस टीम के द्वारा । सर्वेक्षण में पाया गया कि ढोली के निकट जहाँगीरपुर स्थित सलुइस गेट को ही पूर्णतया बंद कर दिया गया है । दूसरी तरफ नदी का भी कई जगह पर अतिक्रमण कर लिया गया है । कचरा फेंकने के कारण नदी का नाला जाम है । कहीं न कहीं ये मानव निर्मित व्यवधान ही है । उन्होंने लोगों से करबद्ध आग्रह किया कि अब कोई कचरा नदी में न फेंके और यथासंभव साफ सफाई में लग जाएं । अपने आस पास के नदी नाले को साफ करवाया जाए । इस क्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए जिला की टीम अपना रिपोर्ट प्रान्त कार्यालय को सौंपेगी । फिर प्रान्त पर्यावरण प्रमुख के माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों को अपना प्रतिवेदन दिया जाएगा । आशा किया जाता है कि समय और परिस्थितियों को देखते हुए उस सलुइस गेट को खोलवाया जाएगा ताकि नदी में समुचित पानी का बहाव हो । और किसान लाभान्वित होंगे और आसपास का जलस्तर भी सही हो पायेगा । इस टीम में जितेंद्र कुमार के साथ रामसकल सिंह, धीरू राय, विकास गुप्ता, चंद्रलोक, डॉ ज्वाला प्रसाद, डॉ विनय कुमार, विवेक कर्मशील, सन्नी राय आदि थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से श्रवण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इन दिनों किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। जिले के कई प्रखंडों में अब तक किसान के गेहूं की खरीद नहीं की गई है। जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वही उस प्रखंड के जिम्मेदार अधिकारी, पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल आपसी मेलजोल कर बिचौलियों से गेहूं खरीद कर सरकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। शिकायत करने पर स्थानीय बीडीओ व सम्बंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 15 जून के बाद सरकारी स्तर पर गेहूँ खरीदने की बात खत्म हो जायेगी । समय रहते किसानों की समस्या को सुना जाना चाहिए।
समस्तीपुर स्थित मथुरापुर घाट पर ई रिक्शा के कारण हर वक्त लगा रहता है जाम कई बार कई राहगीरों को दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ा। क्योंकि सड़क के दोनों साइड ई-रिक्शा लगा रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर स्थित पुराना पुल जो बूढी गंडक नदी पर स्थित हैं,अब वह धीरे-धीरे अतिक्रमण का शिकार होते जा रहा है। प्रशासन इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं.जिस कारण पूरा पुल पर दुकान सजा रहता है लोगों को पैदल जाना भी मुश्किल होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल ज़िला पदाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित समर्पित किया l जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आग्रह किया गया कि भारत सरकार को वह निर्देशित करें कि आज देश में कोविड-19 जिस प्रकार अपना पैर पसारता जा रहा है और बड़ी संख्या में आम नागरिक गरीब हो अथवा अमीर काल के गाल में समा रहे हैं l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के बक्सवाहा जंगल की कटाई रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर के समाजसेवी प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव संजय कुमार बबलू ने खुले आसमान के नीचे अपने द्वारा लगाए गए पौधे बीच 6 घंटे का धरना दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना काल में उनकी स्थिति बहुत खराब है रोजगार भी बंद पड़ा हुआ है, खाने की भी दिक्कत आ रही है भूखमरी जैसे हालत हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी से मदद करने की अपील की है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गो ग्रीन अभियान के तहत पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। 1 सप्ताह से गो ग्रीन अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें जागरूकता रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रधानमंत्री को पत्र, वृक्षारोपण ,प्रभात फेरी बक्सवाहा जंगल के नहीं काटने के लिए हीरा नहीं हरियाली चाहिए विषय पर जागरूकता रैली एवं निबंध प्रतियोगिता आदि शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आस वेलफेयर सोसाइटी संस्था के सचिव मनीष कुमार ने पर्यावरण दिवस के अबसर पे जागरूकता करते हुए सभी लोगों से मिलकर पेड़ अवश्य लगाये ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे और हमे शुद्ध वायु और वातावरण मिल सके। और स्वस्थ समाज व भारत निर्माण में भागीदार बन सकें विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का चयन किया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)' है. जंगलों व बन्झर भूमी को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बथुआ बुजुर्ग में 10 पेड़ लगये समाजसेवी टीम आस के सदस्य सच्ची कुमारी, देव नंदन सिंह,अनामिका शर्मा मौके पे आस वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय पे छोटे बच्चों ने पौधा लगया युवराज आनंद, नमन राज, आराध्या आनन्द द्वारा वृक्षारोपण किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
समस्तीपुर:-कहा जाता है जन्म देने वाले से महान है पालन करने वाले।ठीक उसी तरह इस कॅरोना महामारी में युवाओं की टीम सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लोगों की जीवन बचाने में दिन रात एक करके सुविधा मुहैया करवाते है।टीम में कुल 25 के लगभग सक्रिय सदस्य प्रबंधक कमिटी के साथ ही सैकड़ों सदस्य जुड़े है।टीम का एक ही पैमाना है कि इस महामारी के समय में गरीब-असहाय लोगों के बीच मेडिकल सुविधा प्रदान करना है।टीम के संरक्षक प्रभात मिश्रा ने बताया कि कॅरोना महामारी का दूसरे लहर काफी मारक साबित हो रहा था।हम लोगों को लगा कि घरों में रहकर ही क्यों न जरूरतमंदो की सहायता की जाए।फिर हम सभी लोगो ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसका नियोजन किया और सभी के सहमति के बाद सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार कर टीम का विस्तार किया।इस दौरान कई तरह की कठनाइयों की समाना करना पड़ा।मगर हौसला कम नही होने दिया।व्हाट्सएप-फेसबुक ग्रुप के माध्यम से हम लोगों ने सैकड़ों मरीज के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा,रेमडीसीवीर इंजेक्शन,ब्लड व खाना मुहैया करवाया।कई बार तो जब लीड कंफर्म नही होते थे तो बुरा भी लगता था कि इसका सहयोग नही कर पाए।मगर टीम की संपर्क इतना मजबूत रहा कि किसी को निराश नही होने दिया।कई लोगो को आर्थिक रूप से भी सहयोग किया गया।इस सब के बीच डर सिर्फ एकबात का ही रहता था कि कही कोई हमलोगों के नाम से फर्जीवाडा न करे। हमारी टीम ने किसी से कोई आर्थिक मदद लिए वगैर बिहार,उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुंबई,हरियाणा व अन्य राज्यों में जगह जगह सुविधा पहुँचाने का काम किया।कॅरोना महामारी जैसी वैश्विक आपदा से हम सब मिलकर लड़ेगे, और जीतेगें।सभी लोगों से निवेदन है कि सरकार की गाइडलाइन की पालन करें, अपना ख्याल स्वयं रखें।एक दूसरे की सहयोग करते रहें।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
