कुमार बृजेश दलसिंहसराय थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण की
खानपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद सिंह को सम्मान पूर्वक दी गई विदाई
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 09 से 13 जून, 2021 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मानसून के जल्द आगमन होने की संभावना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रत्येक माह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में मातृ स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरिता ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। वैश्विक माहामरी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
कोरोना जांच कर रहे समस्तीपुर सदर अस्पताल के ltt सरोज कुमार से मोबाइल वाणी संवाददाता की वार्ता
जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के सहयोग से आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत), यूनिसेफ, एवम् अन्य डोनरो के सहयोग से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम,"वैक्सीन लगाओ देश बचाओ" एवम् बाढ़ के समय कोरोना से बचाव हेतु,साथ ही चमकी बुखार से बचाव को लेकर "चमकी को धमकी"हेतु। जागरूकता रथ का शुभारंभ जिला अधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। इसमें कुल पंद्रह जागरूकता रथ पांच प्रखंडों सकरा,मुरौल,बांद्रा,बोचहा एवम् मुशहरी के सभी ग्राम पंचायतों में अगले तीस दिनों तक घूम– घूम कर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही चमकी बुखार से रोकथाम एवम बाढ़ के समय कोरोना से बचाव हेतु, सामुदायिक स्तर पर प्रचार रथ द्वारा प्रचार–प्रसार के माध्यम से समुदाय को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जायेगा।जिसके लिए जिला अधिकारी महोदय द्वारा प्रचार रथ को हड़ी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त,जिला सूचना एवम जन –संपर्क पदाधिकारी,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवम आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) से जय प्रकाश सिंह ,मुकेश चंद्रा,धीरज कुमार, भास्कर मित्रा ,रणवीर कुमार सिंह,चंद्रमणि कुमार आदि मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एसबीआई मोहिउद्दीन नगर के शाखा प्रबंधक व उनकी टीम ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण फोटो-वृक्षारोपण करते हुए शाखा प्रबंधक व उनकी टीम प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अमित आनंद व उनकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनूठी पहल करते हुए प्राथमिक विद्यालय गोन्सा टोला एवं कन्या मध्य विद्यालय मोहिउद्दीन नगर के प्रांगण में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हमारे द्वारा लगाए गए वृक्ष ही हमारी अगली पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर होगी। कोरोना काल में जब दुनिया ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है तो इस कमी को हमारे द्वारा लगाए गए वृक्ष ही दूर कर सकते है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अमित आनंद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय में भारतीय स्टेट बैंक मोहिउद्दीन नगर की शाखा ने सरकार के जरूरी गाइडलाइंस को पालन करते हुए बैंक के मोटो "ग्राहक संतुष्टि ही हमारा धर्म"का समुचित निर्वाहन करते हुए बिना संक्रमित हुए सतत ग्राहकों के लिए बिना एक दिन की भी छुट्टी लिए कार्य करते रहे। एसबीआई की टीम द्वारा संचालित वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसबीआई कर्मी अशोक कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, चंद्रमणि, दिनेश कुमार सिंह, संबंधित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी सरिता प्रसाद एवं मनोज कुमार, अमन कुमार, गुलशन कुमार, संजीत ठाकुर, आशीष महर्षि, पवन कुमार आदि लोग मौजूद थे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से संवादाता दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड के अंतर्गत हलई ओ पी में बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था चाइल्डलाइन समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी के समन्वयक के अनुसार दिनांक 07 जून 2021 उन्हें जानकारी मिली कि मोरवा प्रखंड के रारीयाही पंचायत के वार्ड संख्या 02, कूमैया गांव में एक 17 वर्षीय लड़की की शादी होने वाली है। जिस पर कार्य करते हुए चाइल्डलाइन के द्वारा सूचना देने वाले से फोन पर बात की गई फोन पर ही व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतकर्ता के द्वारा नाबालिग लड़की का आधार का फोटोकॉपी एवं जिस लड़के के साथ शादी होने वाली है उसके एवं उस लड़की के शादी से जुड़े एक शपथ पत्र उपलब्ध कराया गया लड़के के परिवार वालों के द्वारा इस शपथ पत्र को ही निबंधित शादी के समतुल्य प्रस्तुत किया जा रहा था जोकि प्रथम दृष्टया गलत लग रहा था और इस पर कार्य करते हुए चाइल्डलाइन की टीम सुबह से ही हलई ओपी के संपर्क में थी परंतु खबर प्रसारित होने तक चाइल्डलाइन टीम के साथ पुलिस का कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य कमेटियों के पूर्व सचिव, सेंट्रल कमेटी व पोलिट ब्यूरो के पूर्व सदस्य, कंट्रोल कमीशन के पूर्व चेयरपरसन, व छत्तीशगढ़ के पूर्व पार्टी प्रभारी, पार्टी के हिंदी मुखपत्र लोकयुद्ध के पूर्व संपादक, भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कामरेड रामजतन शर्मा का हृदयाघात से रविवार को पटना में निधन हो गया। 80 वर्ष से कुछ अधिक उम्र के कामरेड शर्माजी बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले थे। हमेशा खुश दिखने वाले, पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और कामरेडों के प्रति स्नेहिल और बराबरी का वर्ताव रखने वाले कामरेड शर्मा जी का न होना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित और हमारी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में दिवंगत कामरेड की याद में दो मिनट के मौन श्रद्धांजलि के बाद आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने उक्त बातें कहा! मौके पर जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, राजकुमार चौधरी, सुनील कुमार, जीबछ पासवान, रामचंद्र पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, प्रेमानंद सिंह समेत मिन्टू राय, अशोक राय, अमरेश राय, ललन राय, रामकुमार राय, अनील चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के तत्वाधान में आज दिनांक 6 जून 2021 को अपराहण 4 बजे से ‘’वर्चुअल आरा (भोजपुर) जिला दिव्यांगजन समूह (डी.पी.जी.) का ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक’’ का आयोजन कोविड 19 के लिए जारी निఀयमों का पालन करते हुए गूगल मीट पर किया गया। इस ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक के मुख्य अतिथि डॉ० शिवाजी कुमार (दिव्यांगजन विशेषज्ञ) ऑनलाइन उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता श्री प्रवीण कुमार मिश्रा (अध्यक्ष बिहार एसोसिएशन ऑफ पीडब्लू डी) श्री मोती लाल (कोषाध्यक्ष, बिहार एसोसिएशन ऑफ पीडब्लू डी), डॉ० धनंजय (आरा सदर अस्पताल) साथ ही श्री सुगंध नारायण प्रसाद (सचिव, बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसएब्लिटिज), संदीप कुमार (स्टेट कोऑर्डिनेटर दिव्यांगजन), संतोष कुमार सिन्हा (प्रोग्राम मैनेजर, बिहार एसोसिएशन ऑफ पीडब्लू डी), राहुल कुमार (कार्यक्रम समन्वयक), धीरज कुमार (मिडिया प्रभारी), पंकज सागर (कंसलटेंट, समर्पण ए टू जेड), श्री के. के. चौबे (भोजपुर जिला डीपीजी, अध्यक्ष), श्री रामईश्वर चौबे (भोजपुर जिला डीपीजी, सचिव), लालू तुराहा (भोजपुर जिला, कार्यक्रम समन्वयक), आरा (भोजपुर) जिला के सभी अनुमण्डल स्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय, पंचायत स्तरीय डीपीजी, अध्यक्ष, सचिव साथ ही आर (भोजपुर) जिला के सैंकड़ो दिव्यांगजन, दिव्यांगजन विशेषज्ञ, समाजसेवी, अभिभावकगण आदि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
