एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर प्रेम जाल में फंसाकर शोषण करने और एक लाख रूपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पहले स्थानीय थाना और महिला थाना समस्तीपुर में अपनी व्यथा सुना न्याय की गुहार लगाई। न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण में पहुँची। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महेषी वार्ड -6 में गाय को गंदा खिलाने पर मना करने पर मारपीट कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया है। जख्मी रमेश राय ,रणबीर कुमार , शत्रुघ्न राय को सीएससी में भर्ती कराया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

घर से सड़क तक जलजमाव के कारण बांस से हस्त निर्माण समान बनाने वाले प्रखंड के कारीगर अरुण मजदूर के समक्ष अब जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। एक तो जलजमाव के कारण समान नहीं बन पा रहा है। दूसरी ओर सामान के खरीदार नहीं मिल रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला पुलिस की तर्ज पर अब आरपीएफ में भी टाइगर मोबाइल रेल संपत्ति की रक्षा के लिए राउंड द क्लॉक गश्ती करेंगे। आरपीएफ जवानों को गश्ती के लिए शुक्रवार को रेलवे के अधिकारिक क्लब में हाई स्पीड 15 बाइकें दी गई। डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने जवानों को नई बाइक के साथ हरी झंडी दिखाकर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गश्ती के लिए रवाना किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में भीषण जलजमाव से उत्पन्न हुई बदतर स्थिति को देखते हुए शनिवार को गांधी चौक से पूरव स्थित मोतीपुर खैनी गोदाम पर 11:30 बजे से आम ग्रामीणों के साथ सर्वदलीय जन कन्वेंशन बुलाकर बुलाया गया है. इसमें जलजमाव से उत्पन्न स्थिति, निकासी के उपाय, संसाधन आदि पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आगे जल निकासी एवं आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सह जन सम्मेलन के आयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जन कन्वेंशन की तैयारी पूरी कर ली गई है. आम नागरिकों, पत्रकार, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यवसाई, बुद्धिजीवी समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा 9 जुलाई राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं अभाविप स्थापना दिवस के उपलक्ष में सीएम विधि महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया! वही इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय प्रभारी उज्जवल आनंद कर रहे थे उन्होंने ने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुये कहा कि वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ है। वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। वही इस महाविद्यालय के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है! लोग पर्व- त्यौहार व निजी समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण करें और उस पल को यादगार बनाएं जिससे पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो गया है ऐसे में हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्रा राहुल सिंह, रोशन कुमार, अलका कुमारी, परी कुमारी, बृजेश्वर कुमार, सिकंदर कुमार झा, अतुल कुमार, नीरज कुमार, राजपरि भारती, कॉलेज के कर्मचारी गगन कुमार, रणबीर कुमार उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पटोरी अनुमंडल अंतर्गत पटोरी विंनदगामा मुख्य लिंक सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देता हुआ प्रतीत होता है उस सड़क का निर्माण प्राइवेट एजेंसी के द्वारा किया गया है एवं सड़क तो बना दिया गया जिसके वजह से सड़क के किनारे सारे जगहों पर खाई बन गया है जिसको लेकर जिस दिन से सड़क पर पिचिंग किया गया है उस दिन से कई हादसे हो चुके हैं इसी कड़ी में बुधवार को एक पिक अप साइड देने के क्रम में सड़क के किनारे गड्ढा होने के वजह से गहरे गड्ढे में चला गया गनीमत रही कि चालक एवं उप चालक बाल-बाल बच गए मौके पर मौजूद रोड एंबुलेंस के कर्मियों से जब इस बाबत बात की गई तो उन लोगों ने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है और कोई फंड नहीं दिया जाता है मैं मोबाइल बनाने के तरफ से संबंधित अधिकारियों से अपील करता हूं कि इन बातों को संज्ञान में लेते हुए पटोरी विन द गामा मुकेश लिंक सड़क के किनारे पैदल पथ का निर्माण ईट करण करा कर या मिट्टी करण करा कर सुनिश्चित करें जिससे आम आदमियों के जानमाल की क्षती को रोका जा सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत 155 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं गर्भावस्था के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के मद्देनजर उचित चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साधना आनंद एवं डॉ इंद्रजीत कुमार देखरेख में सभी गर्भवती महिलाओं का एंटीनेटल टेस्ट किया गया एवं चिकित्सीय परामर्श दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के सहयोग से जन शिक्षण संस्थान के द्वारा मालीनगर पंचायत एवं जीतवरीया पंचायत में सिलाई मशीन प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें करीब दोनों जगह 30 स्टूडेंट सीख रही है मालीनगर पंचायत के टेनर निशि कुमारी और जीतवरीय पंचायत के टेनर मुन्नी कुमारी के द्वारा सभी लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है

अग्निशामक के प्राधिकारी व कर्मचारियों ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा गांव में ग्रामीणों को आग लगने से बचाने के उपाय के बारे में जानकारी दिया गया