ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में भीषण जलजमाव से उत्पन्न हुई बदतर स्थिति को देखते हुए शनिवार को गांधी चौक से पूरव स्थित मोतीपुर खैनी गोदाम पर 11:30 बजे से आम ग्रामीणों के साथ सर्वदलीय जन कन्वेंशन बुलाकर बुलाया गया है. इसमें जलजमाव से उत्पन्न स्थिति, निकासी के उपाय, संसाधन आदि पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आगे जल निकासी एवं आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सह जन सम्मेलन के आयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जन कन्वेंशन की तैयारी पूरी कर ली गई है. आम नागरिकों, पत्रकार, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यवसाई, बुद्धिजीवी समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।