समस्तीपुर प्रखंड के निवासी स्वतंत्रता सेनानी समस्तीपुर जिले के प्रथम सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सतनारायण सिन्हा की जयंती पर उनके तल चित्रपर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताओं ने उसे श्रद्धांजलि अर्पित किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिकेट के बादशाह सौरव गांगुली के घर जाकर बुके देकर जन्मदिन की बधाई दिए

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत विभूतिपुर प्रखंड में कई लाभुकों के बीच गाड़ी की चाबी सौंपा गया, विभूतिपुर बीडीओ धीरज कुमार ने परिवहन योजना के तहत एंबुलेंस की गाड़ी लाभुकों को दिया गया

* बांस, बल्ला, खुरपी, कुदाल लेकर माले कार्यकर्ताओं ने खुद जलनिकासी कराने उतरे * माले सिर्फ आंदोलन नहीं बल्कि जन सारोकार के मामले को लेकर ग्राउंड जीरो पर काम करने वाली पार्टी- ब्रहमदेव ताजपुर, 9 जुलाई '21 महीने भर से कमर भर जल जमाव से परेशान मोतीपुर वार्ड-7, 10,12 के ग्रामीण भाकपा माले के पहल पर बांस, बल्ला, खुरपी, कुदाल लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. हलांकि माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा इसकी जानकारी देने के बाद बीडीओ द्वारा तीन मजदूर भी भेजे गये. लोगों ने बंद पुलिया, नाला आदि को बांस में बांस जोड़कर खोंचारा किया. विश्वकर्मा चौक से खैनी गोदाम होते हुए गांधी चौक से पूरव एनएच पुल तक नाले की सफाई की. इस दौरान कई जगह मिट्टी भराई काटकर नाला चीरकर जलनिकासी कराने में आशिक रूप से सफलता मिली जबकी वार्ड-12 स्थित बांसबाड़ी टोला से जलनिकासी का कोई उपाय नहीं हो सका. इसे प्रशासनिक पहल पर कच्चे नाले चीरकर ही जलनिकासी कराना संभव हो सकेगा. मौके पर कुशेश्वर शर्मा, अर्जुन शर्मा, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, सुनील शर्मा, अनील शर्मा, शंभु शर्मा, जवाहर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों एवं माले कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि माले सिर्फ आंदोलन करने वाली पार्टी नहीं बल्कि जन सरोकार के मामले पर समाज के साथ खुद भी सड़क पर उतर समस्या को निपटारा करने की माद्दा रखती है. उन्होंने कहा कि बात- बात पर प्रशासन की आलोचना करना, घर में बैठकर सोशल साइट्स पर शेखी बघारने के बजाय माले कार्यकर्ता जनता को गोलबंद कर खुद उनकी भूमिका को बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहीं है. उन्होंने कहा है कि ऐसे कार्यों में समाज को यदि प्रशासन का साथ मिल जाता है तो बगैर कोई बिघ्न- बाधा के समस्याएं समाप्त हो जाती है. उन्होंने ताजपुर वासियों से अपील की कि जलनिकासी हेतु खुद सामने आएं, प्रशासन से सहयोग भी लें. मिल- जुलकर काम करने से ताजपुर प्रखण्ड को जल जमाव मुक्त किया जा सकता है. विदित हो कि मोतीपुर वार्ड-7, 10,12 आदि के सैकड़ों घर, दलाल, दरवाजा, खेत आदि पीछले करीब एक महीने से जलमग्न है. कुछ ग्रामीण अपने घर-दलान छोड़कर खैनी गोदाम एवं अन्यत्र शरण लिए हुए हैं.

बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है समस्तीपुर के बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बसे कई घरों में घर के ऊपर से पानी बह रहा है

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत चिंताजनक है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर से मुलाकात किया

* पुल, पुलिया, नाला बंद कर जलनिकासी अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ हो एफआईआर दर्ज- सुरेन्द्र * जल जमाव से बदतर स्थिति पर विचार के लिए 11 जुलाई को मोतीपुर खैनी गोदाम पर सर्वदलीय जन सम्मेलन- ब्रहमदेव * ताजपुर प्रखण्ड एवं नप के विकास के लिए माले कृत संकल्पित- आशिफ होदा भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमण्डल गुरूवार को प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र के जलजमाव स्थल का मुआयना करने के बाद बीडीओ मनोज कुमार, सीओ सीमा रानी एवं नगर परिषद के प्रभारी को शिकायती आवेदन देकर पुल, पुलिया, नाला समेत अन्य जलनिकासी मार्ग अवरूद्ध करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करने एवं तत्काल युद्ध स्तर पर जलनिकासी करने की मांग की है. माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य आशिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहीदी, मो० एजाज़ आदि ने जल जमाव क्षेत्र मोतीपुर, रहिमाबाद, शाहपुर बधौनी, अस्पताल रोड, थाना चौक, प्रखण्ड, अंचल, कृषि कार्यालय आदि का मुआयना कर अधिकारियों को स्मार- पत्र देते हुए तत्काल कच्चा नाला चीरकर जलनिकासी शुरू कराने की मांग की. इसकी जानकारी देते हुए सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर नप एवं प्रखण्ड क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्रखण्ड कार्यालय आदि जगहों पर लगे पंपसेट भी बंद पड़े हैं. लोगों के दुकान, घर, दरवाजा, दलान पर कमर भर पानी जमा हुआ है. किसानों के खेत में लगे फसल बर्बाद हो चुके हैं. खेत जलमग्न रहने के कारण अगला फसल लगाना भी असंभव-सा हो गया है. वहीं दूसरी ओर जलनिकासी के लिए बने पुल, पुलिया, नाला समेत अन्य जलनिकासी के श्रोत पर दबंगों द्वारा कब्जा कर मकान, दरवाजा, कैंपस आदि बना लिया गया है. इससे जल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है. माले नेता ने तमाम जलनिकासी श्रोत को चिन्हित कर अविलंब खोलने एवं खोलने से मना करने वाले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी अधिकारियों को दी है. आशिफ होदा ने जलजमाव से ताजपुर को मुक्ति दिलाकर अवरूद्ध विकास की गति तेज करने हेतु व्यापक विचार- विमर्श एवं आगे की रास्ता अख्तियार करने को लेकर 11 जुलाई को 1-30 बजे से मोतीपुर खैनी गोदाम पर सर्वदलीय जन सम्मेलन में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल करने की अपील प्रखण्ड एवं शहरवासियों से की है.

* जल जमाव से परेशान ग्रामीणों के आंदोलन को मिला माले का साथ * विरोध मार्च निकालकर प्रखण्ड एवं नगर परिषद का पूतला फूंका * 15 जुलाई को प्रदर्शन- चक्काजाम मोतीपुर वार्ड- 7, 10, 12 से वर्षा जल निकालने हेतु खैनी गोदाम के बगल स्थित नाले की भेट की सफाई करने, बाजार क्षेत्र के थाना रोड का जल निकासी करने, थाना के पश्चिम पेट्रोल पंप चौक से ठगवा चौक तक कच्चा नाला चीरकर जल निकासी समेत ग्रामीण से लेकर बाजार क्षेत्र का जल निकासी करने नियमित बिजली देने की मांग को लेकर मोतीपुर खैनी गोदाम पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रखण्ड एवं नगर परिषद प्रशासन का पूतला लेकर विरोध मार्च निकाला. मार्च नेशनल हाईवे होते हुए गांधी चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता अर्जुन शर्मा ने किया. कुशेश्वर शर्मा, राजदेव प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, मो० एजाज, नौशाद तौहीदी, कांति देवी, प्रमिला देवी, कृष्णा देवी, शांति देवी, सुनील शर्मा, रामबाबू सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह आदि ने सभा को संबोधित करते हुए नकारा प्रखण्ड एवं नगर प्रशासन को आड़े हाथों लिया. जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मोतीपुर पोस्ट आफिस से लेकर गांधी चौक से पूरब स्थित पुल के पूर्वी भाग तक करीब 100 लग्गा एनएच किनारे स्थित नाला साफ करवा दिया जाए तो सैकड़ों घर- परिवार की परेशानी दूर हो जाएगी. इसके लिए बीडीओ को कई बार कहा गया लेकिन वे अनसुना कर देते हैं. माले नेता सुरेंद्र ने थाना के पश्चिम पेट्रोल पंप से ठगबा चौक तक कच्चा नाला चीरकर जल निकासी करने, थाना रोड का जल पूरब जमुआरी में गिराने, हास्पिटल रोड के जल निकासी हेतु कच्चा नाला चीरकर कर्बला पोखर में गिराते हुए एनएच के उस पार निकालने, रहिमाबाद वार्ड -8 का जलनिकासी करने, बधौनी वार्ड-3 से जलनिकासी करने का कार्य युद्ध स्तर पर कराने की मांग की. मौके पर ग्रामीणों ने अन्य आंदोलन चलाते हुए 15 जुलाई को जुलूस निकालकर चक्का जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की. कार्यक्रम के अंत में गगनभेदी नारे के साथ ताजपुर प्रखण्ड एवं नगर प्रशासन का पूतला फूंककर विरोध करते हुए पुल, पुलिस, नाला बंद कर जलनिकासी रोकने वाले को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

पैरवी, नई दिल्ली के सहयोग और कोविद रिस्पांस कोर्डिनेशन कमिटी, बिहार के समर्थन से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर कोविद-19 सहायता राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोरियों के बीच कोरोना काल में वैश्विक संकट से उबरने तथा कोरोना से बचाव के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संस्थापक अध्यक्ष सह समाजसेवी गौरी शंकर चौरसिया तथा संचालन कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी नें किया। इस दौरान अख्तियारपुर, अहमदपुर, उदयपुर, दामोदरपुर महुली तथा भोजपुर गाँव की 60 किशोरियों को सेनेटरी पैड, सेनिटाईजर और मास्क देकर साफ-सफाई और स्वच्छता के बारें में जागरूक किया गया। इस अवसर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे साथी रविन्द्र पासवान, दिनेश प्रसाद चौरसिया, किरण कुमारी, अर्चना कुमारी, ललिता कुमारी, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेन्टर, पटोरी के कौशल कुमार व अंजू कुमारी, शीतल कुमारी, वीभा कुमारी तथा वार्ड सदस्य बंगाली चौरसिया एवं पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार उपस्थित रहे और अपनें संबोधन से किशोरियों को कोरोना योद्धा बनने के लिए प्रेरित किया। सचिव सुरेन्द्र कुमार नें धन्यवाद ज्ञापन किया।

Transcript Unavailable.