पैरवी, नई दिल्ली के सहयोग और कोविद रिस्पांस कोर्डिनेशन कमिटी, बिहार के समर्थन से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अख्तियारपुर कार्यालय पर कोविद-19 सहायता राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोरियों के बीच कोरोना काल में वैश्विक संकट से उबरने तथा कोरोना से बचाव के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संस्थापक अध्यक्ष सह समाजसेवी गौरी शंकर चौरसिया तथा संचालन कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी नें किया। इस दौरान अख्तियारपुर, अहमदपुर, उदयपुर, दामोदरपुर महुली तथा भोजपुर गाँव की 60 किशोरियों को सेनेटरी पैड, सेनिटाईजर और मास्क देकर साफ-सफाई और स्वच्छता के बारें में जागरूक किया गया। इस अवसर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे साथी रविन्द्र पासवान, दिनेश प्रसाद चौरसिया, किरण कुमारी, अर्चना कुमारी, ललिता कुमारी, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेन्टर, पटोरी के कौशल कुमार व अंजू कुमारी, शीतल कुमारी, वीभा कुमारी तथा वार्ड सदस्य बंगाली चौरसिया एवं पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार उपस्थित रहे और अपनें संबोधन से किशोरियों को कोरोना योद्धा बनने के लिए प्रेरित किया। सचिव सुरेन्द्र कुमार नें धन्यवाद ज्ञापन किया।
